The Lallantop

अपने न्यूड सीन्स लीक होने पर बोलीं राधिका आप्टे, "घर से निकल नहीं पाई..."

राधिका आप्टे ताती हैं कि तब उनके वॉचमैन और ड्राइवर ने भी उस फुटेज को देख लिया था.

Advertisement
post-main-image
राधिका आप्टे का ये वायरल सीन 'पार्च्ड' फिल्म से था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • राधिका आप्टे ने बताया कि उनके एक इंटीमेट सीन का वीडियो लीक होने के कारण वे चार दिनों तक अपने घर से बाहर नहीं निकल पाईं, जिससे उनका व्यक्तिगत जीवन प्रभावित हुआ।
  • उनके लीक हुए सेक्स सीन और न्यूड फोटोज की वायरल होने के बाद मीडिया में विवाद उत्पन्न हुआ, जिससे उनके आस-पास के लोग भी उस फुटेज को देखने लगे।
  • राधिका ने इस घटना के बाद अपने ड्राइवर और वॉचमैन से बात कर स्थिति को नियंत्रित किया और कुछ प्रोजेक्ट्स छोड़ दिए, जिससे उनका करियर और मानसिक स्थिति प्रभावित हुई।

Radhika Apte लगभग 20 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान उन्होंने कई क्रिटिकली अक्लेम्ड प्रोजेक्ट्स में काम किया है. मगर उनके करियर में एक वाकया ऐसा भी हुआ था, जहां एक फिल्म से वायरल हुए उनके सेक्स सीन ने उनका जीना दूभर कर दिया था. राधिका बताती हैं कि तब उनके वॉचमैन से लेकर ड्राइवर तक ने वो फुटेज देखा था. इस कारण वो चार दिनों तक अपने घर से बाहर भी नहीं निकल पाईं.

Advertisement

राधिका इन दिनों 'लस्ट स्टोरीज़ 3' में नजर आ रही हैं. इसके प्रमोशन के सिलसिले में उन्होंने इंडिया टुडे से बात की. बातों-बातों में उनके लीक्ड सीन का ज़िक्र छिड़ गया. वैसे तो राधिका ने किसी मूवी का नाम नहीं लिया. मगर यहां वो 2016 में रिलीज़ हुई 'पार्च्ड' की बात कर रही थीं. इससे आदिल हुसैन और उनका सेक्स सीन तब काफी वायरल हुआ था. साथ ही कुछ न्यूड फोटोज़ भी. इस बात के लिए मीडिया में भी काफी हो-हल्ला मचा था. उन्हें बॉयकोट करने की मांग तक उठने लगी थी. इन सबका असर उनकी निजी जिंदगी पर कैसे पड़ा, इस पर बात करते हुए राधिका कहती हैं,

"हम इस बारे में बात कर रहे कि इंटीमेट सीन करना कितना आसान या मुश्किल होता है. लेकिन जब मेरा एक ऐसा सीन लीक हुआ, तो मैं चार दिनों तक घर से बाहर ही नहीं निकल पाई थी. समस्या ये है कि ऐसी चीज़ें बहुत जल्दी लोगों तक पहुंच जाती हैं. कभी भी आपके घर की घंटी बज सकती है और बाहर कोई ऐसा व्यक्ति खड़ा हो सकता है जिसे वो बात पसंद न आई हो. इसलिए ये करना उतना आसान नहीं, जितना लोग समझते हैं. मामला काफी जटिल होता है."

Advertisement

राधिका का लीक्ड सीन तब उनके आसपास के लोगों तक भी पहुंच गया था. वो कहती हैं,  

"मुझे याद है, मेरी स्टाइलिस्ट ने बताया था कि उसका ड्राइवर उस वीडियो क्लिप को बार-बार देख रहा था. वो उससे पूछ रहा था कि क्या तुम उस एक्ट्रेस के घर जा रही हो? यहां तक कि मेरे अपार्टमेंट के वॉचमैन ने भी वो क्लिप देख ली थी. जब ऐसी बातें होने लगीं, तो मेरे लिए उस निपटना बहुत मुश्किल हो गया था."

राधिका तब अकेले रहती थीं. इसलिए इस सिचुएशन का सामना करना उनके लिए काफी कठिन हो रहा था. फिर भी उन्होंने हिम्मत जुटाई और खुद अपने ड्राइवर व स्पॉट दादा से बात की. राधिका ने उनसे सीधे कहा कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है. इसलिए अगर उन्होंने उसे नहीं देखा, तो वो खुद उन्हें सेंड कर देंगी. वो इसलिए ताकि दोनों उसे देखें और फिर ये बताएं कि उन्हें इस बात से दिक्कत है या नहीं. अगर दिक्कत है, तो वो अपनी सैलेरी लें और राधिका का काम छोड़ दें. और अगर दिक्कत नहीं है, तो वो जरूरत पड़ने पर उन्हें प्रोटेक्ट करें.

Advertisement

ड्राइवर और स्पॉट दादा ने राधिका की बात सुनी और विश्वास दिलाया कि वो उनका ध्यान रखेंगे. कुछ इस तरह उन्होंने इस पूरे मामले को हैंडल किया था. मगर राधिका के मन से उस घटना का डर लंबे समय तक नहीं गया. इस कारण उन्होंने कुछ प्रोजेक्ट्स केवल इंटीमेट सीन्स की वजह से छोड़ दिए. हालांकि अब उन्हें इस बात का अफ़सोस होता है. राधिका का मानना है कि उन्हें अपने डर को प्रोफेशनल जिंदगी पर हावी होने नहीं देना चाहिए था.

वीडियो: मूवी रिव्यू: फॉरेंसिक

Advertisement