The Lallantop

'धुरंधर' की अपार सफलता के बाद 'महाकाली' में राक्षसों के गुरु बन गए अक्षय खन्ना!

फिल्म 'महाकाली' में असुरों और देवताओं के बीच भीषण युद्ध भी देखने को मिलने वाला है.

Advertisement
post-main-image
अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'महाकाली' 8 जनवरी, 2027 को रिलीज होगी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अक्षय खन्ना ने फिल्म 'महाकाली' में असुरों के गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभाया है, जिसका टीजर रिलीज हो चुका है और फिल्म 8 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में आएगी।
  • महाकाली की कहानी समुद्र मंथन की पौराणिक कथा पर आधारित है, जिसे प्रशांत वर्मा के मायथोलॉजिकल एक्शन एवेंचर यूनिवर्स का हिस्सा माना गया है।
  • 'महाकाली' का टीजर रिलीज होने के बाद इस फिल्म से जुड़े पात्रों और पौराणिक कथाओं में दर्शकों की रुचि बढ़ने की संभावना है, जिससे इसकी रिलीज़ पर प्रतिक्रिया प्रभावित हो सकती है।

फिल्म Mahakali में Akshaye Khanna ने कौन सा रोल किया है? Lalkaara फिल्म के लिए Aamir Khan ने क्या खास तैयारियां शुरू कर दी हैं? रिलीज से पहले ही Toxic ने कमाई के मामले में Dhurandhar का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ दिया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Advertisement

# 'महाकाली' में असुरों के गुरु बने हैं अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'महाकाली' का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म को पूजा कोल्लुरू ने डायरेक्ट किया है. इसकी कहानी प्रशांत वर्मा ने विनय कुमार के साथ मिलकर लिखी है. टीजर में अक्षय खन्ना के किरदार की झलक देखने को मिल रही है. उन्होंने असुरों के गुरु शुक्राचार्य का रोल किया है. इसमें अक्षय खन्ना के साथ रोहित सराफ, जितिन गुलाटी और भूमि शेट्टी जैसे एक्टर्स भी नज़र आएंगे. ये फिल्म प्रशांत वर्मा के मायथोलॉजिकल एक्शन एवेंचर यूनिवर्स का हिस्सा होगी. इसकी कहानी समुद्र मंथन की पौराणिक कथा पर बनी है. टीजर में इसकी झलक देखने को मिल रही है. जिसमें अक्षय खन्ना भगवान विष्णु को कोसते हुए दिख रहे हैं. साथ ही फिल्म में असुरों और देवताओं के बीच भीषण युद्ध भी देखने को मिलने वाला है. ये फिल्म 8 जनवरी, 2027 को रिलीज होगी.

Advertisement

# 'ललकारा' के लिए आमिर खान की जबर तैयारी

आमिर खान फिल्म 'ललकारा' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को आशुतोष गोवारिकर डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के लिए आमिर खान को 25 साल की उम्र का दिखना है. जिसके लिए उन्होंने हैवी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है. इससे पहले वो 'दंगल' में भी इस तरह का शारीरिक बदलाव कर चुके हैं.

# आलिया भट्ट ने शुरू की 'तुम्बाड 2' की शूटिंग

Advertisement

आलिया भट्ट ने 'तुम्बाड 2' की शूटिंग शुरू कर दी है. आलिया फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सोहम शाह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. फिल्म को आदेश प्रसाद डायरेक्ट कर रहे हैं. 'तुम्बाड 2' 3 दिसंबर, 2027 में रिलीज के लिए शेड्यूल है.

# रिलीज से पहले ही 'टॉक्सिक' ने कमा लिए 32 करोड़

यश स्टारर 'टॉक्सिक' दुनियाभर में शानदार ओपनिंग लेने जा रही है. इसके संकेत फिल्म की अडवांस बुकिंग में साफ नज़र आ रहे हैं. रिलीज से दो दिन पहले ही इस फिल्म ने 32.92 करोड़ रुपए की टिकटें बेच दी हैं. इसी के साथ 'टॉक्सिक' ने 'धुरंधर' के पहले पार्ट की अडवांस बुकिंग को भी पीछे छोड़ दिया है. 'धुरंधर' ने अडवांस बुकिंग से 14 करोड़ रुपए कलेक्ट किए थे. अगर 'टॉक्सिक' की ओवरऑल अडवांस बुकिंग की बात करें, तो फिल्म ने 6.4 लाख टिकटें बेचकर 24.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. ब्लॉक्ड सीट्स को जोड़ने पर ये आंकड़ा 32.92 करोड़ तक पहुंच जाता है. 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. 

# हॉरर कॉमेडी 'हीरो की हॉररीन' में गोविंदा के बेटे

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा हॉरर कॉमेडी फिल्म 'हीरो की हॉररीन' से एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं. इस फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं. साजिद खान इसे डायरेक्ट करेंगे. नितांशी गोयल को फिल्म की लीडिंग लेडी के तौर पर कास्ट किया गया है. इन लोगों के साथ सुनीता आहूजा, जैमी लीवर, चंकी पांडे और सिमरत कौर को अहम किरदारों में नजर आएंगे. ये फिल्म 7 जनवरी, 2027 को रिलीज होगी.

# 'कॉफी विथ करण 9' के पहले गेस्ट होंगे सलमान खान

करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो 'कॉफी विथ करण' का 9वां सीजन शुरू होने वाला है. इस सीजन की शुरुआत सलमान खान के साथ होगी. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान ने इसके लिए हां कर दी है. जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर होने वाले इस शो के पहले एपिसोड में सलमान गेस्ट होंगे. वो इससे पहले दो बार करण जौहर के शो में आ चुके हैं. एक बार वो अपने पिता सलीम खान के साथ आए थे. और दूसरी बार अपने दोनों भाइयों अरबाज और सोहैल के साथ. ये पहला मौका होगा, जब सलमान अकेले इस शो में फीचर करेंगे. अक्टूबर के आखिर या नवंबर की शुरुआत में इस शो के पहले एपिसोड को प्रीमियर किया जा सकता है.

वीडियो: शाहरुख और अक्षय खन्ना के साथ फराह बनाएंगी 'तीस मार खान' का स्पिन-ऑफ?

Advertisement