The Lallantop

'रामायण' वालों ने रिलीज़ से पहले ऐसी क्या गलती कर दी, जिसके लिए रणबीर को माफी मांगनी पड़ी?

रामटेक जाकर फिल्म का अगला गाना रिलीज़ करने का प्लान कैंसिल क्यों हुआ?

Advertisement
post-main-image
'रामायण' का 'रामा रामा' गाना 20 अक्टूबर को रिलीज़ होगा.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का अगला गाना 'रामा रामा' 11 अक्टूबर को महाराष्ट्र के रामटेक मंदिर से लॉन्च होने वाला था, लेकिन यह इवेंट रद्द कर दिया गया।
  • रामटेक इवेंट रद्द होने का कारण भीषण गर्मी और महाराष्ट्र में जारी सूखे को बताया गया है, जिससे आयोजनों के लिए पर्यावरणीय परिस्थितियाँ अनुकूल नहीं रहीं।
  • इवेंट रद्द होने के बाद रणबीर कपूर ने रामटेक वाले लोगों से माफी मांगी है और फिल्म टीम को रामटेक वापस लाने के प्रयास जारी हैं, गाने की नयी रिलीज तारीख 20 अक्टूबर तय हुई है।

Ranbir Kapoor की Ramayana का अगला गाना 11 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाला था. उस दिन से नवरात्रि की शुरुआत हो रही थी. इसलिए मेकर्स ने तय किया कि वो महाराष्ट्र में नागपुर के पास स्थित रामटेक मंदिर से इसे लॉन्च करेंगे. इवेंट की पूरी तैयारी हो गई थी. मगर अचानक इसे रद्द कर दिया गया. इसके लिए वहां की गर्मी और महाराष्ट्र के सूखे को जिम्मेदार बताया जा रहा है. इवेंट रद्द होने पर रणबीर ने रामटेक वालों से माफ़ी मांगी है.

Advertisement

'रामायण' में रामटेक पर्वत का ज़िक्र होता है. बस, तब इसे तपोगिरी नाम से जाना जाता था. कई ऋषि-मुनि यहां तपस्या किया करते थे, जिनमें से एक अगस्त्य ऋषि भी थे. कहते हैं कि अपने 14 वर्ष के वनवास के दौरान भगवान राम, सीता और लक्ष्मण चार महीने के लिए यहां टिके थे. इसलिए इस जगह का नाम रामटेक पड़ गया. उस दौरान अगस्त्य ने उन्हें बताया कि कैसे आसपास के असुर वहां रहने वाले ऋषियों को तंग करते हैं. इस पर भगवान राम ने संकल्प लिया कि वो धरती को असुरों से मुक्त कर देंगे. बाद में वहां रामटेक मंदिर बनाया गया, जहां 'रामायण' की टीम दर्शन के लिए जाने वाली थी. लेकिन अब ये कार्यक्रम रद्द हो गया है.

Advertisement

रामटेक के विधायक आशीष जायसवाल ने खुद इस बात की पुष्टि की है. एक वीडियो मैसेज के जरिए उन्होंने बताया कि रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और कुमार विश्वास समेत फिल्म से जुड़े कुछ अन्य लोग 11 अक्टूबर को रामटेक आने वाले थे. वहां से वो फिल्म का अगला गाना रिलीज़ करते. लेकिन भीषण गर्मी के कारण इस इवेंट को रद्द कर दिया गया. कुछ रिपोर्ट्स में महाराष्ट्र के सूखे को इसका जिम्मेदार बताया जा रहा है. हालांकि विधायक ने कहा कि वो 'रामायण' की टीम को वापस रामटेक लाने की कोशिश कर रहे हैं. वो उन्हें वहां की शोभायात्रा और काकड़ आरती में आने का न्यौता भेजेंगे.

इस बीच आशीष जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर रणबीर कपूर का एक वीडियो शेयर किया. उसमें रणबीर रामटेक वालों से माफी मांगते हुए कहते हैं,

Advertisement

"नमस्कार. हम सभी रामटेक आकर मंदिर में दर्शन करना चाहते थे. लेकिन इस बार हम नहीं आ पाए. उम्मीद है कि बहुत जल्द रामटेक आकर आप सबसे मिलेंगे और आशीर्वाद लेंगे. हमारी फिल्म रामायण के लिए आप सबका प्यार और आशीर्वाद बहुत जरूरी है. जय श्रीराम."

rishab
ऋषभ रिखीराम शर्मा की स्टोरी.

'रामायण' का ये 'रामा रामा' गाना अभी रिलीज़ नहीं हो पाया. लेकिन फिल्म से जुड़े सितारवादक ऋषभ रिखीराम शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया है कि मेकर्स इसे 20 अक्टूबर को रिलीज़ करेंगे. उस दिन दशहरा भी है. जहां तक फिल्म की बात है, ये वर्ल्डवाइड 05 नवंबर को रिलीज़ होगी.

वीडियो: 'रामायण' के मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर बवंडर उठाने का इंतज़ाम कर लिया?

Advertisement