The Lallantop
Logo

भारत और चीन Border विवाद पर Doval और Wang Yi की बंद कमरे में क्या बात हुई?

अजित डोभाल और वांग यी की मुलाकात में भारत-चीन सीमा विवाद और शांति बनाए रखने पर बातचीत हुई. शी जिनपिंग के भारत दौरे की चर्चा के बीच यह मुलाकात दोनों देशों के रिश्तों के लिए अहम मानी जा रही है.

Advertisement

भारत और चीन के रिश्तों में सुधार के संकेत दिख रहे हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बीजिंग में लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद पर बातचीत की. दोनों के बीच सीमा पर शांति बनाए रखने, सीमा से जुड़े बातचीत को आगे बढ़ाने और आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई. यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के लिए भारत आने की चर्चा चल रही है. दोनों देशों ने मतभेदों को संभालने, सीमा पर शांति बनाए रखने और एक-दूसरे पर भरोसा बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया. आखिर डोभाल और वांग यी के बीच क्या बात हुई और इसका भारत-चीन रिश्तों पर क्या असर पड़ सकता है? जानिए पूरी जानकारी, देखिए पूरी रिपोर्ट.

Advertisement

ये भी पढ़ें- अमीरों के पक्ष में केसों की लिस्टिंग कर रहे... HC के चीफ जस्टिस पर SC के जज ने लगाए बड़े आरोप

 

Advertisement

Advertisement