Veer Pahariya स्टारर Prem Keetanuकी बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म से भिड़ंत होने वाली है? Prabhas स्टारर fauji की रिलीज़ पोस्टपोन होने से किन बॉलीवुड फिल्मों को फायदा होने वाला है? साथ ही ये भी जानिए कि क्या Varanasi के डायरेक्टर S.S. Rajamouli ने Raaka का रिकॉर्ड तोड़ने की कौन सी प्लानिंग कर ली है. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
वीर पहाड़िया स्टारर 'प्रेम कीटाणु' का ट्रेलर रिलीज़, प्यार के चक्कर में उथल-पुथल हुई जिंदगी!
वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना स्टारर 'प्रेम कीटाणु' की बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'दृश्यम 3' से भिड़ंत होगी.

# 'द फर्दर मिस एडवेंचर्स ऑफ क्लिफ बूथ' का ट्रेलर आउट
ब्रैड पिट की फिल्म 'द फर्दर मिस एडवेंचर्स ऑफ क्लिफ बूथ' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. ये 'वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड' के कैरेक्टर क्लिफ बूथ का स्पिन-ऑफ है. इस बार कहानी 1970 के दशक के हॉलीवुड में घटती है. क्लिफ, स्टंटमैन की नौकरी छोड़कर एक फिक्सर बन चुका है. जो हॉलीवुड के बड़े लोगों के उलझे मामले सुलझाता है. फिल्म को डेविड फिंचर ने डायरेक्ट किया है. जबकि कहानी क्वेंटिन टैरेंटिनो की है. फिल्म 25 नवंबर को IMAX में रिलीज़ होगी और 23 दिसंबर, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
# 'मिनिस्ट्री ऑफ टाइम' सीरीज़ में कीरन हाइंड्स की एंट्री
कीरन हाइंड्स बीबीसी की अपकमिंग सीरीज़ 'मिनिस्ट्री ऑफ टाइम' में नज़र आएंगे. इस सीरीज़ में उनकी बेटी ईफा हाइंड्स लीड रोल में हैं. सीरीज़ केलिएन ब्रैडली के इसी नाम के नॉवेल पर बेस्ड है. कहानी एक ऐसे सरकारी महकमे की है, जो टाइम ट्रैवल के तहत अलग-अलग दौर के लोगों को वर्तमान में लाता है. छह एपिसोड की इस सीरीज़ को अनिल कारिया डायरेक्ट कर रहे हैं.
# वीर पहाड़िया की फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का ट्रेलर रिलीज़
वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना स्टारर 'प्रेम कीटाणु' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. इसमें कॉलेज वाला प्यार, दोस्ती, लड़ाई-झगड़ा और खूब सारा मसाला देखने को मिल रहा है. फिल्म में वीर एक ऐसे कॉलेज स्टूडेंट के रोल में हैं, जिसकी जिंदगी प्यार के चक्कर में पूरी तरह उलट-पुलट जाती है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब अपारशक्ति खुराना की एंट्री होती है. वो वीर और उनकी लव इंटरेस्ट के बीच थर्ड व्हील बन जाते हैं. फिल्म को अपूर्व सिंह कार्की ने डायरेक्ट किया है. फिल्म इसी साल 2 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी. इसकी बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'दृश्यम 3' से सीधी भिड़ंत होने वाली है.
# 36 फीट का स्टेज! 'राका' का रिकॉर्ड तोड़ेगी 'वाराणसी'?
SS राजामौली की अगली फिल्म 'वाराणसी' को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की टीम ने शूटिंग के लिए करीब 36 फीट ऊंचा मोशन-कैप्चर स्टेज तैयार किया है. बताया जा रहा है कि इस सेट-अप का इस्तेमाल हाई-ऑल्टिट्यूड एक्शन सीक्वेंस और एडवांस्ड मोशन-कैप्चर टेक्नोलॉजी के लिए किया जा रहा है. कुछ लोगों का ये भी मानना है कि 'वाराणसी' भी अल्लू अर्जुन की 'राका' के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ सकती है. इससे पहले खबरें थीं कि 50 करोड़ के बजट में राजामौली ने हैदराबाद में ही बनारस के घाट डिज़ाइन कराए हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसकी पुष्टि नहीं की है. फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में हैं और प्रियंका चोपड़ा भी अहम रोल करेंगी. ये फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को रिलीज़ होगी.
# रिलीज़ से पहले ही अल्लू अर्जुन की 'राका' ने रचा इतिहास
अल्लू अर्जुन की 'राका' ने रिलीज़ से पहले ही इतिहास रच दिया है. इस फिल्म ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है. 'राका' के एक सीक्वेंस के लिए 37 लोगों को एक साथ रियल टाइम मोशन कैप्चर किया गया. यानी एक ही वक्त पर इन सभी कलाकारों के मूवमेंट और एक्सप्रेशन को रिकॉर्ड किया गया. और इसी उपलब्धि ने फिल्म को गिनीज़ बुक में जगह दिला दी. इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल 'अवतार', 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' और 'एवेंजर्स: एंडगेम' जैसी फिल्मों में भी हो चुका है.
# अक्षय की फिल्म से घबराए प्रभास की 'फौजी' के मेकर्स?
प्रभास स्टारर 'फौजी' 3 दिसंबर 2026 को रिलीज़ होने वाली थी. लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है. फिल्म के प्रोड्यूसर रवि शंकर ने नानी स्टारर 'द पैराडाइज़' के प्री-रिलीज़ इवेंट में इसकी जानकारी दी है. हालांकि, मेकर्स ने फिलहाल नई रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की है. फिल्म में इमानवी, मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर भी अहम रोल्स में हैं. पहले 'फौजी' की बॉक्स ऑफिस भिड़ंत श्रद्धा कपूर स्टारर 'ईठा' से होने वाली थी. साथ ही 4 दिसंबर को अक्षय कुमार और अनीस बज्मी की कॉमेडी ड्रामा भी रिलीज़ होगी. ऐसे में 'फौजी' के पोस्टपोन होने पर इसका फायदा दोनों ही बॉलीवुड फिल्मों को मिल सकता है.
वीडियो: अपारशक्ति खुराना की ‘हेलमेट’ का ट्रेलर कैसा है?












