The Lallantop

आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का दूसरा सीजन कंफर्म, कब से शुरू होगी शूटिंग?

आर्यन खान की की नेटफ्लिक्स सीरीज़ ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के नए सीजन में भी पुरानी स्टारकास्ट लौटेगी!

Advertisement
post-main-image
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के दूसरे सीज़न की शूटिंग मार्च 2027 से शुरू होगी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के दूसरे सीज़न की शूटिंग मार्च 2027 में शुरू होने की संभावना है, जिसमें पहली सीज़न की ओरिजिनल स्टारकास्ट लौटेगी।
  • पहले सीज़न की सफलता और नए कथानक की जरूरत के कारण मेकर्स ने सीरीज़ के दूसरे सीज़न की तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें कहानी को पहले से अलग और नया रखने पर ध्यान दिया गया है।
  • दूसरे सीज़न के शुरू होने से भारतीय वेब सीरीज़ की लोकप्रियता में बढ़ोतरी होने की संभावना है और इसके लिए तैयारियां इसी साल पूरी करने का प्लान है।

Aryan Khan की सीरीज़ The Bads of Bollywood के सीज़न-2 की शूटिंग कब से शुरू हो रही है? Prabhas स्टारर Kalki 2898 AD के सीक्वल में किस दिग्गज एक्टर की एंट्री हो गई है? Salman Khan अपनी फिल्म Monster फिर से कौन सा एक्शन सीन शूट कर रहे हैं. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

Advertisement

# अगले साल शुरू होगी ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड-2’ की शूटिंग

आर्यन खान की नेटफ्लिक्स डेब्यू सीरीज़ ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के दूसरे सीज़न की तैयारी शुरू हो गई है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ये सीरीज़ मार्च 2027 में फ्लोर पर जा सकती है. मेकर्स इस बार कहानी को पहले सीज़न से अलग और फ्रेश रखने पर फोकस कर रहे हैं. इससे पहले सीज़न-1 में नज़र आए रजत बेदी भी कन्फर्म कर चुके हैं कि दूसरा सीज़न बन रहा है. दूसरे सीजन में भी शो की ओरिजिनल स्टारकास्ट लौटेगी.

Advertisement

# ‘कल्कि 2’ में कृष्ण बनकर अमिताभ-कमल से भिड़ेगा कौन?

प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन स्टारर ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल पर काम शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि मेकर्स फिल्म में अमिताभ बच्चन और कमल हासन के स्तर का एक और धुरंधर एक्टर ले आए हैं. इस एक्टर का नाम है नसीरुद्दीन शाह. सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि उनका रोल छोटा लेकिन काफी असरदार रहेगा. अगले महीने से वो इसकी शूटिंग भी शुरू कर देंगे. कुछ लोगों ये भी दावा है कि वे फिल्म में कृष्ण का रोल करेंगे. हालांकि मेकर्स ने इसको लेकर ऑफिशियली अभी तक कुछ नहीं कहा है. ये फिल्म दिसंबर 2027 में रिलीज़ के लिए शेड्यूल है.

# 'मॉन्स्टर' में ट्रेन फाइटिंग सीन्स में गर्दा उड़ाएंगे सलमान खान!

Advertisement

खबर है कि सलमान खान की ‘मॉन्स्टर’ में एक जबरदस्त ट्रेन फाइट सीक्वेंस होने वाला है. मेकर्स इसे ‘वॉन्टेड’ और ‘पठान’ में दिखाए गए ट्रेन एक्शन से भी बड़े स्केल पर शूट कर रहे हैं. इस सीक्वेंस को सलमान अपने बॉडी डबल परवेज़ काज़ी के साथ शूट करेंगे. परवेज़ ने हाल ही में हार्ट से जुड़ी एक सर्जरी के बाद दोबारा शूटिंग शुरू की है. फिल्म को वामसी पैडिपली डायरेक्ट कर रहे हैं. ये फिल्म ईद 2027 पर रिलीज़ के लिए शेड्यूल है.

# रजनीकांत की 'जेलर 2' में कैमियो करेंगे विजय सेतुपति?

रजनीकांत स्टारर ‘जेलर 2’ में विजय सेतुपति कैमियो करने वाले हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय सेतुपति ने फिल्म के लिए दो दिन का शूट किया है. उन्होंने एक दिन चेन्नई और एक दिन गोवा में शूटिंग की. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका स्क्रीन टाइम करीब 15 मिनट का है. विजय पहले ही ‘जेलर 2’ में अपने कैमियो की पुष्टि कर चुके हैं. उन्होंने इस फिल्म में रजनीकांत के साथ काम करने के लिए अपना ‘नो कैमियो’ रूल तक तोड़ दिया. हालांकि 15 मिनट की स्क्रीन टाइमिंग की अभी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है. फिल्म 15 अक्टूबर को थिएटर्स में आएगी. इस फिल्म में ऋतिक रौशन भी गेस्ट रोल कर रहे हैं.

# 'रामायण' का हिंदी रनटाइम लीक हो गया?

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर एक नया अपडेट आया है. खबरें हैं कि फिल्म का हिंदी रनटाइम लीक हो गया है. मलेशिया और चेक रिपब्लिक की कुछ मूवी डेटाबेस और टिकट बुकिंग वेबसाइट्स पर फिल्म का रनटाइम 199 मिनट यानी 3 घंटे 19 मिनट बताया गया है. खास बात ये है कि इन वेबसाइट्स पर इसे प्लेसहोल्डर रनटाइम नहीं, बल्कि फिल्म के हिंदी कट के रनटाइम के तौर पर दिखाया जा रहा है. हालांकि, फिल्म का ऑफिशियल रनटाइम सेंसर सर्टिफिकेशन के बाद ही फाइनल माना जाएगा. अगर 199 मिनट का रनटाइम फाइनल होता है, तो ‘रामायण’ का पहला पार्ट करीब सवा तीन घंटे लंबा होगा. साथ ही दशहरे पर एक और बड़ा सरप्राइज़ भी मेकर्स ने प्लान किया है. बताया जा रहा है कि इसका दूसरा ट्रेलर दशहरे के मौके यानी 20 अक्टूबर को रिलीज़ किया जाएगा.  

# ‘धुरंधर’ का तीसरा पार्ट बना रहे आदित्य धर? दिया बड़ा हिंट!

‘धुरंधर’ के तीसरे पार्ट को लेकर फिर से हलचल तेज हो गई है. 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में जब आदित्य धर से उनकी फिल्म को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि लोगों में इस फिल्म के अगले पार्ट की उम्मीदें जाग गईं. आदित्य धर ने कहा, “हम यहां आर्टिकल 370 के लिए आए हैं. उम्मीद है कि अगले साल भी आएंगे, तब ‘धुरंधर’ पर बात करेंगे. लेकिन आज पूरा फोकस ‘आर्टिकल 370’ पर है.”  अब उनके इसी बयान को ‘धुरंधर 3’ के संभावित इशारे के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, मेकर्स ने तीसरे पार्ट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

वीडियो: शाहरुख के सबसे पुराने दोस्त विवेक ने जताई नाराजगी, वजह है ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’

Advertisement