E20 फ्यूल पर चल रही बहस के बीच पेट्रोल पंपों पर E10 फ्यूल की वापसी हो सकती है. पेट्रोल पंपों पर E20 के अलावा पहले वाला E10 पेट्रोल देने की मांग वैसे भी लगातार उठ रही है, लेकिन केंद्र सरकार भी लगातार इस मांग को कई कारणों से ठुकराती रही है. पेट्रोल पंपों के टैंक इसकी सबसे बड़ी वजह बताए गए हैं. लेकिन शायद सरकार ने इसका दूसरा तरीका निकाल लिया है. सरकार इस बात पर विचार कर (E10 petrol can return) रही है कि क्या XP95, Speed और Power95 जैसे ब्रांडेड फ्यूल को E10 फ़ॉर्मूलेशन में बेचा जा सकता है.
E10 पेट्रोल की फिर हो सकती है वापसी, सरकार ने तरीका निकाल लिया?
E10 petrol can return: सरकार के अंदर बातचीत की जानकारी रखने वाले तीन लोगों ने इसके बारे में बताया है. E10 Petrol वापस आने से पुराने वाहनों के मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी.

मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, बातचीत की जानकारी रखने वाले तीन लोगों ने यह बात कही. इससे E10 पेट्रोल के लिए अलग स्टोरेज और डिस्पेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, खासकर ऐसे समय में जब रेगुलर E20 पेट्रोल को लेकर हिचकिचाने वाले कई खरीदार पहले से ही इन हाई-ऑक्टेन फ्यूल की ओर रुख कर रहे हैं.
मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने कहा,
क्या होता है ऑक्टेन 95 पेट्रोल"पुराने वाहनों के लिए ज्यादा सही E10 फ्यूल उपलब्ध कराने और ग्राहकों की चिंताओं को दूर करने के लिए कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है. जिन विकल्पों पर विचार किया जा रहा है, उनमें 'ऑक्टेन 95' भी शामिल है, जो प्रीमियम कीमत पर मिलता है और जिसे E10 के तौर पर पेश किया जा सकता है."
इंडियन ऑयल कॉर्प का XP95, BPCL का SPEED और HPCL का power95 एक प्रीमियम पेट्रोल है जो नॉर्मल पेट्रोल से 8 से 13 रुपये तक महंगा होता है. जैसे दिल्ली में अभी नॉर्मल पेट्रोल 102 रुपये प्रति लीटर है तो प्रीमियम 110 से 115 रुपये. हालांकि ऐसा नहीं है कि इसमें एथेनॉल नहीं होता है. इसमें भी 15 से 20 फीसदी एथेनॉल होता है.
नॉर्मल और प्रीमियम पेट्रोल में अंतर ऑक्टेन रेटिंग और क्लीनिंग एडिटिव्स का होता है. नॉर्मल पेट्रोल की ऑक्टेन रेटिंग आमतौर पर 91 RON होती है, वहीं प्रीमियम की रेटिंग 95 RON होती है. ज्यादा ऑक्टेन रेटिंग वाला ईंधन इंजन में बिना किसी समय से पहले विस्फोट (Knocking/Detonation) के अधिक दबाव सहन कर सकता है.
आसान भाषा में कहें तो प्रीमियम पेट्रोल में विशेष डिटर्जेंट एडिटिव्स मिलाए जाते हैं जो ये इंजन के अंदर (फ्यूल इंजेक्टर और वाल्व) कार्बन जमने से रोकते हैं और पुराने जमाव को साफ करते हैं. इससे गाड़ी का माइलेज थोड़ा सा बढ़ जाता है. थोड़ा मतलब बहुत थोड़ा.
ऑक्टेन 95 पेट्रोल E10 कैसे बनेगा?दरअसल ऑक्टेन 95 पेट्रोल देश के 90 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर पहले से ही उपलब्ध है. फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स के नेशनल स्पोक्सपर्सन मोंटी सहगल ने कहा, "OMC के लिए 10% एथेनॉल वाले ‘95 ऑक्टेन’ ब्रांडेड फ्यूल को उपलब्ध कराना काफी आसान है. इसके लिए टैंक या डिलीवरी यूनिट बदलने की ज़रूरत नहीं है.
ये भी पढ़ें: इथेनॉल वाला पेट्रोल नहीं चाहिए तो XP100 डलवाओ, सारी टेंशन ही खत्म सिवाय एक के
माने प्रीमियम पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा कम करके उसको E10 में बदलना मुश्किल नहीं. हालांकि इसके बाद प्रीमियम पेट्रोल और कितना महंगा होगा, ये फिलहाल तो नहीं कह सकते. लेकिन अगर ऐसा हुआ तो एक बात तो पक्की है कि ये बिना एथेनॉल वाले XP100 से तो सस्ता होगा जो अभी 167.35 रुपये प्रति लीटर है.
वीडियो: E20 से पेट्रोल कार अगर हो खराब, तो डालिए ये Fuel additives









