The Lallantop

17 साल की महिला क्रिकेटर ने दे दी जान, वजह बनी टीम सेलेक्शन

नागपुर में एक 17 साल की महिला क्रिकेटर ने अपनी जान दे दी. रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की की जान देने की वजह टीम में सेलेक्शन नहीं होना है. वो कई साल से विदर्भ क्रिकेट एसोशिएशन की टीम में शामिल होने की कोशिश कर रही थी.

Advertisement
post-main-image
टीम में नहीं हुआ सेलेक्शन तो महिला क्रिकेटर ने कर ली आत्महत्या (प्रतीकात्मक फोटो AI जनरेटेड है)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नागपुर में 17 वर्ष की लड़की ने अपनी क्रिकेट टीम में चयन न हो पाने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या की, मृतका का शव 30 जुलाई को उसके घर पर पाया गया।
  • लड़की कई वर्षों से विदर्भ क्रिकेट एसोशिएशन (VCA) की टीम में शामिल होने की कोशिश कर रही थी और चयन न होने के कारण मानसिक तनाव में थी।
  • पुलिस ने शुरुआती जांच में मामले को एक्सीडेंटल डेथ माना है और जांच जारी है, साथ ही सुसाइड नोट को जांच के दौरान महत्वपूर्ण सबूत के रूप में लिया गया है।

नागपुर में 17 साल की एक लड़की ने अपनी जान दे दी. वजह थी उसका क्रिकेटर बनने के सपने का टूटना. क्रिकेट टीम में सेलेक्शन नहीं होने की वजह से लड़की ने ये कदम उठाया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो काफी समय से विदर्भ क्रिकेट एसोशिएशन (VCA) की टीम में शामिल होने की कोशिश कर रही थी.

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 साल की इस क्रिकेटर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. 30 जुलाई को उसका शव नागपुर के लक्ष्मीनगर इलाके में स्थित घर में लटकते हुए पाया गया. घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला.

सुसाइड नोट में क्या लिखा?

लड़की ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि  ‘मेरा सेलेक्शन नहीं हुआ’. इस नोट से संकेत मिलता है कि महिला क्रिकेटर VCA टीम में सेलेक्ट नहीं होने से परेशान और डिप्रेशन में थी.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, जान गंवाने वाली लड़की महाराष्ट्र के अकोला की रहने वाली थी. वह पिछले दो साल से अपनी मां के साथ नागपुर में रहती थी. वो वहीं पर क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग भी करती थी. उसका सपना हाई लेवल पर क्रिकेट खेलने का था. लेकिन, कई कोशिश के बावजूद, उसका सेलेक्शन नहीं हुआ. लड़की का भाई भी क्रिकेटर है. नोट में उसने अपने भाई को लेकर भी लिखा है. उसने लिखा कि दादा तुम बहुत अच्छे क्रिकेटर हो. बहुत आगे जाओगे.

 ये भी पढ़ें: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के वेन्यू का ऐलान, तीन देशों के ये 12 ग्राउंड फाइनल

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच से पता चला है कि विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन की टीम में नाम नहीं आने से वह मेंटल स्ट्रेस में थी. हालांकि, पूरी जांच होने के बाद ही रियलटी का पता चलेगा. फिलहाल, पुलिस एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज करके मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने भी फर्स्ट रिपोर्ट में इसे सेलेक्शन को लेकर उठाया गया कदम ही माना है.  

Advertisement

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement