महाराष्ट्र FDA कमिश्नर Tukaram Mundhe ने Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को एक बार फिर निशाने पर लिया है. वो Vimal Elaichi का प्रचार करने वाले इन एक्टर्स पर लीगल एक्शन लेने वाले हैं. तुकाराम के मुताबिक, ये एक्टर्स बाकी लोगों के लिए स्टार्स हो सकते हैं. मगर उनकी नज़र में वो केवल कानून तोड़ने वाले शख्स हैं.
"वो स्टार नहीं, कानून तोड़ने वाले हैं..." - तुकाराम मुंढे ने शाहरुख-अजय देवगन को तार-तार कर दिया
शाहरुख खान ने FDA के शो कॉज़ नोटिस का जवाब नहीं दिया. इसलिए तुकाराम अब उनके खिलाफ एक्शन की तैयारी कर रहे हैं.

महाराष्ट्र FDA का आरोप है कि शाहरुख, अजय और टाइगर श्रॉफ जैसे एक्टर्स, विमल इलायची की आड़ में पान मसाला का सरोगेट प्रमोशन कर रहे हैं. चूंकि राज्य में पान मसाला पर पाबंदी है, इसलिए पिछले दिनों तुकाराम ने तीनों एक्टर्स को शो कॉज़ नोटिस भेजा था. न्यूज 18 के मुताबिक, अजय और टाइगर ने तो उनका जवाब दिया. मगर शाहरुख की तरफ़ से अब तक कोई रिस्पॉन्स नहीं आया है.
NDTV को दिए इंटरव्यू में खुद तुकाराम ने भी स्वीकारा कि जिन एक्टर्स को नोटिस भेजा गया था, उनमें से एक ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया. यहां शाहरुख की बात हो रही है. इसलिए FDA ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. जल्द ही ये मामला जांच, सुनवाई और मुकदमे तक पहुंच सकता है. तुकाराम कहते हैं,
"आपकी नज़र में वे स्टार्स हो सकते हैं. लेकिन इस मामले में मेरे लिए वो केवल एडवर्टाइजर्स हैं. मैं उन्हें बस कानून का उल्लंघन करने वाला मानता हूं. लॉ अपना काम करेगा और इसी वजह से हमने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है."
बातचीत के दौरान तुकाराम ने उस दलील को खारिज कर दिया, जिसके मुताबिक किसी प्रोडक्ट की जिम्मेदारी सिर्फ उसे बनाने वाली कंपनी की होती है. उसका प्रचार करने वाले सेलिब्रिटीज़ पर उसका भार नहीं आता. तुकाराम इससे सहमत नहीं. उन्होंने बताया कि फूड सेफ्टी एक्ट के तहत कुछ बने-बनाए नियम हैं. उनके हिसाब से न केवल कंपनी, बल्कि उस प्रोडक्ट का प्रचार करने वाले लोगों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी. तुकाराम के मुताबिक, किसी चीज का प्रचार करने से पहले सेलिब्रिटीज़ को जांच-परख लेना चाहिए. इसलिए ये कहना गलत है कि उनकी कोई जिम्मेदारी ही नहीं बनती. यही कारण है कि तुकाराम विमल इलायची और पान मसाला वाले मामले में बतौर रेगुलेटर शाहरुख, अजय और टाइगर श्रॉफ पर एक्शन ले रहे हैं.
वीडियो: शाहरुख के सबसे पुराने दोस्त विवेक ने जताई नाराजगी, वजह है ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’











