The Lallantop

टोल प्लाजा के लिए फास्टैग लोकल पास शुरू, लोगों का बड़ा कष्ट दूर हो गया

FASTag Local Pass on 121 toll plazas: NHAI ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर ऑनलाइन FASTag 'लोकल पास' की सुविधा शुरू की है. लोग 'राजमार्गयात्रा' मोबाइल ऐप के ज़रिए मासिक लोकल पास के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
ऑनलाइन FASTag 'लोकल पास' भी शुरू हो गया

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ भारत (NHAI) ने टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले लोगों के लिए ऑनलाइन FASTag लोकल पास सुविधा 121 टोल प्लाजा पर शुरू की है, जिससे टोल शुल्क ऑनलाइन मासिक भुगतान संभव होगा।
  • टोल नाके पर मासिक पास की जटिलताओं और बार-बार जरूरी दस्तावेज जमा करने की समस्याओं के कारण NHAI ने डिजिटल लोकल पास सेवा शुरु करने का निर्णय लिया है।
  • इस सेवा से टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग Rajmargyatra मोबाइल ऐप के जरिए बिना टोल स्थान गए, डिजिटल लोकल पास प्राप्त कर अनलिमिटेड यात्रा कर सकेंगे।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (NHAI) के टोल के पास रहने वालों को अक्सर टोल को आर-पार करने में दिक्कत आती है. हालांकि इसके लिए मासिक पास की व्यवस्था है, लेकिन उसके लिए भी टोल नाके के चक्कर लगाने पड़ते हैं. कागज पत्री का झंझट अलग. हर महीने इस पास को 'पास' रखने में काफी परेशानी होती है. अब नहीं होगी क्योंकि NHAI ने टोल प्लाजा के आस-पास रहने वालों की परेशानियों को दूर करने के लिए ऑनलाइन FASTag 'लोकल पास' की सुविधा (FASTag Local Pass facility extended to 121 toll plazas) शुरू की है.

Advertisement

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक, योग्य यात्री 'राजमार्गयात्रा' मोबाइल ऐप के ज़रिए मासिक लोकल पास के लिए ऑनलाइन सब्सक्राइब कर सकते हैं. इससे उन्हें टोल प्लाजा पर जाने और जरूरी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

कैसे बनेगा FASTag लोकल पास?

लोकल पास सुविधा जुलाई 2026 में दिल्ली में अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) पर मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर स्टार्ट की गई थी. इसमें टोल के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को डिजिटल पास जारी किया जाता है. अब इसी व्यवस्था को देश भर के 121 टोल प्लाजा पर लागू किया गया है. मतलब जो आप भी किसी NHAI के अंडर आने वाले टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं तो 'राजमार्गयात्रा' मोबाइल ऐप का रुख कीजिए.

Advertisement

ये भी पढ़ें: पुलिसकर्मी के मोबाइल से बना ई-चालान वैध है या नहीं?

Rajmargyatra ऐप में आपको अपनी गाड़ी की डिटेल और अपनी डिटेल भरनी होगी. माने गाड़ी के नंबर से लेकर पता आदि. डिजिटल लोकल पास के लिए राजमार्गयात्रा ऐप सरकारी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म (जैसे DigiLocker और VAHAN) से आपके डिटेल्स को वेरीफाई करेगा.

Advertisement

आप टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आते हैं, इसका पता लगाने के लिए GIS-आधारित वेरिफिकेशन किया जाएगा. GIS (Geographic Information System) एक मैप बेस्ड तकनीक है जिसका इस्तेमाल टोल इंडस्ट्री में हाईवे के कामकाज को मैनेज करने, ट्रैफ़िक को बेहतर बनाने और लोकेशन बेस्ड फ़ायदों की पुष्टि करने के लिए किया जाता है.

अगर जो आप इस लोकल पास के सिस्टम में पास हुए तो फिर आप नियमों के अनुसार संबंधित टोल प्लाजा से अनलिमिटेड यात्रा कर सकते हैं. एक बात का ध्यान रखें. ऑनलाइन FASTag 'लोकल पास' सिर्फ NHAI के टोल प्लाजा पर मान्य होगा. स्टेट हाइवे और निजी कंपनियों द्वारा बनाए गए एक्सप्रेस वे पर नहीं. 

वीडियो: क्या ऑफ ड्यूटी आर्मी ऑफिसर को टोल टैक्स नहीं देना होता, नियम क्या कहता है?

Advertisement