The Lallantop
Logo

ओडिशा में कपल को रोककर मारपीट और बदसलूकी, वीडियो वायरल, 3 गिरफ्तार

ओडिशा के ढेंकानाल में युवक-युवती को रोककर कथित तौर पर परेशान करने और मारपीट का वीडियो सामने आया है. मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है और घटना ने नैतिक पहरेदारी व सार्वजनिक उत्पीड़न पर सवाल खड़े किए हैं.

Advertisement

ओडिशा के ढेंकानाल से एक परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है. बिहार के जमुई में सामने आए छात्राओं से बदसलूकी के मामले के कुछ दिन बाद इस घटना ने भी सवाल खड़े किए हैं. वीडियो में कपिलाश जा रहे एक युवक और युवती को सड़क पर कुछ लोगों द्वारा रोककर घेरने और कथित तौर पर परेशान करने का मामला सामने आया है. युवक के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है, जबकि कुछ लोग युवती के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं. मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस जांच कर रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-जमुई केस वाले नंदन यादव के नए वीडियो से खुले बड़े राज, अब ये मुकदमे भी लिखे जाएंगे?

 

Advertisement

Advertisement