The Lallantop

Whirlpool के शेयर की उठान देख एक्सपर्ट भी उछल गए, निवेशक क्या करें?

Whirlpool मॉरीशस, Whirlpool इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है. इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी आई है.

Advertisement
post-main-image
व्हर्लपूल मॉरीशस की व्हर्लपूल इंडिया में 39.76% हिस्सेदारी है (Courtesy: Aaj Tak)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Whirlpool of India Ltd के शेयर 23 सितंबर को 20% बढ़ गए और BSE पर लगभग 8.91 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ, जो दो सप्ताह के औसत से काफी अधिक है।
  • Whirlpool मॉरीशस अपनी 39.76% हिस्सेदारी Whirlpool India में बेचने जा रही है, जिसके कारण कंपनी के शेयरों में अचानक वृद्धि देखने को मिली है।
  • शेयरों की इस वृद्धि के बाद बाजार ने कंपनी से सफाई मांगी है और तकनीकी विश्लेषकों ने 820 से 940 रुपये के दायरे में कीमत के बने रहने की संभावना जताई है।

Whirlpool of India Ltd के शेयर 23 सितंबर को 20% उछल गए. इस शेयर में ट्रेडिंग गतिविधि भी बढ़ी हुई थी. BSE पर लगभग 8.91 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ, जबकि दो सप्ताह का औसत वॉल्यूम लगभग 94 हजार शेयर था. Whirlpool of India का कुल कारोबार 73.57 करोड़ रुपये रहा, जबकि कंपनी का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपिटलाइजेशन) 10,978.85 करोड़ रुपये था.

Advertisement

हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ‘सीएनबीसी आवाज’ ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि Whirlpool मॉरीशस, Whirlpool इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है. इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी आई है. BSE और एनएसई के शेयर बाजारों ने इस मामले पर कंपनी से सफाई मांगी है. कंपनी के जबाव का इंतजार है. 30 जून को खत्म पहली तिमाही के मुताबिक Whirlpool मॉरीशस की Whirlpool इंडिया में 39.76% हिस्सेदारी थी.

ये भी पढ़ें: मीशो का शेयर 6 महीने में 65% भागा, जानिए अभी कहां तक जा सकता है

Advertisement
एक्सपर्ट ने क्या सलाह दी?

कंपनी के शेयर में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी ने निवेशकों को जरूर उतावला किया होगा. हालांकि उन्हें इसका हालिया इतिहास भी जान लेना चाहिए. बिजनेस टुडे के मुताबिक आज की तेज उछाल से पहले पिछले 12 महीनों में कंपनी के शेयर की कीमत में करीब 35% की गिरावट दर्ज की गई थी. 

ताजा जंप के बाद आगे क्या हो सकता है इसे लेकर सेबी रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट और ब्रोकरेज फर्म टिप्स2ट्रेड्स के एआर रामचंद्रन ने कहा है, “डेली चार्ट पर Whirlpool of India के शेयर की कीमत में तेजी के संकेत दिख रहे हैं. साथ ही 772 रुपये पर मजबूत सपोर्ट मौजूद है. 875 रुपये के रेजिस्टेंस से ऊपर डेली क्लोजिंग से अगले कुछ दिनों में 978 रुपये का टागरेट हासिल किया जा सकता है."

वहीं आनंद राठी के सीनियर मैनेजर (टेक्निकल रिसर्च) जिगर एस पटेल ने कहा, "820 रुपये पर सपोर्ट लेवल है, जबकि 900 रुपये के आसपास रेजिस्टेंस दिख रहा है. 900 रुपये से ऊपर की निर्णायक बढ़त से शेयर 940 रुपये तक पहुंच सकता है. शॉर्ट टर्म में शेयर के 820-940 रुपये के दायरे में रहने की उम्मीद है."

Advertisement

वीडियो: मीराबाई चानू ने जीता पहला एशियन गेम्स मेडल, जीता सिल्वर

Advertisement