क्या Ramayana की रिलीज़ डेट वाला संशय इसकी कमाई पर असर डाल सकता है? क्या Salman Khan की Monster प्रभास स्टारर Fauzi का Box Office गेम बिगाड़ सकती है? Raveena Tandon 'केजीएफ 2' के बाद किस कन्नड़ा फिल्म में काम कर रही हैं. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
'रामायण' की रिलीज़ डेट वाली उलझन मेकर्स को तगड़ी चपत लगवाएगी!
'रामायण' के मेकर्स ने इसे दुनियाभर में 6 नवंबर को रिलीज़ के लिए शेड्यूल किया है. मगर ये फिल्म पहले रिलीज़ हो सकती है.

# उल्टी पड़ेगी 'रामायण' की रिलीज़ डेट वाली कंफ्यूजन?
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज़ में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है. ऐसे में फिल्म का प्रमोशन रफ्तार पकड़ रहा है. लेकिन एक चीज़ को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है. वो है इस फिल्म की रिलीज़ डेट. फिल्म के मेकर्स ने इसे दुनियाभर में 6 नवंबर, 2026 पर रिलीज़ के लिए शेड्यूल किया है. वहीं इसकी इंडिया रिलीज़ डेट 8 नवंबर अनाउंस की गई थी. लेकिन अब कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म अमेरिका समेत दुनिया के ज्यादातर देशों में 5 नवंबर को रिलीज़ हो जाएगी. कहा ये भी जा रहा है कि इंडिया समेत दुनियाभर में 4 नवंबर से ही इसके पेड प्रिव्यू शोज़ भी शुरू हो जाएंगे. ऐसे में रिलीज़ डेट को लेकर बना ये संषय फैन्स के दिमाग में खीझ पैदा कर रहा है. वहीं अमेरिका में भी फिल्म को दो अलग-अलग वर्जन में रिलीज़ किया जा रहा है. कुछ फैन्स ने तो यहां तक दावा कर दिया कि फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर बना ये कन्फ्यूज़न कहीं इसके कलेक्शन को नुकसान न पहुंचा दे.
# सलमान की 'मॉन्स्टर' बिगाड़ेगी 'फौजी' का खेल?
प्रभास की पीरियड एक्शन फिल्म 'फौजी' की रिलीज़ को लेकर बड़ा अपडेट आया है. न्यूज़ बाइट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म अब 18 मार्च 2027 को रिलीज़ हो सकती है. पहले इसे 3 दिसंबर, 2026 को रिलीज़ किया जाना था. मगर शूटिंग और प्रोडक्शन में देरी के चलते इसकी रिलीज़ आगे बढ़ गई. जबकि 5 मार्च, 2027 को प्रभास की 'स्पिरिट' रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. ऐसे में ये तो तय है कि 'फौज़ी' या 'स्पिरिट' में कोई एक फिल्म पोस्टपोन होगी. क्योंकि दो हफ्ते अंतराल में प्रभास की दो फिल्में तो नहीं आ सकतीं. हालांकि, इसकी नई रिलीज़ डेट को लेकर मेकर्स ने अब तक कुछ नहीं कहा है. अगर 'फौज़ी' 18 मार्च को आती है, तो ये तय है कि 'स्पिरिट' 5 मार्च को नहीं आएगी. इसका सीधा फायदा मिलेगा सलमान खान की अगली फिल्म 'मॉन्स्टर' को. जो कि ईद 2027 पर रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. अगर वाकई 'फौज़ी' 18 मार्च को आती है, तो 'मॉन्स्टर' को टिकट खिड़की पर एक हफ्ते तक खुलकर खेलने का मौका मिलेगा. दूसरे हफ्ते से उसका क्लैश 'फौज़ी' से होगा. जो कि इन-डायरेक्ट क्लैश होगा. हालांकि अब तक न तो 'स्पिरिट' के मेकर्स ने रिलीज़ पोस्टपोन करने की घोषणा की है, न ही 'फौज़ी' की नई रिलीज़ डेट अनाउंस की गई है. इसलिए फिलहाल तो सलमान औऱ प्रभास का क्लैश ऑन है.
# 'तुम मेरे हो' फिल्म का ट्रेलर रिलीज़
गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की फिल्म 'तुम मेरे हो' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. आशीष पांडा के डायरेक्शन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा से ईशा बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. फिल्म में गुरमीत और ईशा के साथ शान आर. ग्रोवर और अनुष्का लुहार भी अहम रोल्स में हैं. फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# विजय-रश्मिका की 'रणबाली' का ट्रेलर रिलीज़
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदन्ना की फिल्म 'रणबाली' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. राहुल सांकृत्यायन के डायरेक्शन में बनी ये पीरियड एक्शन ड्रामा 1876 से 1878 के बीच पड़े मद्रास अकाल के बैकग्राउंड पर सेट है. विजय फिल्म में रणबाली नाम के एक ऐसे योद्धा का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने गांव को अंग्रेजों के अत्याचारों से बचाता है. रश्मिका मंदन्ना उनकी पत्नी जयम्मा के रोल में हैं. ये फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. बॉक्स ऑफिस पर इसका इन-डायरेक्ट क्लैश रजनीकांत स्टारर 'जेलर 2' से होगा, जो 15 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.
# 'दृश्यम 3' बनी अजय के करियर की सबसे बड़ी हिट
'दृश्यम 3' अजय देवगन के 35 साल के करियर की सबसे बड़ी हिट बन गई है. 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने 383.60 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया. इसके साथ ही इसने अजय की पिछली फिल्म 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. जो 372.41 करोड़ छापकर उनकी हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्म बनी थी.
# कन्नड़ा फिल्म 'ए फॉर आनंद' में काम करेंगी रवीना
रवीना टंडन और शिवराजकुमार पहली बार बड़े पर्दे पर साथ काम कर रहे हैं. दोनों एमजी श्रीनिवास की अगली फिल्म 'ए फॉर आनंद' में काम कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग बुधवार से बेंगलुरु में शुरू हो गई है. रवीना टंडन ने प्रेसिडेंसी यूनिवर्सिटी कैंपस में फिल्म के पहले दिन शूटिंग की. इससे पहले रवीना KGF 2 में नज़र आई थीं. अब एक बार फिर वो कन्नड़ा सिनेमा में वापसी कर रही हैं.
वीडियो: 'रामायण' के मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर बवंडर उठाने का इंतज़ाम कर लिया?












