हरियाणा के गुरुग्राम में DLF के अल्ट्रा लग्जरी प्रोजेक्ट 'The Dahlias' में एक पेंटहाउस 271 करोड़ रुपये में बिका है. अच्छा ये खबर आपको पता है. 17,200 वर्ग फुट का यह पेंटहाउस मानव सरदाना (Manav Sardana) ने खरीदा है. क्या कहा, ये भी आपको पता है. लेकिन मानव सरदाना हैं कौन? (DLF The Dahlias 271 Crore Penthouse Manav Sardana)
कौन हैं मानव सरदाना, जिन्होंने गुरुग्राम में 271 करोड़ का पेंटहाउस खरीदा?
मानव सरदाना (DLF The Dahlias 271 Crore Penthouse Manav Sardana), दिल्ली-NCR के सरदाना परिवार से ताल्लुक रखने वाले एक व्यापारी हैं. ये परिवार मुख्य रूप से 'इंपीरियल ऑटो इंडस्ट्रीज़' के लिए जाना जाता है.

यही बताने तो हम आए हैं. मानव सरदाना शार्क टैंक की बोट पर सवार कोई जज नहीं हैं. वो पांच मिनट में किराना सप्लाई करने वाली किसी स्टार्ट-अप के सीईओ भी नहीं हैं. मानव पेज थ्री कल्चर का हिस्सा भी नहीं हैं.
मानव सरदाना, दिल्ली-NCR के सरदाना परिवार से ताल्लुक रखने वाले एक व्यापारी हैं. ये परिवार मुख्य रूप से 'इंपीरियल ऑटो इंडस्ट्रीज़' के लिए जाना जाता है. भारत, जर्मनी और अमेरिका में इस कंपनी के 20 से ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं. सड़क पर दौड़ने वाली लगभग हर भारतीय कार में इस कंपनी के पार्ट्स का इस्तेमाल होता है.
यूं तो सरदाना परिवार का बिज़नेस ग्रुप 100 साल से भी ज़्यादा पुराना है. लेकिन, इंपीरियल ऑटो इंडस्ट्रीज को 1969 में मानव सरदाना के पिता एस.बी. सरदाना और जगजीत सिंह ने मिलकर शुरू किया था. इसकी शुरुआत साल 1969 में हरियाणा के फरीदाबाद से हुई थी. कंपनी ऑटोमोबाइल और कमर्शियल औद्योगिक वाहनों के लिए फ्लूइड ट्रांसमिशन प्रोडक्ट्स बनाती है.
फ्लूइड ट्रांसमिशन मतलब वो प्रोडक्ट जहां से वाहन में फ्यूल और दूसरे लिक्विड का आवन-जावन होता है. कंपनी के प्रोडक्ट में रबर होज, मेटल और नायलॉन ट्यूब, होज असेंबली और ब्रेक व फ्यूल इंजेक्शन ट्यूब जैसे ऑटो कंपोनेंट्स शामिल हैं.
मानव सरदाना इंपीरियल ऑटो समूह से जुड़ी एक दर्जन से ज्यादा कंपनियों में निदेशक हैं. इनमें इंपीरियल सिलिकॉन प्राइवेट लिमिटेड, क्रूज़ हाइड्रोलिक्स प्राइवेट लिमिटेड और इंपीरियल मार्टोर इंजन ट्यूब्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2022 तक इंपीरियल ग्रुप का रेवेन्यू करीब 2200 करोड़ रुपये बताया गया था.
मार्च 2022 में दिग्गज वैश्विक प्राइवेट इक्विटी फर्म वारबर्ग पिंकस (Warburg Pincus) ने इंपीरियल ऑटो में दो चरणों में 70 फीसदी कंट्रोल हासिल किया था. दशकों से चले आ रहे इस मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में बड़ी हिस्सेदारी बेचने से सरदाना परिवार को एक बड़ा लिक्विड फंड मिला. शायद इसी के चलते गुरुग्राम में भारत की रियल एस्टेट हिस्ट्री का यह सबसे बड़ा सौदा संभव हो सका है.
'गब्बर' भी इधर ही रहते हैंDLF ने अक्टूबर 2024 में 'द डहलियाज़' (The Dahlias) लॉन्च किया था. अल्ट्रा-लग्जरी प्रोजेक्ट लगभग 7.5 मिलियन स्क्वेयर फ़ीट में फैला है और इसमें 29 मंजिलों वाले आठ टावरों के 420 घर शामिल हैं. इसमें 15 खास डुप्लेक्स पेंटहाउस भी हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खब्बू बैटर शिखर धवन (उर्फ गब्बर) ने भी फरवरी 2025 में 'द डहलियास' में लगभग 69 करोड़ रुपये में एक अल्ट्रा-लक्ज़री अपार्टमेंट खरीदा था. वैसे भी गुरुग्राम और ऑटो पार्ट्स का नाता काफी पुराना है. Uno Minda ऑटोमोबाइल ग्रुप के सीईओ और 30,800 करोड़ रुपये की नेटवर्थ वाले Nirmal Kumar Minda भी यहीं से आते हैं.
वीडियो: खर्चा पानी: Ethanol Blending पर मोदी सरकार क्या छिपा रही?










