The Lallantop

iPhone के लिए 13 साल की लड़की ने स्कूल फ्रेंड से रिश्तेदार की हत्या करवा दी, 4 नाबालिग हिरासत में

Kerala relative murder for iPhone: केरल में एक 67 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप 13 साल की लड़की और उसके दोस्त पर लगा. पुलिस का कहना है कि चोरी के पैसों से लड़की को अपने लिए iPhone अपने बॉयफ्रेंड और उसके दो दोस्तों के लिए बाइक खरीदनी थी.

Advertisement
post-main-image
67 वर्षीय मृतक की हत्या का आरोप करीबी रिश्तेदार पर लगा है. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • केरल के अलाप्पुझा में 13 वर्षीय लड़की और उसके तीन दोस्तों ने मिलकर iPhone और बाइक खरीदने के उद्देश्य से 67 वर्षीय रिश्तेदार की हत्या कर उसके घर से सोने की जूलरी चुराई।
  • इस घटना के पीछे लड़की का कथित रूप से मृतक से गलत छूने का आरोप और लूट की पूर्व योजना थी, जो पुलिस जांच में सामने आई है।
  • हत्या के बाद पुलिस ने आरोपित सभी को हिरासत में लिया और चोरी गई जूलरी का बड़ा हिस्सा बरामद किया है, साथ ही मामले की विस्तृत जांच जारी है।

केरल में एक 13 साल की लड़की पर बुजुर्ग रिश्तेदार की हत्या का आरोप लगा है. लड़की ने कथित तौर पर iPhone खरीदने के लिए तीन लड़कों के साथ मिलकर 67 वर्षीय रिश्तेदार की जान ले ली. फिर उसके घर से सोने की जूलरी चुराई. एक आरोपी लड़की का करीबी दोस्त बताया गया है. उसने और बाकी दो लड़कों ने कथित तौर पर बाइक खरीदने के लिए वारदात को अंजाम दिया.

Advertisement

घटना शनिवार, 15 अगस्त को अलाप्पुझा में हुई. मृतक शिवनकुट्टी चेट्टियार उस समय घर पर अकेले थे. उनकी पत्नी और बेटी बाहर गए थे. इंडिया टुडे के लिए शिबीमोल की रिपोर्ट के मुताबिक, 13 साल की आरोपी आठवीं कक्षा की छात्रा है. उसका 17 वर्षीय मित्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल का स्टूडेंट है. वो और उसके दो दोस्त बुजुर्ग के घर गए थे. आरोप है कि लड़की ने ही उन्हें लोकेशन और दूसरी जानकारी भेजी थी. यह भी बताया था कि गहने कहां मिलेगे.

इसके बाद तीनों आरोपी घर के पिछले हिस्से में वेंटिलेटर के पास बने एक छोटे से रास्ते से अंदर गए. अंदर जाते ही उन्हें शिवनकुट्टी चेट्टियार मिले. उनके बीच हाथापाई हुई. इस दौरान तीनों ने बुजुर्ग को नीचे गिराकर उनके हाथ-पैर बांध दिए. और गले पर कसकर कपड़ा बांधकर उनकी हत्या कर दी. फिर लड़की को कॉल कर लाश दिखाई. वारदात के बाद उन्होंने सोना लिया और घर पर मिर्च का पाउडर छिड़क दिया, ताकि स्निफर डॉग्स उनके सुराग का पता न लगा सकें और कोई फॉरेंसिक सबूत न छूटे.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि ये नाबालिग फिल्मों से इंस्पायर्ड थे. वहीं से ये सब सीखा था. ये चारों पुलिस हिरासत में हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिवनकुट्टी की मौत की वजह दम घुटना बताई गई है. 

हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सभी से पूछताछ की. उसमें 13 साल की आरोपी भी शामिल थी. उसके बयान आपस में ही मेल नहीं खा रहे थे. इसके बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तो साजिश का खुलासा हुआ.

अलप्पुझा के SP विष्णु प्रदीप ने कहा,

Advertisement

"शनिवार शाम को लड़की के कहने पर उसका बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त यहां आए. वे घर में रखे सोने और पैसे को चुराने आए थे. लड़की का कहना है कि मृतक ने उसे कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ था. इससे वह नाराज थी. मगर हत्या का कारण सोना चुराना ही था."

एसपी ने बताया कि लूट की योजना काफी समय से चल रही थी. घटना को इसलिए अंजाम दिया गया ताकि लड़की के लिए आईफोन और उसके बॉयफ्रेंड व दोस्तों के लिए बाइक खरीदी जा सकी.

ये भी पढ़ें: हॉस्टल में एक साथ हंसने-रोने लगी लड़कियां, डर के मारे 600 छात्राएं घर लौटीं, जांच में क्या पता चला?

पुलिस ने बताया कि चोरी किए गए सोने का कुछ हिस्सा कोल्लम जिले में 16 हजार रुपये में बेच दिया था. लगभग 5 लाख 61 हजार रुपये की कीमत का यह सोना बरामद कर लिया गया है. अधिकारी ने कहा कि कथित तौर पर बुजुर्ग के लड़की को गलत तरीके से छूने के आरोप की भी जांच की जाएगी. 

वीडियो: Tamil Nadu में तीसरे बच्चे पर भी 365 दिन की Maternity Leave, केंद्र से कितना अलग नियम?

Advertisement