उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक बड़ी घटना सामने आई है. आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो पुजारियों की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर अपने तीन बच्चों के साथ एक कमरे में खुद को बंद कर लिया. पुलिस के मुताबिक, कमरे में घुसने पर आरोपी ने गोलीबारी की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी अरविंद सिंह और उसके बेटे की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि परिवार अरविंद के बदले व्यवहार को लेकर धार्मिक अनुष्ठान करा रहा था.
आजमगढ़ में पहले पत्नी और 2 पुजारियों को गोली मारी, 7 घंटे बाद पुलिस ने किया एनकाउंटर
आजमगढ़ में पत्नी और दो पुजारियों की हत्या के आरोप के बाद एक व्यक्ति तीन बच्चों के साथ कमरे में बंद हो गया. करीब सात घंटे चले घटनाक्रम में आरोपी अरविंद सिंह और उसके बेटे की मौत हुई.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












