The Lallantop

जेपी नड्डा पीएम मोदी की कार से उतरकर उन्हें ही गुलदस्ता देने लगे? वायरल वीडियो का सच

पीएम मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. वीडियो में पीएम अपनी गाड़ी से उतरते हैं और इसके अगले ही पल जेपी नड्डा पीएम को फूल देते नज़र आ रहे हैं. दावा किया जा रहा कि पीएम मोदी और जेपी नड्डा एक ही गाड़ी में बैठे थे. लेकिन गाड़ी रुकते ही नड्डा दूसरी तरफ से उतरकर पीएम का स्वागत करने पहुंच गए.

Advertisement
post-main-image
पीएम मोदी और जेपी नड्डा की एक ही कार वाला वायरल वीडियो सच है या फेक?

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा अलग-अलग गाड़ियों से बीजेपी मुख्यालय पहुंचे थे, वीडियो में दिखाए गए व्यक्ति नड्डा नहीं बल्कि संभावित निजी सचिव हैं।
  • वीडियो वायरल होने का कारण यह था कि लोगों ने देखा कि मोदी और नड्डा एक ही गाड़ी में थे, लेकिन बाद में जांच से पता चला कि वे अलग-अलग समय पर पहुंचे थे।
  • वीडियो की सच्चाई सामने आने पर इसका राजनीतिक या सामाजिक प्रभाव सीमित रहा और इस घटना के आधार पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दर्ज नहीं की गई है।

पीएम मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. वीडियो में पीएम मोदी अपनी गाड़ी से उतरते हैं और इसके अगले ही पल जेपी नड्डा पीएम को फूल देते नज़र आ रहे हैं. दावा किया जा रहा कि पीएम मोदी और जेपी नड्डा एक ही गाड़ी में बैठे थे. लेकिन गाड़ी रुकते ही नड्डा दूसरी तरफ से उतरकर पीएम का स्वागत करने पहुंच गए.

Advertisement

आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “ये तो गज़ब हो गया. वीडियो में एक सुपर तमाशा भी देखिए. जेपी नड्डा इसी कार में साथ में बैठे थे पर जैसे ही कार रुकी, झट से दूसरी तरफ से उतर कर फूलों का गुलदस्ता लेकर साहेब को रिसीव करने का नाटक करने लगे.”

Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री आईपी सिंह ने वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री जी को इतना नाटकबाजी करने की क्या जरूरत है? गौर से देखिये जेपी नड्डा मोदी जी के साथ कार में बैठे हुए हैं. जैसे ही कार रुकती है मोदी जी इंतजार करते हैं. नड्डा झट से दूसरी तरफ से उतर कर फूलों का गुलदस्ता लेकर उन्हें रिसीव करने का नाटक करते हैं. कैमरे में सब रिकॉर्ड हो जाता है.”

पड़ताल

क्या है वीडियो की सच्चाई? वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स सर्च करने पर हमें न्यूज एजेंसी ANI के हैंडल से 27 जुलाई, 2024 को किया गया एक पोस्ट मिला. इसमें वायरल वीडियो मौजूद है. कैप्शन लिखा है- पीएम मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. यानी वीडियो दो साल पुराना है.

Advertisement

नरेंद्र मोदी का यूट्यूब पेज पर 27 जून, 2024 को का दूसरे एंगल से शूट किया फुटेज मिला. जिसमें साफ दिख रहा कि पीएम मोदी की कार से निकल रहे व्यक्ति जेपी नड्डा नहीं हैं.

पीएम मोदी के हैंडल से पोस्ट किए गए वीडियो का स्क्रीनशॉट
पीएम मोदी के हैंडल से पोस्ट किए गए वीडियो का स्क्रीनशॉट

27 जुलाई, 2024 को छपी कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी. ANI के हैंडल से ही इस बैठक के खत्म होने का भी वीडियो मिला. 10 बजकर 20 मिनट पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में भी वही व्यक्ति पीएम मोदी की बगल में बैठा नज़र आ रहा है जो शाम को उनकी कार से बाहर निकला था. 

ANI के पोस्ट का स्क्रीनशॉट
ANI के पोस्ट का स्क्रीनशॉट

कुछ कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें न्यूज एजेंसी PTI के X हैंडल से पोस्ट किया गया एक वीडियो मिला. वीडियो में जेपी नड्डा अपनी कार से निकलकर बीजेपी के मुख्यालय में प्रवेश करते नज़र आ रहे हैं. यहां एक बात गौर करने वाली है कि PTI ने नड्डा के बीजेपी मुख्यालय पहुंचने का वीडियो शाम 4 बजकर 43 मिनट पर पोस्ट किया था. जबकि ANI ने पीएम मोदी के बीजेपी मुख्यालय पहुंचने का वीडियो 5 बजकर 38 मिनट पर पोस्ट किया था. यहां ये साफ है कि जेपी नड्डा पहले पहुंचे गए थे. पीएम मोदी उनके बाद पहुंचे. दोनों एक साथ, एक ही गाड़ी में नहीं आए थे.

जेपी नड्डा नहीं तो कौन?

पीएम मोदी की गाड़ी में बैठा व्यक्ति कौन था इसकी हम स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करते. लेकिन जो लोग पीएम के साथ यात्रा करते हैं, वे या तो उनकी सुरक्षा में तैनात SPG होते हैं या फिर उनके निजी सचिव. साल 2020 में गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हार्दिक सतीशचंद्र शाह को प्रधानमंत्री का निजी सचिव नियुक्त किया गया था. ANI के वीडियो से जितना ठीक-ठीक पता लग रहा है पीएम के बगल में बैठे व्यक्ति का चेहरा हार्दिक सतीशचंद्र शाह से काफी मिलता-जुलता है. हालांकि, हम यहां स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करते. लेकिन इतना तय है कि वीडियो में नज़र आ रहे व्यक्ति जेपी नड्डा नहीं हैं.

बाएं तरफ वायरल वीडियो में नज़र आ रहा शख्स दाएं तरफ IAS हार्दिक सतीशचंद्र शाह
बाएं तरफ वायरल वीडियो में नज़र आ रहा शख्स                                                                                                                                                                              दाएं तरफ IAS हार्दिक सतीशचंद्र शाह
नतीजा

कुल मिलाकर हमारी पड़ताल में साफ है कि पीएम मोदी और जेपी नड्डा अलग-अलग गाड़ियों से बीजेपी दफ्तर पहुंचे थे. पीएम के बगल में बैठे व्यक्ति नड्डा नहीं थे.

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.   

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: 'टॉक्सिक' पर पहली बार खुलकर बोलीं हुमा कुरैशी, CJP प्रोटेस्ट पर भी दिया जवाब

Advertisement