The Lallantop
Logo

ओडिशा की स्कूल की किताबों में 1,678 गलतियां, सीजेपी ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की

ओडिशा की कक्षा 1 से 8 तक की किताबों में 1,678 गलतियां मिलने की रिपोर्ट के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. सीजेपी ने भी मुद्दे में दखल देते हुए सरकारी स्कूलों की स्थिति पर सवाल उठाए हैं, जबकि सरकार ने किताबों में सुधार का दावा किया है.

Advertisement

ओडिशा में कक्षा 1 से 8 तक की स्कूली किताबों में 1,678 गलतियां मिलने की रिपोर्ट के बाद विवाद खड़ा हो गया है. इनमें तथ्यात्मक, छपाई और टाइपिंग से जुड़ी गलतियां शामिल हैं. सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास ने ओडिशा पहुंचकर प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया और भुवनेश्वर के सरकारी स्कूलों का दौरा किया. सरकार ने कहा है कि सुधारी गई किताबें छापकर बांटी जा रही हैं, जबकि भाजपा ने आरोपों को राजनीतिक बताया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-जमुई केस वाले नंदन यादव के नए वीडियो से खुले बड़े राज, अब ये मुकदमे भी लिखे जाएंगे?

 

Advertisement

Advertisement