Ramayana के प्रोड्यूसर Namit Malhotra ने ट्रोल्स को क्यों फटकार लगाई है? Emraan Hashmi की Gun Master g9 कब रिलीज हो रही है? साथ ही ये भी बताएंगे कि Ranveer Singh ने किस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
'रामायण' की AI डबिंग को लेकर ट्रोल्स पर क्यों भड़के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा?
नमित मल्होत्रा का कहना है कि 'रामायण' की डबिंग में AI नहीं, दूसरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है. जो उनकी कंपनी ने बनाया है.

# 'आदर्श बाल विद्यालय' सीरीज के दो सीजन अनाउंस
डायरेक्टर हिमांक गौर की सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' बीते 24 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. केके मैनन स्टारर ये सीरीज रिलीज़ के बाद लगातार ट्रेंड करती रही. अब इसके दूसरे और तीसरे सीजन का भी अनाउंसमेंट कर दिया गया है. प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए इसकी जानकारी दी. सीरीज में केके मेनन के साथ अर्चना पूरन सिंह, अभिमन्यु सिंह, नवीन कस्तूरिया और प्रसन्ना बिस्ट अहम किरदारों में नजर आए थे.
# केके मेनन स्टारर 'डायल 1975' फिल्म का ट्रेलर रिलीज
केके मैनन स्टारर फिल्म 'डायल 1975' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म की कहानी भारतीय राजनीति में 1975 में हुए घटनाक्रमों को खंगालती नजर आ रही है. ये फिल्म 21 अगस्त 2026 को रिलीज होगी. हालांकि इसे केवल Waves OTT पर प्रीमियर किया जाएगा. फिल्म को नवनीत बहल और विभु कश्यप ने डायरेक्ट किया है. इसमें केके मैनन के साथ कीर्ति कुल्हारी लीड रोल में नजर आएंगी.
# इमरान हाशमी की 'गन मास्टर G9' की रिलीज डेट आई
इमरान हाशमी की फिल्म 'गन मास्टर G9' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है. ये फिल्म 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को 'आशिक बनाया आपने' फेम आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया है. इसमें इमरान के साथ जेनेलिया लीड रोल में हैं. साथ ही अपारशक्ति खुराना भी फिल्म में अहम रोल में नज़र आएंगे.
# 'रामायण' की ट्रोलिंग पर क्या बोले नमित मल्होत्रा?
पिछले दिनों 'रामायण' का हिंदी और इंग्लिश ट्रेलर रिलीज किया गया. हिंदी में तो लोगों ने सिर्फ फिल्म के VFX की शिकायत थी. जिसे रणबीर ने अड्रेस किया. इंग्लिश ट्रेलर में लोग एक्टर्स की डबिंग और उसमें AI के इस्तेमाल से नाराज़ हो गए. जिसके लिए 'रामायण' और उसके मेकर्स को ट्रोल किया गया. अब फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने लिप-सिंक में AI के इस्तेमाल पर जवाब दिया है. नमित ने बताया, "हमने डबिंग में AI का इस्तेमाल नहीं किया है. लेकिन हमने बीस्पोक टेक्नोलॉजी बनाई है. जो अंग्रेजी के लिप-सिंक को और बेहतर बनाती है. हमने AI से किसी भी तरह की डबिंग नहीं की है."
# रणवीर सिंह ने शुरू किया 'प्रलय' का शूट
रणवीर सिंह ने 'धुरंधर' के बाद अपनी अगली फिल्म शुरू कर दी है. इस फिल्म का नाम है 'प्रलय', जो कि पॉस्ट-अपॉकैलिप्टिक जॉम्बी फिल्म होगी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी शूटिंग मुंबई में शुरू हो गई है. फिल्म को हंसल मेहता के बेटे जय मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं. इसमें रणवीर के साथ कल्याणी प्रियदर्शन लीड रोल में नजर आएंगी. रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि इस फिल्म की कहानी 1995 में पब्लिश हुई किताब 'ब्लाइंडनेस' से प्रेरित हो सकती है. लेकिन हंसल मेहता ने इन खबरों को खारिज कर दिया था. साथ ही ये भी बताया था कि उनकी फिल्म का आइडिया बिल्कुल ओरिजिनल है.
# विनोद कांबली की जिंदगी पर बन रही सीरीज
विनोद कांबली की लाइफ पर एक सीरीज बनने जा रही है. डायरेक्टर अभिजीत देशपांडे ने ये कंफर्म किया है. अभिजीत ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में बताया, "मैंने 2019 में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया था. पहले हम इस प्रोजेक्ट को मराठी फिल्म के तौर पर रिलीज करना चाहते थे. लेकिन हमने रिसर्च के दौरान पाया कि उनकी कहानी में काफी ड्रामा, रिश्तों की उलझन और जिंदगी की कश्मकश है. जिसके बाद हमने इस कहानी को सीरीज में बनाने का फैसला लिया है." सीरीज का प्रोडक्शन इसी साल नवंबर में शुरू हो जाएगा. हालांकि अभी तक इसकी कास्टिंग फाइनल नहीं हुई है.
वीडियो: 'रामायण' के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने चीन में 'दंगल' जैसा ही खेल कर दिया?













