The Lallantop

सड़क पर हाईबीम वाली गाड़ी नहीं करेगी इरिटेट, सरकार नया नियम ला रही

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय गाड़ियों की हेडलाइट से जुड़े नए नियम (New headlight rules) लाने की तैयारी में है. नए नियमों के मुताबिक नए टू व्हीलर में ऑटोमैटिक हेडलैंप को सिर्फ लो-बीम पर चलाने का प्रावधान किया जा सकता है. शहरों में हाई-बीम के बेजा इस्तेमाल को रोकने के लिए वाहनों में ऑडियो अलर्ट देने का प्रस्ताव भी रखा गया है.

Advertisement
post-main-image
हेडलाइट से जुड़े नए नियम लाने की तैयारी

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सरकार ने वाहनों की हेडलाइट से संबंधित नियमन सख्त करने और हाई बीम की तीव्रता तथा फ्लैश कम करने के लिए नए नियम लागू करने की तैयारी शुरू की है।
  • तेज और अनुचित हाई बीम के कारण वाहन चालकों की आंखों में असुविधा और दुर्घटना की संभावना बढ़ने के कारण मंत्रालय ने नियमों में बदलाव करने की आवश्यकता महसूस की।
  • नए नियम लागू होने पर वाहनों में ऑडियो अलर्ट और हेडलाइट की तीव्रता कम करने से सड़क सुरक्षा बढ़ेगी तथा हेडलाइट उपयोग पर नियंत्रण प्राप्त होगा।

आप शहर में आराम से गाड़ी चला रहे हो या फिर हाइवे पर फर्राटा भर रहे हो. अचानक से सामने से आती गाड़ी की लाइट आंखें मिचमिचा देती है. गाड़ियों की तेज हेडलाइट से आंखों के सामने अचानक अंधेरा छा जाना और कुछ सेकंड के लिए रास्ता साफ दिखाई न देना वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी है. हाई बीम का इस्तेमाल शायद ही कभी ढंग से होता हो. लेकिन अब इस दिक्कत से छुटकारा मिल सकता है. सरकार हेडलाइट का फ्लैश कम करने और वाहनों की हेडलाइट से जुड़े नियमों को सख्त करने की तैयारी में है.

Advertisement

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय गाड़ियों की हेडलाइट से जुड़े नए नियम लाने की तैयारी में है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक MORTH India ने स्टेकहोल्डर्स से 30 दिन में सुझाव या आपत्तियां मांगीं हैं.

नए नियमों के मुताबिक नए टू व्हीलर में ऑटोमैटिक हेडलैंप को सिर्फ लो-बीम पर चलाने का प्रावधान किया जा सकता है. अभी, ऑटोमैटिक हेडलैंप ऑन (AHO) सिस्टम गाड़ी की सेटिंग के आधार पर लो बीम या हाई बीम चालू कर सकता है. हालांकि, मौजूदा दोपहिया वाहनों को इस प्रस्तावित व्यवस्था के दायरे से बाहर रखने की तैयारी है. हेडलाइट की मैक्सिमम फ्रीक्वेंसी को कम करके 1.5 लाख कैंडेला (Candela - cd) से घटाकर 1 लाख कैंडेला करने का प्रस्ताव है.

Advertisement

कारों की हेडलाइट में अधिकतम तीव्रता को 1.5 लाख कैंडेला किया जा सकता है. अभी इसकी लिमिट 2.25 लाख कैंडेला है. बताते चलें कि कार हेडलाइट के संदर्भ में कैंडेला प्रकाश की तीव्रता को मापने की अंतरराष्ट्रीय मानक इकाई है. आसान शब्दों में कहें तो ये मापता है कि हेडलाइट से निकलने वाली रोशनी एक निश्चित दिशा में कितनी तेज़ या गहरी है.

ये भी पढ़ें: साइज में NANO जैसी, रेंज 310 KM, सुजुकी की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार e Sky के फीचर्स धांसू

हाई-बीम पर होगा हल्ला

शहरों में हाई-बीम के बेजा इस्तेमाल को रोकने के लिए वाहनों में ऑडियो अलर्ट देने का प्रस्ताव भी रखा गया है. अगर शहर में वाहन की स्पीड 60 से कम है और हाई बीम चालू है तो फिर गाड़ी में अलार्म बजेगा. हालांकि, 60 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार पर हाईवे पर चलने वाले वाहनों को इस ऑडियो चेतावनी से बाहर रखा जा सकता है.

Advertisement

नए नियम में वाहनों की हेडलाइट का कलर टेम्परेचर 6,500 Kelvin तक करने की तैयारी है. ऐसा करने से बहुत ज्यादा तेज या चुभने वाली रोशनी के इस्तेमाल पर लगाम लगेगी. बसों और भारी वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप लगाना अनिवार्य किया जा सकता है, जिससे कम रोशनी और खराब मौसम में दूसरे वाहन चालकों को इनकी मौजूदगी आसानी से दिखाई दे सके. 

वीडियो: Yashasvi Jaiswal को गुस्सा दिखाना पड़ा भारी, ICC ने Sri Lankan Bowler को भी दी सजा

Advertisement