भोपाल में वकील और पुलिस के बीच विवाद के बाद करीब आठ घंटे तक हंगामा चला. अधिवक्ता राकेश रावल ने पुलिसकर्मियों पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया. इसके बाद वकीलों ने प्रदर्शन किया, सड़कें जाम कीं और एफआईआर की मांग को लेकर पानी के टैंकर पर भी चढ़ गए. बाद में पुलिस ने थाना प्रभारी और दो कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया. वहीं, राकेश रावल के खिलाफ भी कथित बदसलूकी और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई. आखिर पूरा विवाद क्या है? जानिए पूरी कहानी.
भोपाल में वकील को थाने ले जाकर पीटा, साथी वकीलों ने घेरा थाना, एसएचओ समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित
भोपाल में वकील राकेश रावल के पुलिस पर मारपीट के आरोप के बाद वकीलों ने करीब आठ घंटे तक प्रदर्शन किया. पुलिस ने थाना प्रभारी और दो कांस्टेबल पर मामला दर्ज किया, जबकि रावल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












