पिछले कई साल की तरह Shah Rukh Khan 2026 में भी देश के सबसे अमीर एक्टर बन गए हैं. उनका नेट वर्थ 10,000 करोड़ से भी ज्यादा का है. लिस्ट में वो Amitabh Bachchan, Hrithik Roshan और Salman Khan जैसे स्टार्स से कहीं ऊपर हैं. मगर गौर करने वाली बात ये है कि इस बार उनकी संपत्ति में लगभग ढाई हजार करोड़ की गिरावट हुई है.
शाहरुख फिर बने देश के सबसे अमीर एक्टर, मगर नेटवर्थ में आई भयंकर गिरावट!
2026 में शाहरुख खान के नेट वर्थ में 2490 करोड़ की गिरावट आई है.

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार, आज शाहरुख का नेट वर्थ 10,000 करोड़ का है. नेट वर्थ किसी व्यक्ति की सभी संपत्तियों की ओवरऑल कीमत को कहा जाता है. इसमें घर, जमीन, शेयर्स, बैंक बैलेंस, गाड़ियां, सब शामिल होता है. मगर उसमें कर्ज और अन्य देनदारियों को माइनस कर दिया जाता है. मान लीजिए कि किसी व्यक्ति की कुल संपत्ति 1000 करोड़ रुपए है और उस पर 200 करोड़ का कर्ज है. तो उसकी नेट वर्थ 800 करोड़ रुपए मानी जाएगी.
शाहरुख के नेट वर्थ में उनका बैंक बैलेंस, घर व गाड़ियों के अलावा रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और नाइट राइडर्स वाली टीमें भी शामिल हैं. लिस्ट में उनके बाद अमिताभ बच्चन का नंबर है. उनका नेट वर्थ 4000 करोड़ रुपए है. 3000 करोड़ के साथ सलमान खान तीसरे और 2500 करोड़ वाले ऋतिक रोशन चौथे नंबर पर हैं. अमिताभ, सलमान और ऋतिक के नेट वर्थ में इस साल इजाफ़ा हुआ है. मगर शाहरुख के केस में बड़ी गिरावट देखने को मिली.
शाहरुख 2025 की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में भी पहले नंबर पर थे. तब उनकी संपत्ति 12,490 करोड़ रुपए की थी. मगर 2026 की शुरुआत में जब हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट जारी की गई, तो उनकी संपत्ति 10,800 करोड़ बताई गई. अब जब सितंबर बीतने वाला है, तब उनका नेट वर्थ 10,000 करोड़ पर आ गया है. ये पिछले साल की तुलना में सीधे 2490 करोड़ की गिरावट है. हालांकि नेट वर्थ का कम होना हर बार आर्थिक नुकसान नहीं होता. कई बार ये शेयर प्राइस में हुए बदलाव, कर्ज बढ़ने या कंपनी की वैल्यूएशन घटने की वजह से भी हो सकता है. बाकी जहां तक फिल्म की बात है, शाहरुख की लास्ट रिलीज़ 'डंकी' 2023 में आई थी. इस समय वो सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में 'किंग' की शूटिंग कर रहे हैं. ये फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
वीडियो: शाहरुख खान फिल्मों के लिए फीस नहीं लेते, फिर इतने अमीर अभिनेता कैसे?












