The Lallantop

सेंसर बोर्ड ने यश की 'टॉक्सिक' में करवाए 36 बदलाव, पढ़िए पूरी लिस्ट!

फिल्म में 7 जगहों पर सेक्स सीन्स को 30 परसेंट तक घटा दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
'टॉक्सिक' ने लगभग अडवांस बुकिंग में लगभग 73 करोड़ की टिकटें बेची है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'टॉक्सिक' के हिन्दी वर्जन में सेंसर बोर्ड ने 6 बदलाव किए हैं, जिनमें गाली हटाना, म्यूट करना, ड्रग सीन ट्रिम करना, और कानूनी चेतावनी भाषा बदलना शामिल है।
  • 'टॉक्सिक' की मूल कन्नड़ा वर्जन को सेंसर बोर्ड ने कुल 36 बदलाव के साथ एडल्ट सर्टिफिकेट दिया है, जिनमें बोल्ड सीन्स कटौती, गालियों के रिप्लेसमेंट, और हिंसा के कुछ दृश्यों में कमी शामिल है।
  • इसके कटौती के कारण कन्नड़ा वर्जन का रनटाइम 33 सेकेंड घटकर 3 घंटे 14 मिनट 12 सेकेंड हो गया है, और फिल्म को एडल्ट सर्टिफिकेट के साथ रिलीज़ किया गया है।

Yash की Toxic अपने वॉयलेंट और बोल्ड सीन्स के कारण शुरुआत से ही विवादों में रही है. इसलिए जब सेंसर बोर्ड ने इसके मलयाली वर्जन को बगैर किसी कट के पास किया, तो सब हैरान रह गए. मगर इसका मतलब ये नहीं कि फिल्म को हर तरफ से हरी झंडी मिल गई है. इसके हिन्दी वर्जन में सेंसर बोर्ड ने काट-छांट की है. वहीं ओरिजिनल यानी कन्नड़ा वर्जन में भी 36 बदलाव करवाए गए हैं.

Advertisement

बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया कि 'टॉक्सिक' के हिन्दी वर्जन में 6 चेंज हुए हैं, जो कुछ ऐसे हैं,

1) फिल्म से एक गाली को रिप्लेस करवाया गया. 
2) फर्स्ट हाफ के एक ऑफेंसिव डायलॉग को म्यूट करवाया गया. 
3) दूसरे हाफ़ में एक बच्चे को दी गई गाली भी म्यूट करवाई गई. 
4) एक ड्रग एब्यूज़ वाला सीन ट्रिम करवाया गया.
5) सेकेंड हाफ़ का एक अश्लील डायलॉग बदलवाया गया.
6) फिल्म में दी गई कानूनी चेतावनी तमिल भाषा में थी. सेंसर बोर्ड ने उसे हिंदी में लिखने का निर्देश दिया.

Advertisement

'टॉक्सिक' ओरिजिनली एक कन्नड़ा फिल्म है. मगर सेंसर बोर्ड ने सबसे ज्यादा चेंज इसी वर्जन में करवाए. यहां कट्स व अन्य सजेशन्स मिलाकर टोटल 36 बदलाव हुए, जो इस प्रकार हैं,

1) फिल्म की शुरुआत में वॉइसओवर के साथ एक डिस्क्लेमर जोड़ा गया.
2) सफ़ेद बैकग्राउंड के साथ एंटी-स्मोकिंग डिस्क्लेमर ऐड हुआ.
3) एंटी-ड्रग्स वॉर्निंग जोड़ने का निर्देश दिया गया.
4) दो जगहों पर मां की गाली को रिप्लेस किया गया.
5) 16 जगहों पर F वर्ड को रिप्लेस करवाया गया.
6) 'You want to F...' लाइन को म्यूट करवाया गया.
7) एक बच्चे के हाथों होता मर्डर सीन थोड़ा घटवाया गया है. 
8) पिश्टन पंपिंग सीन ट्रिम हुआ.
9) 7 जगहों पर बोल्ड सीन्स को 30 परसेंट तक छोटा करवा दिया गया. 
10) राया और एक औरत के सेक्स सीन को 50 परसेंट घटवाया गया. 
11) इलेक्ट्रिक आरी से होने वाले मर्डर सीन को रिप्लेस किया गया है. 
12) एक सीन में कोई कैरेक्टर गांजा का इस्तेमाल कर रहा था. सेंसर बोर्ड ने उसे भी बदलवा दिया. 
13) खून से सने एक क्रिश्चियन पादरी का सीक्वेंस ट्रिम करवाया गया है. 
14) एक सीन में कुछ असेसिन नन की वेशभूषा में एंट्री लेते हैं. वहां क्रॉस को सीक्वेंस से हटवा दिया गया.

इस तरह मेकर्स ने फिल्म में 36 बदलाव किए हैं. इससे कन्नड़ा वर्जन में ‘टॉक्सिक’ का रनटाइम 33 सेकेंड कम हो गया. काट-छांट के बाद सेंसर बोर्ड ने इसे A यानी एडल्ट सर्टिफिकेट दे दिया. सर्टिफिकेट में फिल्म का रनटाइम 194.12 मिनट बताया गया है. दूसरे शब्दों में कहें तो ये मूवी टोटल 3 घंटा 14 मिनट और 12 सेकेंड लंबी है.

Advertisement

वीडियो: बार-बार पोस्टपोन, फिर भी IMDb पर नंबर 1 बनी 'टॉक्सिक'

Advertisement