बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया. इस बीच उनके प्रशंसक और फैंस के मन में सवाल था कि आखिर नाना की मौत कैसे हुई. अब 11 अक्टूबर को उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) के एक सीनियर डॉक्टर ने बताया कि नाना पाटेकर की मौत हार्ट अटैक से हुई थी. डॉक्टर के अनुसार, यह अटैक 'लेफ्ट मेन कोरोनरी आर्टरी' में खून का थक्का जमने (ब्लड क्लॉट) की वजह से हुआ था. यह आर्टरी दिल के एक बड़े हिस्से तक खून पहुंचाती है.
नाना पाटेकर की मौत कैसे हुई? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आई वजह
75 वर्षीय अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को गोवा में निधन हो गया था. गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के एक वरिष्ठ डॉक्टर के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दिल की मुख्य धमनी में खून का थक्का जमने से हुए हार्ट अटैक को मौत की वजह बताया गया है. अस्पताल में करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की गई थी.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ‘एथेरोस्क्लोरोटिक ऑक्लूसिव कोरोनरी आर्टरी डिजीज के कारण लेफ्ट मेन कोरोनरी आर्टरी थ्रॉम्बोसिस से हुआ एक्यूट मायोकार्डियल इन्फार्क्शन’ बताया गया है. यानी दिल की नसों में लंबे समय से चर्बी जमा होने के कारण खून का रास्ता बंद हो गया था. इससे दिल तक खून पहुंचना रुक गया और उन्हें दिल का दौरा पड़ा.
8 अक्टूबर को हुई थी मौत75 साल के एक्टर नाना पाटेकर ‘क्रांतिवीर’ और ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ जैसी अलग-अलग तरह की फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते थे. उन्हें 8 अक्टूबर की सुबह पणजी के पास डोना पाउला स्थित उनके घर से एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया था. हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने इंडिया टुडे को बताया कि एक्टर के केयरटेकर ने हॉस्पिटल से संपर्क किया और एम्बुलेंस की मांग की. क्योंकि पाटेकर की तबीयत ठीक नहीं थी. प्राइवेट हॉस्पिटल से एक किलोमीटर दूर उनके अपार्टमेंट में एम्बुलेंस भेजी गई.
डॉक्टर ने बताया कि 45 मिनट तक कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) देने के बावजूद पाटेकर को बचाया नहीं जा सका. सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH ले जाया गया. नाना पाटेकर के बेटे मल्हार अपने पिता का शव लेने गोवा पहुंचे थे. शव को पुणे ले जाया गया और फिर वहां से डोंजे गांव स्थित उनके फार्महाउस ले जाया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.
(यह भी पढ़ें: 'मुझे घबराहट हो रही है...', नाना पाटेकर ने दोस्त को मैसेज किया था, फिर क्या हुआ?)
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और मुरलीधर मोहोल, लोकसभा सांसद सुनील तटकरे, NAAM फाउंडेशन के को-फाउंडर और एक्टर मकरंद अनासपुरे, FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे, एक्टर जैकी श्रॉफ और बॉलीवुड, राजनीति, खेल से लेकर कई क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं.
वीडियो: नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी, सीएम योगी और अक्षय कुमार ने क्या कहा?









