The Lallantop

सलमान की SVC63 क्लैश से वांगा और प्रभास ने पांव पीछे खींचे!

खबर है कि संदीप रेड्डी वांगा 'स्पिरिट' को पोस्टपोन करने वाले हैं. इससे सलमान की SVC63 को ईद पर सोलो रिलीज़ मिल जाएगी.

Advertisement
post-main-image
'स्पिरिट' में प्रभास के अपोजिट तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' को मार्च 2027 में ईद के पहले हफ़्ते रिलीज़ करने का ऐलान किया था लेकिन अब इसे तीन महीने के लिए पोस्टपोन करने की संभावना है।
  • फिल्म 'स्पिरिट' का कई महत्वपूर्ण हिस्सा अभी शूट होना बाकी है और प्रभास की शेड्यूल कई प्रोजेक्ट्स में बंटी होने के कारण इसे समय पर पूरा करना मुश्किल हो रहा है।
  • मेकर्स IPL की विंडो के बाद जून 2027 में 'स्पिरिट' को रिलीज़ करने पर विचार कर रहे हैं, जबकि सलमान खान की 'SVC63' मार्च 2027 में ईद पर रिलीज़ होने की योजना में है।

साल 2027 का सबसे बड़ा क्लैश Salman Khan और Prabhas में होने वाला था. Sandeep Reddy Vanga ने ऐलान किया कि वो प्रभास स्टारर Spirit को ईद यानी मार्च 2027 के पहले हफ़्ते में रिलीज़ करेंगे. दूसरी तरफ़, सलमान ने भी कह दिया कि वो SVC63 को इसी त्योहार पर लाएंगे. दोनों तरफ़ के लोग इस टक्कर की तैयारी करने लगे. मगर खबर आ रही है कि वांगा ने अपनी फिल्म को तीन महीने के लिए पोस्टपोन कर सकते है.

Advertisement

वांगा ने ऑफ़िशियली अनाउंस किया था कि वो 'स्पिरिट' 05 मार्च 2027 को रिलीज़ करेंगे. लेकिन फिल्म का काफी बड़ा हिस्सा अब तक शूट नहीं हुआ है. चूंकि मार्च एंड से IPL भी शुरू होने वाला है, इसलिए वांगा फिल्म को पोस्टपोन करने की प्लानिंग कर रहे. बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया,

"करीब 75 दिनों की शूटिंग अभी बाकी है. प्रभास की डेट्स कई फिल्मों में बंटी हुई हैं. इसलिए संदीप रेड्डी वांगा के लिए फिल्म को तय समय पर पूरा करना मुश्किल होगा. इसी कारण T-सीरीज़ में फिल्म की नई रिलीज़ डेट को लेकर बातचीत शुरू हो गई है. मेकर्स जून 2027 में IPL विंडो के बाद इस फिल्म को रिलीज़ करने पर सोच-विचार कर रहे हैं."

Advertisement

हालांकि रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि वांगा इस फिल्म को किसी तरह ईद पर ही रिलीज़ करने की कोशिश कर रहे. लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ, तो सलमान को SVC63 के लिए क्लीन पैसेज मिल जाएगा. सूत्र के मुताबिक,

"फिलहाल ज्यादातर लोग इस बात से इंकार करेंगे. लेकिन सच्चाई यही है कि फिल्म अपने तय टाइमलाइन से पीछे चल रही है. मूवी के पोस्टपोन होने का ऐलान अभी हो सकता है या कुछ महीनों बाद. लेकिन इसे लेकर अंदरखाने बातचीत शुरू हो चुकी है."

हालांकि टी-सीरीज के स्पोक्सपर्सन ने इस अपडेट से साफ़ मना किया है. उन्होंने बताया कि 'स्पिरिट' 05 मार्च 2027 को ही रिलीज़ होगी. फिलहाल इसकी शूटिंग अपनी पूरी गति पर चल रही है. इसलिए मेकर्स ने रिलीज़ डेट में बदलाव की कोई घोषणा नहीं की. रही SVC63 की बात, तो सलमान और नयनतारा 07 अगस्त से फिल्म के मुंबई शेड्यूल में बिजी हैं. वहां मूवी के तीन बड़े एक्शन सीक्वेंस फिल्माए जाएंगे. इसकी शूटिंग अक्टूबर के अंत तक चलेगी. एक बार काम पूरा हो जाए, तो वो SVC63 को मार्च 2027 यानी ईद पर रिलीज़ कर देंगे.

Advertisement

वीडियो: ‘स्पिरिट’ में 100 लोगों से भिड़ेंगे प्रभास, जेल फाइट शुरू

Advertisement