The Lallantop

दिग्गजों को पछाड़ इस साल की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'हनुमान अंश'!

सिर्फ दो करोड़ रुपये के बज़ट में बनी 'हनुमान अंश' ने कमाई में अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' को भी पीछे छोड़ दिया है. इससे आगे सिर्फ 'बॉर्डर 2' और 'धुरंधर 2' हैं.

Advertisement
post-main-image
इस साल कमाई के मामले में 'हनुमान अंश' से आगे सिर्फ 'बॉर्डर 2' और 'धुरंधर 2' हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'हनुमान अंश' ने 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म बनकर अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' को बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ दिया है, साथ ही इसने 272.90 करोड़ रुपये का भारत में ग्रॉस कलेक्शन किया।
  • इस सफलता के पीछे फिल्म का पांच करोड़ रुपये से भी कम के बजट में बनना और अच्छी मार्केटिंग के साथ दर्शकों का उत्साह रहा, जिससे अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' जैसी फिल्मों से प्रतिस्पर्धा हुई।
  • इस रिकॉर्ड के बाद 'हनुमान अंश' ने हिंदी सिनेमा में 2026 के बॉक्स ऑफिस रुझानों को प्रभावित किया है, और अन्य बड़ी फिल्मों के लिए रणनीतियाँ बनाने की संभावना बनी है।

Hanuman Ansh ने अक्षय कुमार की किस फिल्म को Box Office पर पछाड़कर रिकॉर्ड बना दिया है? Shah Rukh Khan ने अपनी अपकमिंग फिल्म King को लेकर क्या अपडेट दिया है? साथ ही ये भी जानिए कि Akshay Kumar और Saif Ali Khan खान स्टारर Haiwaan ने कितने रुपए कमाए हैं. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'हनुमान अंश'

सिर्फ दो करोड़ रुपये के बज़ट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही. इस फिल्म ने कमाई में अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' को भी पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं ये साल 2026 की अब तक की तीसरी सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म बन गई है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इसने भारत से 272.90 करोड़ का ग्रॉस और 231.13 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इसकी वर्ल्ड वाइड कमाई 291.40 करोड़ रही है. अब इस फिल्म से आगे केवल 'धुरंधर 2' और 'बॉर्डर 2' है. अक्षय की 'भूत बंगला' ने 215.91 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था.

Advertisement

# शाहरुख का ऐलान, नहीं बदलेगी 'किंग' की रिलीज़ डेट

शाहरुख खान ने कन्फर्म कर दिया है कि 'किंग' 24 दिसंबर, 2026 को रिलीज़ होगी. शाहरुख ने ये पुष्टि अपने #ASKSRK सेशन के दौरान की. एक फैन ने उनसे पूछा कि 'किंग' से पहले 'एवेंजर्स- डूम्स्डे' और 'ड्यून 3' आ रही हैं. वहीं 25 दिसंबर को 'जुमानजी 5' रिलीज़ होनी है. क्या ऐसे में शाहरुख 'किंग' की रिलीज़ डेट बदलेंगे. इससे शाहरुख ने साफ इन्कार कर दिया. इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. इसमें शाहरुख के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा अहम रोल्स में हैं.

# 'द ग्रेट इंडियन कपिल' शो का नया सीज़न अनाउंस

Advertisement

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पांचवें सीज़न का ऐलान हो गया है. कपिल शर्मा ने इसका प्रोमो शेयर करते हुए बताया कि शो 26 सितंबर, 2026 से रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर लौट रहा है. इस सीज़न में कपिल के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी वापस नजर आएंगे. कपिल ने बताया कि इस बार शो में दीवाली और क्रिसमस जैसे त्योहारों को भी खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया जाएगा.

# रेंगते हुए डबल डिजिट तक पहुंची अक्षय-सैफ की 'हैवान'

प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' रिलीज़ के पांचवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने मंगलवार को भारत में सिर्फ 70 लाख रुपए की नेट कमाई की. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 8.75 करोड़ रुपये पहुंच गई है. जबकि दुनियाभर में इसका कलेक्शन करीब 13.61 करोड़ रुपये रहा. फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़, दूसरे दिन 2.5 करोड़ और तीसरे दिन 1.85 करोड़ रुपये कमाए थे.  

# अमित साध बनने वाले हैं खतरनाक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट!

अमित साध की अगली फिल्म 'प्रताप' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ हो गया है. ये एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अमित साध एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का रोल कर रहे हैं. फिल्म को प्रदीप रंगवानी और यूवी फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहे हैं. जबकि इसकी कहानी लिखने और डायरेक्ट करने की जिम्मेदारी सचिन सराफ ने संभाली है. फिल्म में अमित साध के साथ ईशा देओल, तिग्मांशु धूलिया, मिलिंद गुणाजी और सीमा बिस्वास भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. 'प्रताप' सिनेमाघरों में 20 नवंबर, 2026 को रिलीज़ होगी.

# हॉरर फिल्म 'टंग' में नज़र आएंगी सयानी गुप्ता

सयानी गुप्ता अब एक नई फैंटेसी-हॉरर फिल्म में नज़र आएंगी, जिसका नाम है 'टंग'. फिल्म को 'सेवेरेंस' के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर निकोलस वाइनस्टॉक प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म की कहानी अलग हो चुकी दो बहनों की है. जो अपनी दिवंगत दादी की जर्जर हवेली में एक रात के लिए फंस जाती हैं. वहां उन्हें परिवार के दफ्न राज़ों से जुड़े सुराग मिलते हैं. जिनका कनेक्शन एक रहस्यमयी भाषा ‘टंग’ से है. सयानी इन दोनों बहनों में से एक का रोल करेंगी. फिल्म को कृष्णार्जुन भट्टाचार्य लिख और डायरेक्ट कर रहे हैं. फिलहाल इसकी रिलीज़ डेट सामने नहीं आई है.

वीडियो: 'हनुमान अंश' ने कमाई के मामले में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को भी पीछे छोड़ दिया?

Advertisement