The Lallantop

बिना इंटरनेट, कोड या सिग्नल के होगा UPI पेमेंट, क्या है NFC?

NFC एक शॉर्ट-रेंज वायरलेस तकनीक है जो निकट दूरी पर ब्लूटूथ की तुलना में ज्यादा तेजी से और सुरक्षित रूप से काम करती है. मौजूदा ऑफलाइन तरीकों में भी किसी न किसी तरह के नेटवर्क की जरूरत होती है, जैसे कि USSD कोड के लिए GSM सिग्नल या वॉइस कॉल के लिए फोन लाइन जरूरी है.

Advertisement
post-main-image
रिपोर्ट के मुताबिक एक नया यूपीआई फीचर आने वाला है (फोटो क्रेडिट: Business Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) एक नया NFC आधारित UPI फीचर लॉन्च कर रहा है जो उपयोगकर्ताओं को बिना इंटरनेट के प्वाइंट-ऑफ-सेल टर्मिनलों पर 2000 रुपये तक का भुगतान करने की अनुमति देगा।
  • वर्तमान ऑफलाइन भुगतान व्यवस्था में GSM सिग्नल या फोन लाइन जैसे नेटवर्क की आवश्यकता होती है, जिससे बचने के लिए NPCI ने NFC तकनीक का उपयोग करते हुए ऑफलाइन UPI लेनदेन विकसित किया है।
  • इस नई सुविधा के तहत उपयोगकर्ताओं को पहले UPI Lite वॉलेट में पैसे लोड करने होंगे, जिससे ऑफलाइन भुगतान के बाद प्वाइंट-ऑफ-सेल डिवाइस कंपनियों के प्रमाणित होने की प्रक्रिया का आरंभ होगा।

सब कुछ ठीक रहा तो जल्द आप बिना इंटरनेट के UPI से लेनदेन कर सकेंगे. एक रिपोर्ट के मुताबिक एक नया यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) फीचर आने वाला है. यह फीचर यूजर्स को इंटरनेट कनेक्शन के बिना किसी अन्य डिवाइस या मर्चेंट के प्वाइंट-ऑफ-सेल (पीओएस) टर्मिनल पर भुगतान करने में सक्षम बनाएगा. प्वाइंट-ऑफ-सेल किसी दुकानदार के यहां रखी कार्ड स्वाइप मशीन होती है. इस मशीन से भुगतान लिया जाता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक खबर के मुताबिक यूजर्स नियर-फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) के जरिये ऑफलाइन मर्चेंट टर्मिनलों (दुकान में रखी डेबिट और क्रेडिट कार्ड मशीन) पर पेमेंट कर सकेंगे. इसके जरिये 2000 रुपये तक लेनदेन हो सकेगा.

NFC एक शॉर्ट-रेंज वायरलेस तकनीक है जो निकट दूरी पर ब्लूटूथ की तुलना में ज्यादा तेजी से और सुरक्षित रूप से काम करती है. मौजूदा ऑफलाइन तरीकों में भी किसी न किसी तरह के नेटवर्क की जरूरत होती है, जैसे कि USSD कोड के लिए GSM सिग्नल या वॉइस कॉल के लिए फोन लाइन जरूरी है. 

Advertisement

नई NFC आधारित UPI सुविधा को शायद इसकी भी जरूरत न पड़े. जब तक आपका डिवाइस NFC को सपोर्ट करता है, तब तक भुगतान सिर्फ कम दूरी के वायरलेस कम्युनिकेशन के जरिए हो सकता है. इसके लिए मोबाइल नेटवर्क की बिल्कुल भी जरूरत नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: आपको भी मिला है इनकम टैक्स नोटिस? ये 3 चीजें जरूर चेक कर लें ताकि न हो कोई फ्रॉड

रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राहकों को सबसे पहले UPI Lite नामक ऑन-डिवाइस डिजिटल वॉलेट में ऑनलाइन पैसे लोड करने होंगे. इसके बाद वे इंटरनेट सुविधा न होने पर या ऑफलाइन टर्मिनल पर बिना UPI पिन डाले उस बैलेंस का इस्तेमाल कर सकेंगे.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक UPI का प्रबंधन करने वाली संस्था नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की तरफ से देश में प्वाइंट-ऑफ-सेल डिवाइस कंपनियों को इस साल से ऑफलाइन UPI पेमेंट से लैस करने के लिए प्रमाणित किए जाने की संभावना है.

वैसे, ऑफलाइन UPI भुगतान कोई नई बात नहीं है. फिहलाल *99# और UPI 123पे जैसी सेवाएं पहले से ही ग्राहकों को सक्रिय इंटरनेट कनेक्शन के बिना, यूएसएसडी कोड या साधारण फोन कॉल का इस्तेमाल करके पैसे भेजने की सुविधा देती हैं. फीचर फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए UPI 123Pay में भी बिना इंटरनेट पेमेंट का विकल्प मिलता है.

वीडियो: सोनम वांगचुक की बड़ी जीत, पसंद के अस्पताल में हो सकते हैं शिफ्ट

Advertisement