Ramayana के मेकर्स ने Dhurandhar वाला कौन सा बॉक्स ऑफिस गेम प्लान बना लिया है? Salman Khan ने अपनी शर्ट उतारते ही किन रिकॉर्ड्स के चीथड़े उड़ा दिए? Sidharth Malhotra and Tamannaah Bhatia स्टारर The Vvaan: Force of the Forrest को सेंसर बोर्ड ने किस सर्टिफिकेट के साथ पास किया है. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
‘रामायण’ की रिलीज़ का नया प्लान, ‘धुरंधर’ से ली सीख? धुआं-धुआं हो जाएगा बॉक्स ऑफिस!
'रामायण' के मेकर्स 4 नवंबर की शाम करीब 4 बजे से फिल्म के पेड प्रीव्यू शुरू कर सकते हैं.

# सिंगर एन विल्सन की ज़िंदगी पर बन रही फिल्म
हॉलीवुड के मशहूर सिंगर एन विल्सन की ज़िंदगी पर फिल्म बन रही है, जिसका नाम है ‘माई जीजस’. डैडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म विल्सन की इसी नाम की किताब और हिट गाने से इंस्पायर्ड है. कहानी एक ऐसी लड़की की है, जो ऑनलाइन अपना गाना पोस्ट करती है. फिर उसकी आवाज़ उसे सीधे म्यूज़िक इंडस्ट्री तक पहुंच जाती है. फिल्म में एन विल्सन का किरदार अलिज़ा केट बार्लो निभाएंगी. फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू होगी. इसे काय ओयगुन डायरेक्ट करेंगी.
# ‘रामायण’ के मेकर्स ‘धुरंधर’ से भी बड़ा गेम प्लान कर रहे?
‘रामायण’ की रिलीज़ को लेकर एक ऐसा अपडेट आया है, जो फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्लान की पूरी तस्वीर बदल सकता है. सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, 4 नवंबर की शाम करीब 4 बजे से फिल्म के पेड प्रीव्यू शुरू हो सकते हैं. जबकि 5 नवंबर से रेगुलर रिलीज़ की बात भी कही जा रही है. साथ ही 20 अक्टूबर के आसपास ट्रेलर-2 के साथ एडवांस बुकिंग शुरू होने का भी दावा किया जा रहा है. यानी मेकर्स सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि लंबे ओपनिंग विंडो का फायदा उठाने की तैयारी में हैं. हालिया रिपोर्ट्स भी फिल्म की 5 नवंबर की इंटरनेशनल रिलीज़ और 4 नवंबर को प्रीव्यू की बात कर रही हैं. पेड प्रिव्यूज़ की सफलता का दौर 'धुरंधर 2' के बाद शुरू हुआ था. 'रामायण' के मेकर्स भी फिल्म की सक्सेस के लिए यही जुगत लगाने की कोशिश में हैं. हालांकि इस बाबत अब कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
# सलमान ने शर्ट उतारते ही व्यूअरशिप रिकॉर्ड तोड़ डाले
सलमान खान ने बीते वीकेंड पर ‘बिग बॉस 20’ में शर्ट उतारकर व्यूअरशिप रिकॉर्ड्स के चीथड़े उड़ा दिए. उन्होंने 'बिग बॉस-20' में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो 2026 में क्रिकेट के अलावा कोई और शो नहीं कर पाया. ऑरमेक्स स्ट्रीमव्यू की रिपोर्ट के मुताबिक 14 से 20 सितंबर वाले हफ्ते में ‘बिग बॉस 20’ को 21 मिलियन यानी 2.1 करोड़ से ज्यादा यूनिक ऑडियंस ने देखा. इसके साथ ही ये 2026 में 21 मिलियन का व्यूअरशिप आंकड़ा पार करने वाला ये पहला नॉन-क्रिकेट प्रॉपर्टी बन गया. हालांकि ऑरमेक्स के आंकड़े सिर्फ शर्टलेस सीन की वजह से आए हों, ऐसा सीधे तौर पर नहीं कहा गया है.
# बिना सिंगल कट के पास हुई सिद्धार्थ-तमन्ना की 'वन'
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'वन' को CBFC ने 16+ सर्टिफिकेट दिया है. इस 136 मिनट 25 सेकंड यानी 2 घंटे 16 मिनट 25 सेकंड लंबी इस फिल्म को बिना किसी ऑडियो या विजुअल बदलाव के पास किया गया है. यहां तक कि फिल्म में कोई अतिरिक्त एंटी-ड्रग डिस्क्लेमर या दूसरे टाइटल-क्रेडिट कार्ड भी नहीं जोड़े गए. फिल्म आने वाले 25 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज़ हो रही है. इसे दीपक मिश्रा ने डायरेक्ट किया है.
# राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की सेरेमनी बीते रोज़ गुजरात के एकता नगर में हुई. जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मानित किया. इस बार यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. जबकि कार्तिक आर्यन और ममूटी ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड शेयर किया. ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म चुना गया. और ‘कल्कि 2898 एडी’ को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट का अवॉर्ड मिला. राजकुमार पेरियासामी को ‘अमरन’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर और रणदीप हुड्डा को ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया.
# ‘स्टिल वी मेट’ फिल्म में काम करेंगे जो एल्विन
जो एल्विन और कॉमेडियन मैरी बेथ बैरोन साथ में रॉम-कॉम फिल्म ‘स्टिल वी मेट’ में काम कर रहे हैं. डैडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की कहानी मैरी बेथ ने खुद लिखी है. कहानी एक ऐसी लड़की की है, जो जिंदगी के एक मोड़ पर न्यूयॉर्क में एक ब्रिटिश अजनबी से मिलती है. फिर दोनों पूरी रात शहर घूमते हैं. फिल्म की शूटिंग न्यूयॉर्क में शुरू होगी. इसके डायरेक्शन का जिम्मा ज़ैकरी ड्रकर को मिला है.
वीडियो: 'रामायण' के इंग्लिश वर्ज़न में ऐसा क्या काट दिया? 30 मिनट कम होने की वजह खुल गई!













