गुरुग्राम में गाड़ी चलाती महिला को टक्कर मारने की एक और घटना हुई है. गोल्फ कोर्स रोड इलाके में एक युवक ने अपनी कार से दूसरी कार को टक्कर मार दी. उस कार में दो महिलाएं सवार थीं. दोनों को मां-बेटी बताया गया है. आरोप है कि टक्कर मारने के बाद युवक ने महिलाओं से बदतमीजी भी की. फिर रॉड निकाली और पीड़िताओं की कार की हेड लाइट तोड़कर फरार हो गया.
गुरुग्राम में गाड़ी सवार महिलाओं पर भड़का युवक, टक्कर मारी, रॉड निकालकर हमला किया
Gurugram में मां-बेटी Road Rage का शिकार हो गईं. पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी. उसके बाद रॉड से कार की हेड लाइट तोड़कर फरार हो गया. उनका यह भी आरोप है कि सबूतों के साथ शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की.

ये सारी घटना महिला की कार में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सामने आई है. पीड़िताओं ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि सबूतों के साथ शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की. हालांकि, अब करीब 20 दिन के बाद मामले में FIR दर्ज कर ली गई है, लेकिन आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.
घटना 27 अगस्त की रात करीब 10 बजे सेक्टर-56 थाना क्षेत्र के AIT चौक पर हुई. एक पीड़िता ने पूजा ने इंडिया टुडे के अरविंद ओझा से बातचीत में बताया कि घटना के वक्त आरोपी युवक स्कॉर्पियो कार से जा रहा था. पूजा ने बताया,
‘हमने अपनी कार को उसकी साइड से निकाला. पहले तो उसने हमें जगह दी, लेकिन फिर हमारी कार को पीछे से ठोक से दी. उसने हमारी कार के आगे अपनी कार लगाकर रोक दी. आरोपी ने हमारे साथ बदतमीजी की. अपनी कार से एक रॉड निकालर मेरी कार की हेड लाइट तोड़ी और फिर भाग गया.’
पूजा ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने 112 पर कॉल करके पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन उन्हें थाने पर जाकर शिकायत करने के लिए कहा गया. इसके बाद वो पुलिस स्टेशन गईं और डैशकैम की रिकॉर्डिंग के साथ शिकायत की. बावजूद इसके FIR दर्ज नहीं की गई.
यह भी पढ़ें: कार से स्टंट कर रहा था, कंट्रोल बिगड़ा, 4-5 स्टूडेंट्स को रौंद दिया, VIDEO वायरल
पूजा के मुताबिक पुलिस ने FIR दर्ज न करने की वजह ये बताई कि आरोपी ड्राइवर की कार का नंबर टेम्परेरी था. इसकी वजह से उसके बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही थी. इसलिए FIR दर्ज करने में देरी हुई.
हालांकि 22 सितंबर को मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली. अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 125, 281 324 (4) के तहत केस दर्ज किया गया है. लेकिन आरोपी ड्राइवर और उसकी कार दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस डैशकैम और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है.
सेक्टर-56 पुलिस स्टेशन ने इतनी देर में FIR दर्ज के मामले पर अभी तक कुछ नहीं कहा है.
वीडियो: भोपाल में वकील को थाने ले जाकर पीटा, साथी वकीलों ने घेरा थाना, एसएचओ समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित














