The Lallantop

नारी शक्ति पर विष्णुदेव सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक तनुजा सलाम को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है. इन नियुक्तियों के जरिए सरकार ने प्रशासनिक जिम्मेदारियों में अधिकारियों की क्षमता और अनुभव के साथ महिला नेतृत्व पर भी भरोसा जताया है.

Advertisement
post-main-image
छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति को नई मजबूती देने की दिशा में आगे बढ़ रही.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने 18 अगस्त 2026 को 12 जिलों में महिला आईएएस अधिकारियों को कलेक्टर नियुक्त किया, जिसमें जयश्री जैन, तुलिका प्रजापति और तनुजा सलाम जैसे अधिकारी शामिल हैं।
  • प्रशासनिक फेरबदल की पृष्ठभूमि में सरकार की महिला अधिकारियों को नेतृत्व की जिम्मेदारी देना और प्रशासनिक ढांचे में उनकी भागीदारी बढ़ाना मुख्य कारण है।
  • इन नियुक्तियों के परिणामस्वरूप महिला नेतृत्व वाले जिलों में शासन नीतियों और विकास कार्यों के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और प्रशासनिक भूमिका सुदृढ़ होगी।

रायपुर, 19 अगस्त 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के प्रशासनिक ढांचे में महिला अधिकारियों की भूमिका लगातार मजबूत होती दिखाई दे रही है. 18 अगस्त को हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद प्रदेश के 33 में से 12 जिलों की कमान महिला आईएएस अधिकारियों के हाथों में है.

Advertisement

सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में भी कई महिला अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 2016 बैच की आईएएस अधिकारी जयश्री जैन को सक्ती जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है. वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की कलेक्टर तुलिका प्रजापति को कबीरधाम जिले की जिम्मेदारी दी गई है.

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक तनुजा सलाम को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है. इन नियुक्तियों के जरिए सरकार ने प्रशासनिक जिम्मेदारियों में अधिकारियों की क्षमता और अनुभव के साथ महिला नेतृत्व पर भी भरोसा जताया है.

Advertisement

इन 12 जिलों में महिला कलेक्टर

वर्तमान में छत्तीसगढ़ के जिन 12 जिलों में महिला आईएएस अधिकारी कलेक्टर के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही हैं, उनमें शामिल हैं—

  • कोंडागांव: नूपुर राशि पन्ना
  • बेमेतरा: प्रतिष्ठा ममगई
  • नारायणपुर: नम्रता जैन
  • बालोद: दिव्या मिश्रा
  • सूरजपुर: रेना जमील
  • सक्ती: जयश्री जैन
  • कबीरधाम: तुलिका प्रजापति
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: तनुजा सलाम
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़: पद्मिनी भोई साहू
  • बलरामपुर-रामानुजगंज: चंदन संजय त्रिपाठी
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: संतंन देवी जांगड़े
  • कोरिया: रोक्तिमा यादव

कलेक्टर के पद पर महिला नेतृत्व

Advertisement

जिले में शासन की योजनाओं और नीतियों को जमीन पर लागू कराने में कलेक्टर की भूमिका अहम होती है. विकास कार्यों की निगरानी से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, राजस्व और कानून-व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में जिला प्रशासन का नेतृत्व कलेक्टर करते हैं.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता इंसान को कुत्ते की ड्रेस पहनाकर कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे, फिर…

ऐसे महत्वपूर्ण पदों पर 12 महिला आईएएस अधिकारियों की मौजूदगी प्रशासन में महिला नेतृत्व की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है. राज्य सरकार का कहना है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें निर्णय लेने और नेतृत्व करने के अवसर उपलब्ध कराना भी उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है.

छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में से 12 की कमान महिला अधिकारियों के हाथों में होना राज्य के प्रशासनिक परिदृश्य में महिला नेतृत्व की मजबूत होती तस्वीर पेश करता है. आगामी समय में इन जिलों में महिला अधिकारियों के नेतृत्व में प्रशासनिक योजनाओं और विकास कार्यों के क्रियान्वयन पर भी नजर रहेगी.

 

वीडियो: Tamil Nadu में तीसरे बच्चे पर भी 365 दिन की Maternity Leave, केंद्र से कितना अलग नियम?

Advertisement