The Lallantop
Logo

सेहत: मुंह, फेफड़े, स्तन और सर्विकल कैंसर के बड़े लक्षण

दुनियाभर में मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण कैंसर है. इस बीमारी की वजह से पूरी दुनिया में लाखों लोग शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं.

Advertisement

WHO की Global Status Report On Cancer 2026 के मुताबिक, हर साल पूरी दुनिया में कैंसर के 2 करोड़ से ज़्यादा नए मामले सामने आते हैं. लगभग 1 करोड़ लोगों की मौत भी हो जाती है. अगर तुरंत और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए. तो 2050 तक हर साल कैंसर के नए मामलों की संख्या बढ़कर साढ़े 3 करोड़ तक पहुंच सकती है. भारत में कुछ कैंसर के मामले सबसे ज़्यादा सामने आते हैं. जैसे ब्रेस्ट कैंसर, लंग कैंसर, सर्विकल कैंसर और मुंह का कैंसर. इन सभी कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं, इसका जवाब पता करेंगे आज सेहत के इस एपिसोड में. डॉक्टर इन चारों कैंसर के शुरुआती लक्षण बताएंगे, इसलिए इन्हें ध्यान से सुनिएगा. दो बातें और पता करेंगे. पहली, क्या कैंसर सर्वाइवर्स के लिए आइस बाथ लेना सुरक्षित है? दूसरी, ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार हैं बासी रोटी या चावल?

Advertisement

Advertisement
Advertisement