Kachcha Badam फ़ेम Anjali Arora, Mahakavya Shri Ramayan Katha में सीता का रोल कर रही हैं. इस बात के लिए इंटरनेट पर उनकी काफी ट्रोलिंग हुई. लोगों का कहना है कि रील्स में डांस करने वाली इंफ्लूएंसर को इस तरह का पवित्र किरदार नहीं दिया जाना चाहिए. अब अंजली ने इस पूरे विवाद पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि 'कच्चा बादाम' गाने पर डांस करके उन्होंने एक सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो किया था. इसलिए लोग चाहे उन्हें कितना भी ट्रोल कर लें लेकिन उन्हें इस बात की कोई शर्मिंदगी नहीं है.
रील्स में डांस करने के बाद सीता बनने पर हुई ट्रोलिंग पर बोलीं अंजलि अरोड़ा- "मुझे कोई शर्मिंदगी..."
'कच्चा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा के मुताबिक, अगर वो फिल्म बैकग्राउंड से होतीं, क्या तब भी उन्हें ट्रोल किया जाता?

अंजली ने ये बातें 'महाकाव्य श्रीरामायण कथा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कही. दरअसल, एक मीडिया पर्सन ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें 'कच्चा बादाम' पर ट्रोल किए जाने का दुख होता है. इस पर अंजली ने कहा,
"जो कुछ भी सोशल मीडिया पर चलता है, वो बस कुछ समय के लिए होता है. मगर पता नहीं क्यों, लोग आज भी उसे (कच्चा बादाम) याद करके बैठे हैं. मैंने ऐसा कुछ अलग नहीं किया था. केवल ट्रेंड को फॉलो किया था. मैंने वो एक रील बनाई, जिसके लिए लोग मुझे जानते हैं. मैं इस बात की शुक्रगुज़ार हूं. मगर वो मेरी पूरी लाइफ नहीं."
अंजली आगे कहती हैं,
"लोग इस बात के लिए मुझे ट्रोल कर रहे कि मैंने माता सीता का किरदार किया है, जबकि मैं डांस किया करती थी. सब डांस करते हैं. कौनसा एक्टर डांस नहीं करता? मुझे डांस पसंद है. ये मेरी हॉबी है. इसलिए मुझे इसमें कोई भी शर्मिंदगी नहीं है."
अंजली के मुताबिक, अगर वो आउटसाइडर होने की जगह फिल्म बैकग्राउंड से होतीं, उन्हें तब भी इतना ही ट्रोल किया जाता. कई बड़े फिल्ममेकर्स और एक्टर्स के बच्चों को लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. शुरुआत में उन्हें इस बात का बुरा लगता था. मगर अब उन्हें इंटरनेट की इस ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता.
जहां तक 'महाकाव्य श्रीरामायण कथा' की बात है, इसे अभिषेक सिंह ने डायरेक्ट किया है. इससे पहले वो 'बालिका वधू', 'साथ निभाना साथिया' और 'देवों के देव महादेव' जैसे टीवी शोज़ में एसोसिएट डायरेक्टर रह चुके हैं. फिल्म में भगवान राम के रोल में देव शर्मा, सीता के रोल में अंजलि अरोड़ा, लक्ष्मण के किरदार में शील वर्मा और हनुमान के किरदार में निर्भय वर्मा को कास्ट किया गया है. रावण का कैरेक्टर रजनीश दुग्गल प्ले कर रहे हैं. ये फिल्म 25 सितंबर को हिन्दी और छत्तीसगढ़ी भाषा में रिलीज़ होगी.
वीडियो: सोशल लिस्ट: अंजलि अरोड़ा और HC वर्मा की अलग फोटो साथ में क्यों हो रही हैं वायरल?













