The Lallantop

क्या कॉकरोच जनता पार्टी ने एक रिश्वतखोर दरोगा को पकड़वा दिया?

कॉकरोच जनता पार्टी से जोड़कर एक वीडियो वायरल है. वीडियो में कुछ लोग एक पुलिसवाले के जेब से नोटों की गड्डियां निकालते नज़र आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये चमत्कार कॉकरोच जनता पार्टी के प्रभाव से हुआ है.

Advertisement
post-main-image
कॉकरोच जनता पार्टी से जोड़कर वायरल हो रहे वीडियो का सच क्या? (Social Media)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एक एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पुलिस अधिकारी अब्दुल मुनाफ को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था।
  • यह गिरफ्तारी फरवरी 2026 में हुई थी और वायरल वीडियो उस समय की घटना का है जो कॉकरोच जनता पार्टी के गठन से तीन महीने पहले का है।
  • पड़ताल से पता चला कि वायरल वीडियो का कॉकरोच जनता पार्टी से कोई भी संबंध नहीं है और वीडियो के आधार पर पार्टी से जुड़ी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

कॉकरोच जनता पार्टी. जब से ये पार्टी बनी है, तब से हर दिन खबरों में हैं. इसी बीच एक वीडियो वायरल है. क्या है वीडियो में? एक पुलिसवाला भीड़ के बीच घिरा है. भीड़ में से एक आदमी पुलिसवाले की जेब में हाथ डालता है और बाहर आती हैं नोटों की गड्डियां. दावा किया जा रहा है कि ये चमत्कार ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रभाव से हुआ है. कहा जा रहा है कि पार्टी की मुहिम से लोगों में ऐसी हिम्मत आई कि उन्होंने इस रिश्वतखोर दारोगा को पकड़ लिया. लेकिन क्या वाकई ऐसा है? दारोगा और उसकी जेब से निकले नोटों की सच्चाई क्या है? चलिए ‘पड़ताल’ में विस्तार से इसकी सच्चाई जानते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
दावा

आगे बढ़ने से पहले सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पोस्ट देख लेते हैं. क्रांति राज नाम के एक यूज़र ने ‘एक्स’ पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा,

30 हजार की रिश्वत लेते हुए दारोगा को धर लिया. कॉकरोच जनता पार्टी ने पूरे देश में सड़े गले सिस्टम की सफाई शुरू कर दी है.

Advertisement
क्रांति राज की वायरल पोस्ट
क्रांति राज की वायरल पोस्ट


मोहम्मद आजम नाम के एक फेसबुक यूज़र ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 

कॉकरोच जनता पार्टी ने पूरे देश में सड़े गले सिस्टम की सफाई शुरू कर दी है. छत्तीसगढ़ में ₹30000 की रिश्वत लेने वाले दारोगा को रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

मोहम्मद आज़म की वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट
मोहम्मद आज़म की वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट
पड़ताल

क्या है वीडियो की सच्चाई? वीडियो के कुछ फ्रेम निकालकर हमने गूगल इमेज पर सर्च किया. फरवरी, 2026 यानी 3 महीने पहले की कई पोस्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो को देखा जा सकता है. इन्हीं में से ‘वयम छत्तीसगढ़’ नाम के एक पेज ने 25 फरवरी को वीडियो शेयर किया है. कैप्शन में लिखा है, ‘छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में घूसखोरी का भंडाफोड़. बचरापोड़ी पुलिस चौकी में ACB की रेड, चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार.’  

Advertisement

अब दो बातें साफ हो गईं. ये वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है और कॉकरोच जनता पार्टी के बनने से तीन महीने पहले से इंटरनेट पर मौजूद है. वीडियो को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स भी छपी हैं. ‘नवभारत टाइम्स’ में 26 फरवरी को इस वीडियो को लेकर खबर छपी. बताया गया कि ये छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले का मामला है, जहां एंटी करप्शन ब्यूरो ने पुलिस विभाग के एक भ्रष्ट चौकी प्रभारी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. 

गिरफ्तार किए गए चौकी प्रभारी का नाम अब्दुल मुनाफ है. आरोप है कि उसने सतेंद्र प्रजापति नाम के एक व्यक्ति को किसी फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. सतेंद्र ने इसकी शिकायत एसीबी में की थी. इसके बाद एसीबी की टीम ने एसआई अब्दुल मुनाफ को पैसे के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया.

नतीजा

हमारी पड़ताल में साफ है कि फरवरी का एक वीडियो कॉकरोच जनता पार्टी से जोड़कर वायरल किया जा रहा है. वायरल वीडियो का कॉकरोच जनता पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है.

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को जान से मारने की धमकी किसने दी?

Advertisement