
फिल्म का पोस्टर.
#2. फिल्म में शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार निभाएंगे. शाहिद का किरदार फिल्म में क्या होगा इसके बारे में अभी कुछ खुलासा नहीं किया गया है. जबकि श्रद्धा एक छोटे शहर की लड़की के रोल में दिखेंगी. जो मनमौजी है, अपने दिल की सुनती है और सही चीज़ों के लिए खुलकर लड़ती है. 'बत्ती गुल...' में वो बिजली के मसले पर लड़ रहे अपने एक दोस्त के साथ खड़ी नज़र आएंगी. इससे पहले शाहिद और श्रद्धा की जोड़ी विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' में नज़र आई थी.

'हैदर' के एक सीन में शाहिद और श्रद्धा.
#3. इस फिल्म में एक एक्सटेंडेड गेस्ट रोल भी होगा, जिसे निभाएंगी यामी गौतम. यामी एक वकील के कैरेक्टर में नज़र आएंगी, जो फिल्म में कोर्ट-कचहरी वाले मामलों में शाहिद और श्रद्धा की मदद करेंगी. यामी से पहले इस रोल के लिए इलियाना डी'क्रूज़ को अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया.

यामी फिल्म में एक वकील के किरदार में दिखेंगी.
#4. फिल्म में लीड रोल के लिए पहले कैटरीना कैफ का नाम फाइनल किया गया था. कैटरीना की इस विषय में काफी दिलचस्पी भी थी. इस फिल्म में एक खास एक्सेंट में बात करने के लिए उन्हें वर्कशॉप अटेंड करनी थी. लेकिन कैटरीना शाहरुख़ के साथ 'ज़ीरो' और आमिर के साथ 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं और उनके पास इस वर्कशॉप के लिए बिलकुल टाइम नहीं है. डायरेक्टर ने उन्हें खुद के ओरिजिनल लहज़े में बात करने की सहूलियत भी दी थी, लेकिन कैटरीना ने उस किरदार को खराब होने से बचाने के लिए फिल्म करने से मना कर दिया.

'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के सेट पर कैटरीना, आमिर और प्रभुदेवा.
#5. फिल्म की प्रोड्यूसर और क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट की मालिक प्रेरणा अरोरा ने बताया कि ये फिल्म आज के समय में बहुत रेलेवेंट है. क्योंकि कई बार ऐसा होता कि आपके घर बिजली नहीं आ रही होती या कई दिनों तक आप घर से बाहर रहते हैं, बावजूद इसके लंबा-चौड़ा बिजली का बिल आ जाता है. फिल्म में हम इसी मुद्दे पर बात करना चाहते हैं, लेकिन ये एक स्वीट सी लव स्टोरी भी होगी. फिल्म के बैकग्राउंड में बिजली से जुड़ी और भी कई सारी चीज़ें चलती रहेंगी.
#6. 'बत्ती गुल मीटर चालू' को डायरेक्ट करेंगे श्री नारायण सिंह. श्री ने इससे पहले अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर के साथ 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' बनाई थी. ये फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित थी. इस फिल्म के बाद श्री एक महिला केंद्रित फिल्म 'जैसमीन' बनाने वाले हैं. 'जैसमीन' उधार या किराए की कोख जैसे मुद्दे पर बेस्ड होगी.

फिल्म 'टॉयलेट' के सेट पर अक्षय कुमार के साथ श्री नारयण सिंह (चेक शर्ट में).
#7. 'बत्ती गुल...' को लिखा है सिद्धार्थ-गरिमा की जोड़ी ने. इससे पहले सिद्धार्थ-गरिमा ने साथ मिलकर 'गोलियों की रासलीला- रामलीला', 'ब्रदर्स', 'राब्ता' और 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है. 'टॉयलेट' के बाद श्री के साथ ये उनकी दूसरी फिल्म है. श्री की अगली फिल्म 'जैसमीन' की स्टोरी भी इन्होंने ही लिखी है.

सिद्धार्थ सिंह और गरिमा वहल.
#8. फिल्म की शूटिंग फरवरी 2018 से हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी, मसूरी और नैनीताल के इलाकों में शुरू होगी. इसका टीज़र 2017 दिवाली पर रिलीज़ किया जा चुका है. मई तक इसकी शूटिंग खत्म कर, इसे 31 अगस्त, 2018 को रिलीज़ करने की तैयारी है.
फिल्म का टीज़र यहां देखिए:
ये भी पढ़ें:
'करण अर्जुन' के 5 मजेदार किस्से जो आप नहीं जानते होंगे
अब Netflix पर अंग्रेजी में गरियाते नज़र आएंगे नवाज़
भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक हत्या पर बनने जा रही है फिल्म
बॉलीवुड की सबसे मशहूर मां के बच्चे किस बात पर झगड़ रहे हैं?
थ्री इडियट्स का फरहान ऐसा कुछ करेगा, ये कभी नहीं सोचा था
वीडियो देखें: शाहरुख ख़ान की फिल्म 'ज़ीरो' की 8 खास बातें












