The Lallantop

आमिर की 'ललकारा' का वायरल लुक देख फैन्स लहालोट, बोले- "धमाकेदार वापसी लोडिंग"

25 साल बाद आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की जोड़ी एक बार फिर मैदान में है.

Advertisement
post-main-image
'ललकारा' फिल्म 1952 की चर्चित भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज़ पर बेस्ड है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • साजिद नाडियाडवाला ललित मोदी की जिंदगी पर बड़ी बजट की बायोपिक बनाने जा रहे हैं, जिसमें आईपीएल की स्थापना, मोदी की सफलता और उनके विवादों को दिखाया जाएगा।
  • ललित मोदी की बायोपिक बनाने का निर्णय उनके करियर में आई सफलता और विवादों की गहराई को समझने की कोशिश के मद्देनजर लिया गया है, जिसे पिंकविला ने रिपोर्ट किया है।
  • इस बायोपिक के आने से ललित मोदी का जीवन और आईपीएल की कहानी फिल्मों में प्रस्तुत होगी, जिसका असर भारतीय सिने जगत और दर्शकों पर देखने को मिलेगा।

क्या Sajid Nadiadwala जल्द ही Lalit Modi की जिंदगी पर एक फिल्म बना रहे हैं? क्या Aamir Khan की फिल्म Lalkaara से उनका लुक रिवील हो गया है? साथ ही जानिए कि Hrithik Roshan किस साउथ सुपरस्टार के साथ बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाने वाले हैं? सिनेमा से जु़ड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# नॉन फिक्शन यूट्यूब सीरीज़ बना रहीं ऋचा चड्ढा

ऋचा चड्ढा ने अपनी पहली नॉन-फिक्शन सीरीज़ 'मुसाफिर' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है. आठ एपिसोड की इस सीरीज़ में ऋचा होस्ट के साथ राइटर और प्रोड्यूसर भी हैं. इस सीरीज़ का पूरा पहला सीज़न सिर्फ मुंबई पर फोकस करेगा. ऋचा शहर की अनसुनी कहानियां, पुराने इतिहास, अनदेखी जगहें और वहां के लोगों से जुड़ी दिलचस्प कहानियां तलाशेंगी. 'मुसाफिर' ऋचा और अली फज़ल के यूट्यूब चैनल फुल स्टॉप पर 25 सितंबर से शुरू होगी. हर शुक्रवार को इसका नया एपिसोड आएगा.

Advertisement

# नेटफ्लिक्स की 'अन अकस्टम्ड अर्थ' का पहला लुक रिवील

नेटफ्लिक्स ने अपनी नई सीरीज़ 'अन अकस्टम्ड अर्थ' (Unaccustomed Earth) का फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया है. ये सीरीज़ झु्म्पा लाहिड़ी की इसी नाम की चर्चित शॉर्ट-स्टोरी कलेक्शन पर बेस्ड है. कहानी कैम्ब्रिज़ में रहने वाली एक इंडियन अमेरिकन बंगाली कम्युनिटी के इर्द-गिर्द घूमती है. इस सीरीज़ में फ्रीडा पिंटो, पारुल चौधरी का रोल करेंगी. सिद्धार्थ उनके प्रेमी अमित के रोल में हैं. पारुल की ज़िंदगी तब बदलती है, जब उन्हें कैंसर होता है और वो अपने परिवार के साथ कैम्ब्रिज़ लौटती हैं. इसके बाद उनका पुराना प्यार फिर सामने आता है और परिवारों के बीच रिश्तों का पूरा समीकरण बदलने लगता है. ये सीरीज़ 17 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

Advertisement

# ललित मोदी की बायोपिक बनाएंगे साजिद नाडियाडवाला?

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ललित मोदी की लाइफ पर बड़े बजट की बायोपिक बन रही है. इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे. फिल्म की कहानी पर अभी काम चल रहा है. इसमें IPL को खड़ा करने से लेकर ललित मोदी की कामयाबी और उनके करियर से जुड़े विवादों को दिखाया जाएगा. ललित मोदी ने भी इसी साल इसका खुलासा किया था. साथ ही ये भी बताया था कि रणवीर सिंह ने उनका किरदार निभाने में दिलचस्पी दिखाई है. हालांकि मेकर्स ने फिल्म में ललित के रोल में अब तक किसी की कास्टिंग नहीं की है.

# आमिर खान की ‘ललकारा’ वाला लुक लीक हो गया?  

आमिर खान की फिल्म ‘ललकारा’ की शूटिंग चल रही है. जिसे आशुतोष गोवारिकर डायरेक्ट कर रहे हैं. अब आमिर की एक तस्वीर वायरल है, जिसे ‘ललकारा’ में उनका लुक बताया जा रहा है. इसमें वो क्रिकेटर के गेटअप में नज़र आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर अपने किरदार के लिए क्रिकेटर्स से लगातार मिल रहे हैं और ट्रेनिंग भी ले रहे हैं. फिल्म 1952 की चर्चित भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज़ पर बेस्ड है, जिसमें आमिर क्रिकेटर लाला अमरनाथ का किरदार निभा रहे हैं. यानी 25 साल बाद आमिर-गोवारिकर की जोड़ी एक बार फिर मैदान में उतर चुकी है. अगर ये दांव सटीक बैठता है तो आमिर खान बॉक्स ऑफिस पर अपनी पुरानी वाली बादशाहत वापस हासिल सकते हैं.

# 'जेलर 2' में रजनीकांत के साथ तूफान उठाएंगे ऋतिक!

रजनीकांत की 'जेलर 2' में ऋतिक रोशन की एंट्री तो पहले ही कन्फर्म हो चुकी है. अब सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसे फिल्म में ऋतिक का लुक बताया जा रहा है. मेकर्स ने ये भी खुलासा कर दिया है कि फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के लुक्स की झलक आज से रिलीज़ होने शुरू हो जाएंगे.  'जेलर 2' में ऋतिक और रजनीकांत करीब 40 साल बाद दोबारा स्क्रीन शेयर करेंगे. दोनों इससे पहले 1986 की 'भगवान दादा' में साथ नज़र आए थे. अब देखना होगा कि 15 अक्टूबर 2026 को रिलीज़ होने वाली 'जेलर 2' में इन दोनों की जोड़ी क्या कमाल करती है.

# सारा अर्जुन के साथ फिल्म डेब्यू करेंगे अम्बरीश वर्मा!

'धुरंधर’ के बाद सारा अर्जुन अब ‘सपने वर्सेज़ एवरीवन’ फेम अम्बरीश वर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, सारा ने YRF की टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी जॉइन की है. इसी के साथ उन्हें डायरेक्टर मनीष शर्मा की अगली फिल्म भी मिल गई है. अगर ये रिपोर्ट सही साबित होती है, तो ये अम्बरीश का फीचर फिल्म डेब्यू होगा. फिल्म की कहानी और बाकी कास्ट को फिलहाल सीक्रेट रखा गया है. मेकर्स की तरफ से इस प्रोजेक्ट का अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है.

वीडियो: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच आया आमिर खान का बयान

Advertisement