The Lallantop

चमोली में आवारा कुत्तों का ऐसा खौफ, बच्चों को बचाने के लिए 10 स्कूल बंद करने पड़े

हिंसक कुत्तों की डर की वजह से Chamoli के Chief Education Officer ने 10 स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. ये स्कूल अगले 4 दिनों तक बंद रहेंगे. इस दौरान बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा.

Advertisement
post-main-image
नारायणबगड इलाके में आवारा कुत्तों के हिंसक होने की वजह से 10 स्कूल 4 दिन के लिए बंद. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • चमोली जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने आवारा कुत्तों के लगातार हमलों के कारण 10 स्कूलों को 20 से 23 अगस्त तक बंद करने का आदेश दिया है, इस दौरान कक्षाएं ऑनलाइन संचालित होंगी।
  • नारायणबगड़ इलाके में कई बच्चों और स्थानीय लोगों पर आवारा कुत्तों के हमले हुए हैं, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं और प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।
  • इस समस्या के कारण प्रशासन और वन विभाग ने घेराबंदी कर हमलावर कुत्तों को पकड़ा है, जबकि स्थानीय लोग स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
author-image
कमल नयन सिलोड़ी

उत्तराखंड के चमोली जिले में 10 स्कूलों को 4 दिन के लिए बंद कर दिया गया है. इलाके में आवारा कुत्तों के हमलों की वजह से स्थानीय लोगों को काफी मुश्किलों का सामना कर पड़ रहा है. ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है. इस अवधि के दौरान बंद स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के क्लास ऑनलाइन चलेंगे.

Advertisement

नारायणबगड इलाके में आवारा कुत्ते हिंसक हो गए हैं. कई स्थानीय लोगों और बच्चों पर इन कुत्तों के हमले हो चुके हैं. इंडिया टुडे से जुड़े कमल नयन की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद ही जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सरस्वत की ओर से यह फैसला लिया गया है. नारायणबगड इलाके में हिंसक कुत्तों की हमलों की वजह से बच्चों के पैरेंट्स उनकी सुरक्षा को लेकर काफी परेशान हैं.

Uttrakhand
मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश.

ऐसे में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के लिए जारी आदेश के तहत इलाके के 10 स्कूलों को 20 अगस्त से 23 अगस्त तक बंद करने का निर्देश दिया गया. स्कूलों के बंद होने की वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए इन स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी.

Advertisement

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार, 19 अगस्त को भी इलाके के बाजार में एक कुत्ते ने 2 बच्चों सहित 4 लोगों को काट लिया. घटना के बाद घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया.

बुधवार की रोज दीपांशु बिष्ट और कुमारी मानवी पर कुत्ते ने हमला किया. इसके अलावा प्रकाश और लक्ष्मी को भी कुत्ते ने काटा. इससे ठीक एक दिन पहले यानी 18 अगस्त को भी एक कुत्ते ने 4 लोगों पर हमला किया था. अगले ही दिन वो बाजार में मृत पाया गया. इन सबके बीच जब एक और कुत्ते ने लोगों पर हमला किया, तो इलाके में फिर से दहशत फैल गई.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता इंसान को कुत्ते की ड्रेस पहनाकर कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे, फिर…

Advertisement

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और वन विभाग एक्शन में आ गया. इलाके में घेराबंदी की गई और हमलावर कुत्ते को पकड़ा गया. स्थानीय लोगों ने इस समस्या का परमानेंट समाधान करने की मांग की है.   

वीडियो: कोलकाता के होटल में रात 2 बजे लगी आग, 9 बांग्लादेशी ज़िंदा जले

Advertisement