The Lallantop

अब मेडिकल PG एग्जाम का पेपर लीक, वॉट्सऐप पर सेंटर के बाहर से अंदर भेजे जा रहे थे आंसर

Odisha में मेडिकल पीजी परीक्षा के दौरान जनरल सर्जरी का पेपर वॉट्सऐप ग्रुप पर लीक होने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इस मामले ने पूरी परीक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
post-main-image
वॉट्सऐप ग्रुप पर सर्कुलेट हुईं पेपर की तस्वीरें. (फोटो: सोशल मीडिया)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ओडिशा में MD/MS जनरल सर्जरी थ्योरी परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र और उसके उत्तर एक वॉट्सऐप ग्रुप पर शेयर किए जाने के आरोप लगे हैं, जिससे परीक्षा की विश्वसनीयता जांच के दायरे में आई है।
  • यह मामला 27 जुलाई को हुए परीक्षा सत्र का है, जिसमें आरोप है कि मोबाइल फोन कैरी कर परीक्षा हॉल में फोटो ली गईं और ऑनलाइन शेयर की गईं, जिससे परीक्षा की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए।
  • अधिकारियों ने पहले से शेष दो परीक्षाओं के लिए मोबाइल प्रतिबंध सहित कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने का निर्णय लिया है, जबकि अगला फैसला जांच पूरी होने के बाद लिया जाएगा।

ओडिशा में मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट (PG) एग्जाम को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. आरोप है कि जब छात्र परीक्षा हॉल में बैठकर जनरल सर्जरी का पेपर लिख रहे थे, ठीक उसी वक्त प्रश्न पत्र और उसके जवाब एक वॉट्सऐप ग्रुप पर धड़ल्ले से शेयर किए जा रहे थे. इस मामले ने पूरी परीक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
क्या है मामला?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला 27 जुलाई को आयोजित हुए MD/MS (2023-26 बैच) के जनरल सर्जरी थ्योरी पेपर से जुड़ा है. अधिकारियों ने बताया कि एक शिकायत मिली थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि परीक्षा के दौरान जनरल सर्जरी का पेपर एक वॉट्सऐप ग्रुप पर शेयर किया गया था. शिकायत में यह भी दावा किया गया कि जब छात्र परीक्षा दे रहे थे, तब कुछ वॉट्सऐप नंबरों से प्रश्नों के उत्तर भी शेयर किए गए.

अधिकारियों के मुताबिक, ऐसा लगता है कि तस्वीरें परीक्षा हॉल के अंदर से ली गई थीं. इससे पता चलता है कि कोई शख्स सेंटर के अंदर मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अंदर ले जाने में कामयाब रहा. अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि परीक्षा खत्म होने से पहले पेपर की फोटो कैसे खींची गई और उसे कैसे शेयर किया गया.

Advertisement
अधिकारियों ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

शिकायत मिलते ही एकेडमिक अधिकारियों ने हालात का जायजा लेने के लिए एक इमरजेंसी वर्चुअल मीटिंग बुलाई. तय किया गया है कि बचे हुए बाकी दो एग्जाम बेहद कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत होंगे. परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन और सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अब पूरी तरह बैन रहेंगे. अधिकारियों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि परीक्षा कैंसिल की जाएगी या दोबारा कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि फैसला जांच के नतीजों पर निर्भर करेगा.

ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट के बीच दो पेपर लीक, सेट करने वाले टीचर ने वॉट्सऐप पर भेजे

यह परीक्षा ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (OUHS) आयोजित करवाता है. जो डॉक्टर अपनी MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, वे आगे सर्जन बनने के लिए 3 साल का यह कोर्स (MD/MS) करते हैं. साल 2023 में दाखिला लेने वाले इन डॉक्टरों का यह फाइनल ईयर एग्जाम था.

Advertisement

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: संसद में पेश एंटी पेपर लीक बिल पुराने कानून से कितना अलग?

Advertisement