मजाक-मजाक में पोस्ट की गई एक रील इंफ्लुएंसर के लिए मुसीबत बन गई. इतनी बड़ी कि उन्हें शहर ही छोड़कर जाना पड़ा. इंफ्लुएंसर का नाम है वीरमणि. वे तमिलनाडु के मदुरै में रहते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है.
इंफ्लुएंसर ने रील में मिठाई मांगी, फॉलोअर्स ने लाखों के COD ऑर्डर भेज दिए, शहर से भागना पड़ गया
Madurai influencer COD prank: तमिलनाडु के मदुरै में रहने वाले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर वीरमणि एक अजीब 'मुसीबत' में फंस गए हैं. उन्होंने ऑनलाइन लोगों से दिवाली की मिठाई मांगी थी, लेकिन लोगों ने उनके घर TV, फ्रिज भेज दिए.

वीरमणि ने सोचा कि इतने सारे लोग है, तो एक वीडियो दिवाली की मिठाई मांगते हुए पोस्ट कर देते हैं. इस पोस्ट के बाद उन्हें मिठाई का डिब्बा तो मिला नहीं, लेकिन टीवी, फ्रिज मिल गया. वो भी कैश ऑन डिलीवरी (COD) पर. यानी ऑर्डर घर पहुंचने के बाद पैसा देना. इन सामानों की कीमत लाखों रुपये बताई गई.
इंफ्लुएंसर का दावा है कि इतने COD ऑर्डर से परेशान होकर उन्हें शहर से बाहर जाना पड़ रहा है. दरअसल, वीरमणि ने मिठाई वाली पोस्ट के साथ अपने घर का पता और फोन नंबर दे दिया था, जिसे कई लोगों ने मजाक में ले लिया.
लोगों ने प्रैंक डिलीवरी के नाम पर टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन और दूसरे सामान उनके घर भिजवा दिए. एक टीवी की कीमत तो 1.69 लाख रुपये बताई गई.
वीरमणि के लिए हालात संभालना मुश्किल हो गया. उन्होंने लोगों से ऑनलाइन गुहार लगाई कि उन्हें परेशान करने के लिए प्रैंक डिलीवरी न भेजें. डिलीवरी बॉय भी इस मजाक में फंस गए. वे ऐसे पार्सल लेकर उनके पते पर पहुंच रहे थे, जिन्हें उन्होंने ऑर्डर नहीं किया गया था.
उन्होंने एक वीडियो में कहा,
"आप लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं? डिलीवरी बॉय दूर-दूर से आ रहे हैं. ऐसा करना बंद करें. आधे घंटे में पंद्रह ऑर्डर आ गए. मेरे पास उन सबके लिए पैसे नहीं हैं."
ये भी पढ़ें: शेल्टर होम की वार्डन ने बच्चों के मुंह पर 'मानव मल' लगाया, FIR दर्ज
एक अन्य वीडियो में वीरमणि ने डिलीवरी करने वालों की स्थिति पर भी निराशा जताई. उन्होंने कहा,
इंफ्लुएंसर के साथ कुछ लोगों ने भी जताई चिंता"मुझे उनकी डांट क्यों सुननी पड़े? वे तो बस अपना काम कर रहे हैं. बेवजह इसमें फंस गए हैं. मेरे पास पैसे नहीं हैं. मैं बस गुजारिश कर रहा हूं. ऐसा करना बंद करें."
बार-बार रिक्वेस्ट करने के बाद भी COD ऑर्डर उनके घर दस्तक देते रहे, जिसके बाद उन्होंने शहर से बाहर जाने का सोचा. वीडियो में उन्होंने कहा,
"मैं शहर से बाहर जा रहा हूं. लाखों के ऑर्डर दिए जाने के बाद बहुत से लोग मेरे पीछे पड़े हैं. वे मुझे बुरा-भला कह रहे हैं.
ऑनलाइन कुछ नकली पोस्ट भी वायरल हुईं. इनमें दावा किया गया कि वीरमणि के घर 70 करोड़ रुपये का T-90 मिलिट्री टैंक, एक एम्बुलेंस और एक रॉकेट भी ऑर्डर किया गया था. कुछ लोग अब भी इंफ्लुएंसर का मजाक बना रहे हैं, तो कुछ यूजर्स इससे चिंतित है. उन्होंने भी लोगों से रिक्वेस्ट की है कि इस मजाक को बंद कर दिया जाए.
वीडियो: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, पटना में छात्रों ने बैरिकेड तोड़े, फिर क्या हुआ?












