The Lallantop

शाहरुख ने 'किंग' और 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का क्लैश टाला क्यों नहीं, ट्रेड एक्सपर्ट ने बताया

तरण आदर्श के मुताबिक, लोग चाहे किसी भी एक्टर के फैन क्यों न हों, 'किंग' देखने जरूर जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
'किंग' को 350 करोड़ रुपए के बजट पर बनाया जा रहा है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • शाहरुख खान ने घोषणा की है कि उनकी फिल्म 'किंग' की रिलीज डेट 24 दिसंबर पर यथावत रहेगी, जबकि कई बड़ी हॉलीवुड फिल्में इसी महीने रिलीज़ हो रही हैं।
  • शाहरुख ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट नहीं बदली क्योंकि ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के अनुसार उन्हें अपनी फिल्म और फैंस पर भरोसा है, जो क्लैश के बावजूद दर्शक जुटाएगा।
  • शाहरुख की फिल्म 'किंग' के 24 दिसंबर को रिलीज होने से बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों से मुकाबला होगा, और इसकी सफलता दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगी।

Shah Rukh Khan ने खुला ऐलान कर दिया है कि वो King की रिलीज़ डेट नहीं बदलेंगे. यानी दिसंबर में Avengers: Doomsday, Dune 3 और Jumanji: Open World जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों से इसका मुकाबला होना तय है. इन मूवीज़ के सामने शाहरुख ने अपनी फिल्म को पोस्टपोन क्यों नहीं किया, इसकी वजह ट्रेड एक्सपर्ट Taran Adarsh ने बताई है. उनके मुताबिक, शाहरुख को अपने प्रोडक्ट और फैंस पर काफी भरोसा है. लोग भी उनकी मूवीज़ के बारे में यही सोचते हैं. इसलिए क्लैश के बावजूद उनकी फिल्म को जबरदस्त दर्शक मिलेंगे.

Advertisement

बॉलीवुड हंगामा से हुई बातचीत में तरण कहते हैं,

"मैं आज भी ये कहता हूं कि शाहरुख खान नंबर 1 से लेकर नंबर 10 तक हैं. ये मैं ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं. शाहरुख खान का कोई मुकाबला नहीं. लोग अभी कह रहे कि वो हॉलीवुड फिल्म से टक्कर ले रहे. लेकिन आप शाहरुख का कॉन्फिडेंस देखिए. वो सिद्धार्थ आनंद के साथ आ रहे, जो टेक्निकली एक बेमिसाल फिल्ममेकर हैं. सोचिए उन्हें कितना कॉन्फिडेंस होगा अपनी फिल्म में कि वो टस-से-मस नहीं हो रहे. वो रिलीज़ डेट हिला नहीं रहे क्योंकि उनको अपने प्रोडक्ट पर भरोसा है. शाहरुख की फैन फॉलोइंग आप तब देखिएगा, जिस दिन ये फिल्म रिलीज़ होगी.

Advertisement

तरण ने कहा कि अभी उन्हें 'किंग' के बारे में बहुत कुछ नहीं मालूम. वो उतना ही जानते हैं, जितना किसी और को पता है. फिर भी उन्हें इस मूवी पर भरोसा है. वो कहते हैं,

"किंग से ये जो नाम जुड़ा है- शाहरुख खान, ये क्वालिटी की पहचान है. आपको पता है कि एक लार्जर दैन लाइफ प्रोडक्ट आएगा स्क्रीन पर. सिद्धार्थ आनंद के साथ दोबारा आ रहे हैं. मुझे पता है कि वो बॉक्स ऑफिस पर नया बेंचमार्क स्थापित करेंगे. फैंस किसी भी एक्टर के क्यों न हों, मुझे यकीन है कि वो किंग देखने जरूर जाएंगे."

अपनी बात जारी रखते हुए तरण ने बताया कि शाहरुख का सिनेमा में बहुत बड़ा योगदान है. उन्होंने पिछले साढ़े तीन दशकों में जिस तरह की फिल्में की, उससे उनका सॉलिड फैनबेस बन गया है. तरण की मानें तो शाहरुख की कुछ फिल्में बहुत अच्छी नहीं थीं, फिर भी उनमें नयापन नजर आता है. रही क्लैश की बात तो 'एवेंजर्स: डूम्सडे' और 'ड्यून 3' 18 दिसंबर को रिलीज़ होंगी. शाहरुख की 'किंग' 24 दिसंबर को आएगी. वहीं 25 दिसंबर से लोग 'जुमानजी: ओपन वर्ल्ड' देख सकेंगे.

Advertisement

वीडियो: शाहरुख खान स्टारर 'किंग' की रिलीज़ से पहले 800 करोड़ की कमाई की सच्चाई खुल गई!

Advertisement