The Lallantop

'मॉन्स्टर' में सलमान अकेले अरविन्द स्वामी और उनकी खूंखार गैंग से भिड़ेंगे!

डायरेक्टर वामसी पैडिपली ये पूरा एक्शन सीक्वेंस ट्रेन में शूट कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
'मॉन्स्टर' को एक स्पाय एक्शन थ्रिलर बताया जा रहा है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'मॉन्स्टर' में सलमान खान के साथ अरविंद स्वामी, राहुल देव और अभिमन्यु सिंह ने विलन के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई है, जिसमें एक बड़ा ट्रेन एक्शन सीक्वेंस भी शामिल है।
  • फिल्म की शूटिंग में मुंबई का शेड्यूल चल रहा है, जहां 10 दिनों तक अरविंद स्वामी के सीन्स शूट किए जा रहे हैं, जिनमें से तीन दिन सलमान खान के साथ उनकी लड़ाई के हैं।
  • फिल्म मार्च 2027 में ईद पर रिलीज़ होगी और अभी 50 दिनों का काम बाकी है, जिसमें अभिमन्यु सिंह के साथ एक और एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग की संभावना है।

Salman Khan की Monster में Arvind Swamy, Rahul Dev और Abhimanyu Singh विलन के रोल्स में दिखाई देंगे. अरविंद इन दिनों फिल्म के मुंबई शेड्यूल में व्यस्त हैं. इसमें उनके सोलो सीन्स तो हैं ही. साथ ही वो एक बड़े ट्रेन सीक्वेंस में सलमान से फेस-ऑफ करते भी नजर आएंगे. ये फिल्म के सबसे बड़े हाइलाइट्स में से एक होने वाला है.

Advertisement

पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अरविन्द स्वामी वाले सीन्स काफी बड़े स्केल पर शूट किए जा रहे हैं. इसके लिए उन्होंने 10 दिन का समय निकाला है. 10 में से तीन दिन वो सलमान से भिड़ेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक,

"अरविंद स्वामी ने मुंबई में अपने 10 दिनों के शूटिंग शेड्यूल की शुरुआत कर दी है. इन सीन्स की कोरियोग्राफी और उन्हें पर्दे पर कैसे दिखाया जाए, इस पर टीम काफी मेहनत कर रही है. मेकर्स इन्हें दमदार बनाने के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे थे. अरविंद स्वामी, सलमान के साथ तीन दिनों तक शूटिंग करेंगे. इसके बाद उनके सोलो सीन्स की शूटिंग होगी. फिल्म में सलमान और अरविंद के किरदारों के बीच चूहे-बिल्ली जैसा रिश्ता देखने को मिलेगा. फिलहाल दोनों एक बड़े ट्रेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं. इसे काफी बड़े स्केल पर शूट किया जा रहा है."

Advertisement

मिड डे ने भी अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया था कि डायरेक्टर वामसी पैडिपली फिलहाल एक ट्रेन सीक्वेंस को फिल्मा रहे. इसमें सलमान का किरदार एक साथ कई दुश्मनों से लड़ता नजर आएगा. वो इसे अपने बॉडी डबल परवेज़ काज़ी के साथ मिलकर शूट कर रहे हैं. परवेज़ को अगस्त में हार्ट अटैक आ गया था. उससे रिकवर करने के बाद वो 'मॉन्स्टर' के सेट पर लौट आए हैं. इसी ट्रेन वाले सीक्वेंस में सलमान और अरविन्द स्वामी का फेस-ऑफ होगा. मेकर्स इसे ग्रैंड स्केल पर ले जाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे. रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खुद इस पूरे एक्शन सीक्वेंस को मॉनिटर कर रहे हैं.

कुछ समय पहले मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियो में भी 'मॉन्स्टर' का एक बड़ा एक्शन पीस शूट हुआ था. उसमें मेकर्स ने अफगानिस्तान के एक गांव का सेट तैयार करवाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां राहुल देव और सलमान के कैरेक्टर की भिड़ंत दिखाई जाएगी, जिसे पहले ही शूट किया जा चुका है. फिल्म के मुंबई शेड्यूल में तीन बड़े एक्शन सीक्वेंस होने की बात सामने आई थी. इनमें से एक में सलमान का मुकाबला राहुल देव से हुआ और दूसरे में वो अरविन्द स्वामी से भिड़ेंगे. ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि मेकर्स अभिमन्यु सिंह और सलमान वाली लड़ाई पर भी जल्द काम शुरू कर देंगे. फिलहाल फिल्म के 50 दिनों का काम बाकी है. रही रिलीज़ की बात तो 'मॉन्स्टर' मार्च 2027 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में आएगी.

वीडियो: सलमान खान की 'मॉनस्टर' के एक्शन सीक्वेंस के कौन से राज लीक हो गए?

Advertisement

Advertisement