The Lallantop

सलमान के सपोर्ट में उतरे रोहित शेट्टी, नेहा धूपिया बोले- "टाइगर अभी जिंदा है"

डायरेक्टर कुणाल कोहली ने कहा, "जब भाई बोलता है तो उसके बाद कोई नहीं बोल सकता."

Advertisement
post-main-image
सलमान खान ने स्पष्ट किया है कि उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' में ट्रोलर्स को चुनौती देते हुए लाइव टीवी पर अपनी शर्ट उतार दी और बॉडी शेमिंग के खिलाफ स्पष्ट संदेश दिया।
  • सलमान के इस कदम के पीछे एक्टर्स को बॉडी शेम और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ना और सोशल मीडिया पर पैपराज़ी द्वारा गलत एंगल से फोटो डालने की घटनाएं हैं।
  • सलमान के इस रुख पर फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने समर्थन दिया और ट्रोलिंग रोकने तथा सही सोशल व्यवहार की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।

पिछले दिनों Salman Khan ने एक्टर्स को बॉडी शेम करने वालों की क्लास लगा दी. उन्होंने लाइव टीवी पर अपनी शर्ट उतारकर ट्रोल्स को चैलेंज किया कि वो उनका मजाक उड़ाकर दिखाएं. उनके इस कदम की इंटरनेट पर काफी तारीफ हो रही है. साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार भी उनकी दाद दे रहे.

Advertisement

'बॉर्डर 2' की रिलीज़ के वक्त लोगों ने वरुण धवन की मुस्कुराहट का मजाक बनाया था. सलमान ने 'बिग बॉस 20' में उस बात का भी ज़िक्र किया. ऐसे में वरुण ने अपने घर से एक इंस्टाग्राम स्टोरी डाली. उसमें वो और डेविड धवन टीवी पर सलमान के स्टैंड लेने पर काफी इंप्रेस्ड नज़र आ रहे थे.

Advertisement

शो के दौरान सलमान ने पैपराज़ी को भी जमकर फटकारा था. उन्होंने कहा कि पैप्स फीमेल एक्टर्स की गलत एंगल और इंटेन्शन से फोटो लेते हैं. फिर उसे सोशल मीडिया पर डालकर उन्हें असहज महसूस करवाते हैं. सलमान ने बताया कि नेहा धूपिया समेत कई महिला कलाकार इन घटनाओं का शिकार हो चुकी हैं. नेहा ने इस बात पर उनकी तारीफ़ करते हुए पोस्ट किया,

"टाइगर ज़िंदा है."

नह
नेहा धूपिया का पोस्ट.

फिल्म डायरेक्टर कुणाल कोहली ने सलमान को सपोर्ट करते हुए कहा,

Advertisement

"सलमान खान ने सोशल एटिकेट, बिहेवियर, ट्रोल्स, पैप्स और ऐसे लोग, जो इस तरह के बर्ताव को बढ़ावा देते हैं, उन्हें लेकर बेहद जरूरी बातें कही हैं. और जब भाई बोलता है तो उसके बाद कोई नहीं बोल सकता."

कुणाल कोहली
कुणाल कोहली का पोस्ट.

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा,

“एक दिल है और कितनी बार जीतोगे आप? आपने इंडिया की उन सब लड़कियों के लिए स्टैंड लिया, जो रोज ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं. जो रोज एज शेमिंग और बॉडी शेमिंग से परेशान है. थैंक यू सलमान खान. भारत में एक ही है, जो ये कर सकता है.”

rani
रानी मुखर्जी की स्टोरी.

'बिग बॉस 20' में सलमान ने उन ट्रोल्स को भी आड़े हाथ लिया, जो कटरीना कैफ की पोस्ट पार्टम वेट बढ़ने का मजाक बना रहे थे. न्यूज 18 से हुई बातचीत में ऋचा चड्ढा इस बात कि तारीफ करते हुए कहती हैं,

"ये बहुत अच्छी बात है. ये बहुत बड़ा काम है. लोगों (ट्रोल्स) की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. मर्दों की सोचने की एक सीमा होती है. वो कभी भी बच्चे को जन्म देने जैसा गहरा अनुभव नहीं समझ सकते.”

रोहित शेट्टी ने शो से सलमान का वीडियो शेयर करते हुए लिखा,

"डियर ट्रोल्स, इट्स डन ब्रो."

सिंगर मीका सिंह ने मीडिया से हुई बातचीत में कहा,

"मैं सलमान भाई को सपोर्ट करता हूं. साथ ही मीडिया वालों से रिक्वेस्ट करता हूं कि वो इस तरह की चीजों को रोक दें. लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं, जो खुद इन सबको बढ़ावा देते हैं. ताली दोनों तरफ से बजती है. इसलिए दोनों ऐसा करना बंद कर दें."

सलमान ने 'बिग बॉस 20' के दौरान कहा था कि उन्हें ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता. मगर बहुत से लोग इस वजह से डिप्रेशन में चले जाते हैं. कई लोग अपनी जान भी ले लेते हैं. इसलिए लोगों को एक्टर्स की ट्रोलिंग करने की जगह अपना और अपने माता-पिता का ध्यान रखना चाहिए. सलमान ने कहा कि ट्रोल्स जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उससे उनकी परवरिश का पता चलता है. इस तरह के लोगों को इंसान भी नहीं कहा जा सकता. इसलिए उन पर लगाम कसना जरूरी है.

वीडियो: सलमान खान की 'कर्ण' करेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स का शिकार?

Advertisement