इंटरनेट पर अक्सर ऐसे वाकये होते हैं, जहां लोग किसी एक्टर को उसकी एक्टिंग या फिल्म के लिए नहीं, बल्कि शारीरिक बनावट के लिए क्वेश्चन करने लगते हैं. Varun Dhawan को उनकी स्माइल पर ट्रोल किया गया. Sohail Khan को उनका वजन घटाने पर. उनके अलावा भी सैकड़ों ऐसे मामले हैं, जहां एक्टर्स का भद्दा मजाक उड़ाया गया. Bigg Boss 20 के हालिया एपिसोड में Salman Khan ने ऐसा करने वाले लोगों को खुलेआम फटकारा है.
"ट्रोल करना है? कर लो" - सलमान ने 'बिग बॉस' के स्टेज पर शर्ट उतारी, इंटरनेट पर हाहाकार मच गया
सलमान खान ने अपने बज़ कट हेयरस्टाइल के पीछे की असल वजह का खुलासा भी किया है.

सलमान इन दिनों 'मॉन्स्टर' की शूटिंग कर रहे हैं. इस मूवी के लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ाया-घटाया है. साथ ही अपने बाल भी बेहद छोटे कर लिए. इस पर लोग ये कहने लगे कि वो बीमार चल रहे हैं. कुछ लोगों ने उनका मजाक भी बनाया. 'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान ने इस पूरे मुद्दे को एड्रेस किया है. उन्होंने शो के दौरान अपनी हैट और शर्ट उतारकर ट्रोल्स को चैलेंज किया कि वो अब उनका मजाक बनाकर दिखाएं. सलमान कहते हैं,
"लोग मुझे ट्रोल करते हैं. कहते हैं- 'भाई मोटा हो गया है'. (शर्ट उतारते हुए) आओ, अब ट्रोल करो मुझे. कोई सिक्स पैक नहीं है. तुम्हें लोगों को ट्रोल करना पसंद है. ये देखो और क्लोज़ अप शॉट ले लो. जो लोग भी कमेंट करते हो, पहले खुद को देखो और फिर ये सब करो. बेहतर है कि अपने मां-बाप और उनकी हेल्थ का ध्यान रखो, बजाए हमें ट्रोल करने के. सोहेल, वरुण और इंडस्ट्री में किसी की भी ऐसी ट्रोलिंग करना कूल नहीं है. जाओ, मुझे जितना ट्रोल करना है, अब कर लो."
शो के दौरान सलमान ने उस अफ़वाह को भी एड्रेस किया, जहां ये कहा जा रहा था कि उन्होंने बज़ कट इसलिए रखा क्योंकि वो हेयर ट्रांसप्लांट करवा रहे हैं. वो कहते हैं,
"लोग कह रहे हैं- 'टकला हो गया है'. ये मेरी नई फिल्म का लुक है. असली वजह ये है कि दो महीने पहले मेरे एक दोस्त का निधन हो गया. पर लोग कह रहे कि मैं हेयर ट्रांसप्लांट करवा रहा हूं. मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मगर बहुत से लोग डिप्रेशन में चले जाते हैं. हर किसी की अलग पर्सनैलिटी होती है. ऐसी वजहों से कई लोगों ने खुद की जान तक ले ली है. ये ट्रोल जिस तरह की भाषा इस्तेमाल करते हैं, उससे उनकी परवरिश का पता चलता है. क्या उन्हें इंसान भी कहा जा सकता है? वे समाज पर बोझ की तरह हैं. उनकी संख्या कम है और हमें उन्हें जड़ से खत्म करना होगा.”

सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डालकर बताया कि उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है. हालांकि उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि 'बिग बॉस' वालों ने उस एपिसोड का प्रोमो गलत ढंग से काटा है. शो पर काज़ी तौकीर अपनी हेल्थ का हवाला देकर बाकी लोगों को गुमराह कर रहे थे. ऐसे में सलमान ने उन्हें क्वेश्चन किया था. लेकिन प्रोमो देखकर ऐसा लग रहा है कि वो खुद भी अपनी हेल्थ को लेकर उसी तरह पेश आ रहे, जैसा काज़ी ने किया था. सलमान ने इस बात के लिए दर्शकों से माफ़ी भी मांगी है. साथ ही ये भी बताया कि 'बिग बॉस' वालों ने अपनी गलती सुधार ली है.
वीडियो: सलमान खान की 'मॉन्स्टर' के लिए 'हनुमान अंश' जैसा मास्टरस्ट्रोक! क्या दोहराएगा वही कमाल?









