The Lallantop

खेलने लायक नहीं है एशि‍यन गेम्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच?

एशियन गेम्स के क्रिकेट मैच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे. यहां की दर्शक क्षमता 2,000 है. यह ग्राउंड पहले बेसबॉल ग्राउंड था. इसी साल मार्च में इसे क्रिकेट ग्राउंड में बदला गया.

Advertisement
post-main-image
नगोया की क्रिकेट पिच को लेकर सवाल उठ रहे हैं. (Photo-Nagoya webiste)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एशियन क्रिकेट काउंसिल ने नगोया के क्रिकेट ग्राउंड और खिलाड़ियों के ठहरने की सुविधाओं को लेकर भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की शिकायतों के बाद मैदान की रैकी के लिए अधिकारियों को भेजने का निर्णय लिया है।
  • मूल कारण यह है कि मार्च में बेसबॉल ग्राउंड को क्रिकेट ग्राउंड में परिवर्तित किया गया, और पिच तथा ड्रेसिंग रूम की गुणवत्ता को लेकर कई टीमों ने एशियन गेम्स से पहले सवाल उठाए हैं, जिससे एसीसी को हस्तक्षेप करना पड़ा।
  • इस रैकी के बाद एसीसी मैदान की उपयुक्तता का आकलन करेगा और संभवतः सुधार के लिए सुझाव देगा, ताकि एशियन गेम्स के दौरान किसी तरह की तकनीकी या सुविधाजनक दिक्कत न आएं।

एशियन गेम्स की शुरुआत में अब कुछ ही समय बचा है. जापान के नगोया शहर में तैयारियां जारी हैं. लेकिन इस मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट से कुछ ही दिन पहले एशियन क्रिकेट काउंसिल के सामने एक नई परेशानी शुरू हो गई है. भारत और पाकिस्तान समेत कई देशों ने नगोया की पिच को लेकर सवाल खड़े किए हैं. साथ ही ड्रेसिंग रूम की कंडीशंस से भी कई क्रिकेट बोर्ड संतुष्ट नहीं हैं. इसी वजह से अब एसीसी मैदान की रैकी के लिए अपने अधिकारियों को भेजेगा. 

Advertisement
बेसबॉल मैदान बना क्रिकेट ग्राउंड

एशियन गेम्स के क्रिकेट मैच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे. यहां की दर्शक क्षमता 2,000 है. यह ग्राउंड पहले बेसबॉल ग्राउंड था. इसी साल मार्च में इसे क्रिकेट ग्राउंड में बदला गया. मैदान पर हाइब्रिड पिच डाली गई है. यह पिच घास के साथ-साथ पॉलीथीन फाइबर से बनी हुई है. रेनोवेशन के बाद से यहां केवल एक ही टूर्नामेंट हुआ है, जो मई में खेला गया था.

मई के महीने में इस मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वालिफायर खेला गया था. उस समय पिच बाउंसी नजर आई थी और एशियन गेम्स में भी ऐसा ही रहने की उम्मीद है.

Advertisement
बहुत छोटे हैं होटल के कमरे

पिच के अलावा, खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम और ठहरने के होटल्स को लेकर भी चिंता जाहिर की है. खिलाड़ियों के रुकने का इंतजाम होटल से 20 किमी दूर किया गया है. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट टीमों को जिन होटल्स में ठहरना है, उनके कमरे बहुत छोटे हैं. एक कमरे में दो लोगों को ठहरना है. कमरों में इतनी भी जगह नहीं है कि किट बैग रखने के बाद कोई खड़ा हो सके.

यह भी पढ़ें- द्रविड़ के बाद अब सहवाग के बेटे को भी मिली इंडिया की U-19 टीम में एंट्री! 

इन सभी परेशानियों को लेकर BCCI ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन और एशियन गेम्स की आयोजन समिति से संपर्क किया है. IOA अधिकारी ने कहा,

Advertisement

खेल की तकनीकी चीजों का कंट्रोल हमारे पास नहीं है. इसी वजह से हमने BCCI को सलाह दी है कि वह आयोजकों से बात करें.

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले पाकिस्तान ने इसे लेकर शिकायत की. उन्होंने एशिया क्रिकेट काउंसिल की बैठक में यह मुद्दा उठाया. इसके बाद भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका ने भी अपनी चिंताएं जाहिर की. आपको बता दें कि भारत की महिला और पुरुष क्रिकेट टीमें एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगी. पुरुष टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में है. वहीं, महिला टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को ही दी गई है. महिलाओं के मुकाबले 18 सितंबर से शुरू होंगे, जबकि पुरुष टीम अपना पहला मैच 28 सितंबर को खेलेगी.

वीडियो: WTC Final के लिए टीम इंडिया को हर हाल में श्रीलंका से जीतना होगा

Advertisement