The Lallantop

सलमान की 'मॉन्स्टर' को मिलेगी सोलो रिलीज़, प्रभास की दो फिल्में एक हफ्ते के अंदर आएंगी!

प्रभास की 'स्पिरिट' 5 मार्च को आ रही है. वहीं 'फौज़ी' की रिलीज़ दिसंबर से पोस्टपोन होकर मार्च के तीसरे हफ्ते में जा सकती है. इसका सीधा फायदा सलमान खान को मिलेगा.

Advertisement
post-main-image
प्रभास की 'स्पिरिट' के लिए 05 मार्च 2027 की डेट बुक की गई है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान की फिल्म 'मॉन्स्टर' 2027 की ईद पर 10 मार्च को रिलीज़ होने की योजना है, जबकि प्रभास और संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म 'स्पिरिट' 5 मार्च को रिलीज़ के लिए निर्धारित है।
  • प्रभास की तीन फिल्मों की एक साथ शूटिंग और पोस्टपोनमेंट की वजह से 'फौजी' का दिसंबर रिलीज़ टल सकता है, जिससे 'स्पिरिट' को भी नई रिलीज़ डेट खोजनी पड़ेगी।
  • अगर 'स्पिरिट' की रिलीज़ डेट टलती है तो सलमान खान की 'मॉन्स्टर' को सोलो रिलीज़ का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें ईद के मौके पर एकल तौर पर रिलीज़ का फायदा हो सकता है।

Salman Khan की Monster, 2027 की ईद पर रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. Prabhas और Sandeep Reddy Vanga की Spirit 5 मार्च को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. मगर अब सिचुएशन कुछ ऐसी बन गई है कि ‘मॉन्स्टर’ को सोलो रिलीज़ मिल सकती है. खबर है कि प्रभास की Fauzi के लिए मेकर्स फिल्म को दिसंबर से पोस्टपोन करके मार्च में लाना चाहते हैं. अगर ऐसा हुआ, तो वांगा को 'स्पिरिट' के लिए नया रिलीज़ प्लान तैयार करना पड़ेगा. क्योंकि तीन हफ्ते के भीतर प्रभास की दो फिल्में नहीं आ सकतीं. इसका सीधा फायदा सलमान की 'मॉन्स्टर' को मिल सकता है.

Advertisement

रिलीज़ डेट की इस खींच-तान की सबसे बड़ी वजह खुद प्रभास हैं. वो अपनी तीन फिल्मों, 'फौजी', 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2' की शूटिंग एक साथ कर रहे हैं. इस वजह से 'कल्कि 2' केवल 10 दिन ही शूट हो पाई. 'स्पिरिट' का काम लगातार अटक रहा है. 'फौज़ी' 03 दिसंबर को आने वाली थी. मगर अब ये भी पोस्टपोन होती दिख रही है.

गुल्टे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि डायरेक्टर हनु राघवपुडी अभी फिल्म का इंटरवल ब्लॉक शूट कर रहे हैं. इस पर 12 अक्टूबर तक काम चलेगा. उसके बाद टीम एक छोटा-सा ब्रेक लेगी. फिर 15 नवंबर से फिल्म के एक लंबे सीक्वेंस और क्लाइमैक्स की शूटिंग शुरू होगी. उस पर 15 दिसंबर तक काम चलेगा, जिसके बाद मेकर्स फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू करेंगे. यानी ये लगभग तय है कि 'फौजी' 3 दिसंबर को तो नहीं आ पाएगी.

Advertisement

रिपोर्ट्स की मानें, तो मेकर्स ‘फौज़ी’ के लिए 18 मार्च, 2027 की तारीख प्लान कर रहे हैं. अगर ऐसा हुआ तो प्रभास को 'स्पिरिट' के लिए नया स्लॉट ढूंढना होगा. वांगा ईद से ठीक पहले यानी 05 मार्च, 2027 की डेट बुक कर चुके थे. मगर बताया जा रहा है कि ये फिल्म भी तब तक पूरी तरह तैयार नहीं हो पाएगी. वैसे भी प्रभास की दो बड़ी मूवीज़ एक ही महीने में रिलीज़ हों, इसके आसार न के बराबर हैं.

अगर 'स्पिरिट' पोस्टपोन हुई, तो इसका सबसे बड़ा फायदा सलमान खान को होगा. वो महीनों पहले बता चुके हैं कि 'मॉन्स्टर' अगले साल ईद यानी मार्च 2027 में आएगी. फिल्म के प्रोड्यूसर दिल राजू ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो इसे 10 मार्च को रिलीज़ कर सकते हैं. ईद उसी दिन पड़ रही है. अगर ऐसा हुआ तो सलमान को एक बार फिर इस त्योहार पर सोलो रिलीज़ मिल जाएगी.   

वैसे, 'स्पिरिट' के टलने पर एक संभावना ये भी है कि सलमान 05 मार्च की डेट बुक कर लें. इससे उन्हें लॉन्ग वीकेंड मिल जाएगा. हालांकि, सब कुछ ठीक इसी तरह चलता है या नहीं, इसका अंदाज़ा 23 अक्टूबर के बाद होगा. उस दिन प्रभास का जन्मदिन है. बताया जा रहा है 'फौज़ी' के मेकर्स इस मौके पर मूवी का पहला टीज़र रिलीज़ कर सकते हैं. संभव है कि उसमें फिल्म की नई रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी जाए. एक बार वो डेट मालूम चल जाए, तो ‘स्पिरिट’ और ‘मॉनस्टर’ की तस्वीर भी साफ़ होने लगेगी.

Advertisement

वीडियो: सलमान खान की 'मॉन्स्टर' के लिए 'हनुमान अंश' जैसा मास्टरस्ट्रोक! क्या दोहराएगा वही कमाल?

Advertisement