JSW MG Motor India ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी MG Hector Tomahawk को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. Hector Tomahawk पांच और सात सीटों वाले ऑप्शन में उपलब्ध होगी. कंपनी ने इसके साथ इस एसयूवी का PHEV (Plug-in hybrid electric vehicles) वर्जन भी लॉन्च किया है. ईवी को भारतीय बाजार में 69.2 kWh की क्षमता की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है. MG मोटर्स के मुताबिक फुल चार्ज में 517 किलोमीटर तक की रेंज मिलेगी. एसयूवी को 90 किलोवाट की डीसी फास्ट चार्जिंग के साथ उतारा गया है. गड्डी महज 8.2 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है. MG Motor ने दोनों एसयूवी को Advance Drive Architecture Platform Technology (ADAPT) प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया है.
MG Hector का EV और PHEV वर्जन लॉन्च, इसके माइलेज ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले!
MG Motor India ने Hector Tomahawk EV और Tomahawk PHEV को BaaS स्कीम के तहत भी उतारा है. इन गाड़ियों की कीमत, माइलेज और खूबियों के बारे में आज सब जान लीजिए.

MG Motor India ने Hector Tomahawk EV को BaaS स्कीम के तहत 13.99 लाख रुपये रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतारा है. इसकी बैटरी के लिए ग्राहकों को 4.9 रुपये/km का रेंट देना होगा. वहीं बैटरी के साथ इस कार को खरीदने के लिए 19.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत खर्च करनी होगी. ये इस गाड़ी का इंट्रोडक्टरी प्राइस है. माने आगे चलकर कीमत बढ़ सकती है.
MG Hector Tomahawk PHEV को BaaS स्कीम के साथ 21.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है, बैटरी के लिए ग्राहकों को 3.20 रुपये/km का रेंट देना होगा. अगर बैटरी के साथ कार खरीदना है तो शुरुआती कीमत 25.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. कंपनी ने इस एसयूवी को कुल दो वेरिएंट में उतारा है. PHEV वर्जन सिर्फ 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में मिलने वाला है.
BaaS (Battery-as-a-Service) मॉडल में ग्राहक को गाड़ी की कम कीमत के बाद महीने और किलोमीटर के हिसाब से पैसा देना होता है. आपको गाड़ी वापस देने (Buy Back) का ऑप्शन भी मिलेगा. माने कुछ साल चलाकर आप गाड़ी वापस कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: BaaS मॉडल से EV वालों की मौज ही मौज? बैटरी के लाखों रुपये बचने का सच ये है
Tomahawk EV में 69.2kWh LFP बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो फुल चार्ज होने पर 517 Km तक की रेंज दे सकती है. इसकी बैटरी 90 kW DC तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, और इसे 7.4 kW AC होम चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है.
Hector Tomahawk PHEV में कंपनी ने 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 29 kW की बैटरी को जोड़ा है. कंपनी का दावा है कि यह कार फुल चार्ज और फुल टैंक पर 1,100 km तक की रेंज प्रदान कर सकती है. वहीं सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर यह कार 115 Km तक की रेंज दे सकती है. पेट्रोल और EV मोड के साथ इसका माइलेज 22 Km/लीटर तक जा सकता है.
Hector Tomahawk फीचर्सएसयूवी में एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट, 17 इंच अलॉय व्हील्स, ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, रूफ रेल, प्रीमियम इंटीरियर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 15 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, ऑटो एसी, वायरलैस चार्जर, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, एंबिएंट लाइट जैसे कई फीचर्स मिलने वाले हैं.
वीडियो: खर्चा पानी: क्या E20 पेट्रोल पर मोदी सरकार पलट गई?












