कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने एंटी पेपर लीक अमेंडमेंट बिल, स्टूडेंट प्रोटेस्ट और राजनीति में अपनी भूमिका को लेकर खुलकर बात की. आजतक के पत्रकार साहिल जोशी के साथ
अभिजीत दिपके का प्लान सरकारों की टेंशन बढ़ाएगा! बोले- 'अगले चुनाव तक रिस्पॉन्स ग्रुप... '
Abhijeet Dipke Interview: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने एक इंटरव्यू में नीट पेपर लीक अमेंडमेंट बिल, छात्र आंदोलन और सरकार की भूमिका पर खुलकर बात की. उन्होंने अपनी भविष्य की प्लानिंग के बारे में भी बताया है.

ये अमेंडमेंट बिल लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों से पारित हो चुका है. अभिजीत दिपके का कहना है कि ये बिल पेपर लीक रोकने के लिए नहीं है. बल्कि लीक होने के बाद क्या करना है इसपर है. प्रोटेस्ट में उनकी मांग भी यही थी कि सिस्टम में सुधार लाया जाए.
राजनीतिक दलों पर क्या कहा?जब अभिजीत दिपके से पूछा गया कि क्या प्रोटेस्ट में आम आदमी पार्टी (AAP) का समर्थन था? इसपर अभिजीत बोले कि हर दिन वहां 70-80 फीसदी नए लोग आते थे. ज्यादातर भीड़ पूरी तरह गैर-राजनीतिक थी. अगर इतनी जनता AAP जुटा पाती तो देश में उसकी सरकार होती. उन्होंने बताया कि भाजपा को छोड़कर लगभग हर पार्टी ने प्रदर्शन का समर्थन किया. उन्होंने आगे कहा,
‘जब भी कोई आंदोलन होता है, उसे बदनाम करने की कोशिश होती है. राजनीतिक दल अपनी राजनीति करते रहें, हमें उनसे कोई मतलब नहीं है. लेकिन याद रखना चाहिए कि ये देश आंदोलन से ही बना था.’
उन्होंने बताया कि जहां कहीं भी शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी होगी, वहां वो आवाज़ उठाएंगे. वे पहले भी महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग से जुड़े प्रदर्शनों में शामिल रह चुके हैं.
ये भी पढ़ें: 'कॉकरोच अभी मरे नहीं हैं', अभिजीत दिपके ने सरकार-पुलिस को बड़ी चेतावनी दे दी
बातचीत में अभिजीत दिपके ने आगे कहा,
‘इस प्रोटेस्ट में मुझे एक बात समझ आ गई कि कोई भी नेता लोगों की बात नहीं सुनता. लोगों की सबसे बड़ी शिकायत यही है कि अगर कोई एक बार सुन भी ले तो अगली बार सुनवाई नहीं होती. फिलहाल देश में तीन बड़े मुद्दे हैं - शिक्षा, बेरोज़गारी और संस्थाओं पर लोगों का घटता भरोसा.’
उन्होंने बताया कि वे कोई भी राजनीतिक पार्टी ज्वाइन नहीं करेंगे. CJP एक "रिस्पॉन्स ग्रुप" है जो अगले चुनाव तक अलग-अलग मुद्दों पर काम करेगा और युवाओं की आवाज़ उठाएगा. उन्होंने ये भी साफ किया कि कहीं से उन्हें पार्टी ज्वाइन करने का ऑफर भी नहीं आ रहा. लोग केवल बधाई देने आ रहे.
अभिजीत दिपके ने कहा कि कुछ मांगे पूरी नहीं हुई हैं, लेकिन सरकार से बातचीत चल रही है. अभिजीत ने CJP प्रोटेस्ट को ‘कूल’ बताया और कहा कि व्यंग्य और मीम्स की लोकतांत्रिक इजाजत होनी चाहिए.
वीडियो: अभिजीत दिपके की मां का बड़ा आरोप, 'भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया गया'












