The Lallantop

"औरतों का कल्चर नेकलाइन में नहीं..." - रक्षाबंधन ऐड पर भिड़ीं कंगना और कृति सैनन!

कंगना का सवाल है कि आखिर कोई बहन बिकिनी पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांध रही! अब कृति ने उसका जवाब दिया है.

Advertisement
post-main-image
कंगना रनौत ने रक्षाबंधन के इस ऐड को 'इंटेन्शनली क्रीपी' बताया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर Giva ज्वेलरी कंपनी के विज्ञापन में कृति सैनन द्वारा पहनाए गए कपड़ों को लेकर विवाद छिड़ा, जिसमें उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को भी राखी बांधी।
  • यह विवाद सामाजिक और सांस्कृतिक मान्यताओं के कारण उत्पन्न हुआ, जहां कुछ लोगों ने कृति सैनन के पारंपरिक पहनावे से हटकर कपड़ों पर सवाल उठाए और इसे परंपराओं के खिलाफ माना।
  • कृति सैनन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा कि त्योहारों की मूल भावना कपड़ों में नहीं, बल्कि परंपराओं और भावनाओं में होती है, और महिलाओं के फैशन विकल्पों पर बंदिशें नहीं लगानी चाहिए।

28 अगस्त को रक्षाबंधन है. हर बार की तरह इस बार भी टीवी और सोशल मीडिया पर इस त्योहार से जुड़े तरह-तरह के ऐड्स आ रहे. ऐसा ही एक ऐड ज्वेलरी कंपनी Giva ने भी बनाया. जिसपर अब भारी विवाद छिड़ गया है. लोगों ने उस ऐड में फीचर हुईं Kriti Sanon के कपड़ों पर सवाल उठाए. एक तबके का कहना है कि कोई बहन इस तरह के कपड़े पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांध रही है. फिर इस कॉन्ट्रोवर्सी में Kangana Ranaut ने एंट्री मारी. और कृति के कपड़ों को क्रीपी बता दिया. अब इस बैकलैश पर कृति सैनन ने रिएक्ट किया है. और इस रिएक्शन में अप्रत्यक्ष रूप से कंगना को भी जवाब दिया है.

Advertisement

इंस्टाग्राम पर कृति ने एक स्टोरी पोस्ट की. इसमें उन्होंने लिखा,  

“त्योहारों की असल बुनियाद कपड़ों में नहीं, बल्कि उन भावनाओं और परंपराओं में होती है, जिन्हें हम दिल से निभाते हैं. रक्षाबंधन रक्षा का बंधन है. मेरी बहन और मैं एक-दूसरे को राखी बांधते हैं. क्योंकि हमें विश्वास है कि हम एक-दूसरे की रक्षा में किसी भाई से कम नहीं हैं.”

Advertisement

कृति ने कहा कि रक्षाबंधन पर लोग एक-दूसरे की अच्छी सेहत, खुशियों और लंबी उम्र की प्रार्थना करते हैं. इसमें उनके कुत्ते भी शामिल होते हैं. क्योंकि वो भी परिवार का हिस्सा हैं. फिर ट्रोल्स को जवाब देते हुए कृति आगे लिखती हैं,

"आखिर हम महिलाओं को ये बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? समय के साथ एथनिक फैशन बदलता रहा है. लेकिन एक महिला का अपने कल्चर के प्रति क्या सम्मान है, इसे सिर्फ उसके कपड़ों से आंका जाता है. कल्चर और ट्रेडिशन औरतों के दिल में होता, उनकी नेकलाइन में नहीं."

kriti sanon
कृति सैनन की स्टोरी.

वैसे, रक्षाबंधन के इस विवादित ऐड में कृति ने भाई के अलावा पालतू कुत्ते को भी राखी बांधी थी. इस बात पर भी अलग से हल्ला कटा. मगर उतना नहीं, जितना कृति के पहनावे को लेकर हुआ. कंगना ने कृति के कपड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज का समय औरत होने के लिहाज़ से काफी शानदार है. आज महिलाओं की अलमारी में कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस, साड़ी, बिकिनी और सलवार कमीज़ तक हैं. उन्होंने कृति का नाम लिए बगैर सवाल किया कि आखिर इतने ऑप्शंस होने के बावजूद कोई बिकिनी पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांध रहा है. यही नहीं, उन्होंने कृति के इस ऐड को 'इंटेन्शनली क्रीपी' भी बताया.

Advertisement

वीडियो: कंगना और जावेद अख्तर की लड़ाई खत्म, अब कौन सी कहानी बाहर आई?

Advertisement