The Lallantop

वायरल ऑडियो में क्या पीएम मोदी 'कात्यायनी मंत्र' गा रहे हैं?

दावा है, 'पीएम मोदी ने देश के लिए शक्ति का आह्वान किया है'

Advertisement
post-main-image
ये दावा पहले भी वायरल हो चुका है. सच्चाई जान लीजिए.

दावा

सोशल मीडिया पर मंत्रोच्चार का एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है.
एक फ़ेसबुक यूजर ने पोस्ट
 किया (आर्काइव लिंक)
,
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनाया कात्यायनी मंत्र! देश के लिए शक्ति का आह्वान. मुझे उम्मीद नहीं थी कि पीएम की आवाज़ इतनी भव्य है. अविश्वसनीय.”
*Katyayani Mantra* sung by Hon'ble *Prime Minister Shri Narendra Modi !* invoking Shakti for the Nation. _Never imagined PM had such an impressive Voice_ Unbelievable...🙏🙏🙏
Posted by Archana Narula
on Sunday, 29 March 2020
ऐसा दावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स
ने किया है. ये दावा वॉट्सऐप पर भी वायरल है.

यूट्यूब चैनल Mukesh Karekar ने भी इसी दावे के साथ ये वीडियो अपलोड किया है. वीडियो का टाइटल है,
पीएम मोदी ने अपनी आवाज़ में किया कात्यायनी मंत्र का मंत्रोच्चार!

पड़ताल
‘दी लल्लनटॉप’ ने वायरल दावे की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में ये दावा भ्रामक निकला.
कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट
(आर्काइव लिंक)
मिली. 25 सितंबर, 2017 को पब्लिश हुई श्वेता दत्ता की रिपोर्ट का टाइटल है,
On PM Modi's request, AIR scrambles to record compilation of 'navadurgastotra' (प्रधानमंत्री के आग्रह पर, ऑल इंडिया रेडियो ने तैयार किया ‘नवदुर्गास्रोत’ का संग्रह)
इंडिया टुडे की 25 सितंबर, 2017 की रिपोर्ट.
इंडिया टुडे की 25 सितंबर, 2017 की रिपोर्ट.

इस रिपोर्ट के अनुसार, 
प्रधानमंत्री के रिक्वेस्ट के कुछ ही मिनट के बाद ऑल इंडिया रेडियो के ‘रिकॉर्डिंग रूम’ में हलचल मची हुई थी. अगले दिन सुबह चार बजे रिकॉर्डिंग रूम की लाइट बंद हुई. और, तब तक ‘नवदुर्गास्रोत’ के मंत्रों की रिकॉर्डिंग पूरी करके प्रधानमंत्री के पास पहुंचाई गई.
इस रिकॉर्डिंग में रेडियो कलाकार के वागीश, राधिका चोपड़ा, जितेन्द्र सिंह, नरेश मल्होत्रा और विधि शर्मा ने अपनी आवाज़ दी.
इस क्लू के आधार पर हमने यूट्यबू पर कीवर्ड सर्च किया. हमें यूट्यूब चैनल ‘akashwaniair’ का 25 सितंबर, 2017 को अपलोड किया एक वीडियो मिला. वीडियो का टाइटल है,
Mata Kaatayayani Stuti - Navratri Day-6 : माता कात्यायनी स्तुति - नवरात्रि - षष्ठं दिवस
वीडियो के डिसक्रिप्शन में, बतौर आर्टिस्ट जितेन्द्र सिंह का नाम लिखा है.
AIR द्वारा अपलोड किए गए वीडियो की डीटेल्स.
AIR द्वारा अपलोड किए गए वीडियो की डीटेल्स.

हमने वायरल ऑडियो और ऑल इंडिया रेडियो की रिकॉर्डिंग की तुलना की. इस तुलना में स्पष्ट हुआ कि दोनों में सुनाई दे रही आवाज़ सेम है. लेकिन अब इसे प्रधानमंत्री मोदी के नाम से वायरल किया जा रहा है. असलियत में, ये आवाज़ रेडियो कलाकार जितेन्द्र सिंह की है. इंडिया टुडे ने जब जितेंद्र सिंह से इस बारे में सवाल पूछा था, तब उन्होंने कात्यायनी मंत्र गाने की पुष्टि
की थी.

Advertisement
ऑल इंडिया रेडियो के वीडियो को प्रधानमंत्री मोदी ने 26 सितंबर, 2017 को ट्वीट किया था, मां दु्र्गा के नौ रूपों में छठा रूप माता कात्यायनी का है. 2017 में नवरात्रि 21 सितंबर से 29 सितंबर तक मनाई गई थी. 26 सितंबर यानी छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई थी.
नतीजा
वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘कात्यायनी मंत्र’ गाने का दावा ग़लत है. असल में, इस मंत्र को ऑल इंडिया रेडियो के आर्टिस्ट जितेंद्र सिंह ने अपनी आवाज़ दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया रेडियो के वीडियो को 26 सितंबर, 2017 को ट्वीट भी किया था.

अगर आपको भी किसी ख़बर पर शक है तो हमें मेल करें- padtaalmail@gmail.com
पर.
हम दावे की पड़ताल करेंगे और आप तक सच पहुंचाएंगे.

कोरोना वायरस से जुड़ी हर बड़ी वायरल जानकारी की पड़ताल हम कर रहे हैं. इस लिंक पर क्लिक करके जानिए वायरल दावों की सच्चाई.

Advertisement

Advertisement
Advertisement