फेसबुक वाली कंपनी मेटा (Meta) में छंटनी (layoffs) शुरू हो गई है. तकरीबन हजारों लोगों को रातोरात नौकरी से निकाल दिया गया. कंपनी ने पिछले महीने इस छंटनी का ऐलान किया था. अब ऐसे लोगों को ईमेल भी भेजे जाने लगे हैं, जिनकी नौकरी खत्म कर दी गई है.
सुबह-सुबह 8000 लोगों को नौकरी से निकाला, अब जुकरबर्ग का 'दुख' भरा मेसेज उन्हें भड़का न दे
Meta Layoffs: मार्क जुकरबर्ग ने माना है कि कंपनी के कर्मचारियों से संचार के मामले में थोड़ी कमी रह गई थी, जिसमें वह सुधार करना चाहते हैं.


इस मेल में कंपनी के मालिक मार्क जुकरबर्ग का संदेश भी शामिल है. जुकरबर्ग ने इसमें कर्मचारियों को ‘शुक्रिया’ तो कहा ही है. साथ ही उनकी विदाई पर दुख भी जताया है. उन्होंने ये भी साफ किया है कि इस साल कंपनी में अब और कोई छंटनी शायद नहीं होगी. जुकरबर्ग ने माना कि कंपनी के कर्मचारियों से संचार (Communication) के मामले में थोड़ी कमी रह गई थी, जिसमें वह सुधार करना चाहते हैं.
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, लेऑफ में जिन लोगों की नौकरियां गई हैं, मेटा कंपनी की ओर से उन्हें ऐसे ईमेल भेजे गए हैं. इसमें कर्मचारियों से कहा गया कि कंपनी को ज्यादा असरदार तरीके से चलाने के लिए और दूसरे जरूरी इन्वेस्टमेंट प्रोजेक्ट्स के कर्मचारियों की संख्या कम करने का फैसला किया गया है. ऐसे में दुर्भाग्य से उनकी भूमिका खत्म की जा रही है. मेटा ने अब तक की सर्विस के लिए अपने कर्मचारियों को ‘धन्यवाद’ भी बोला और कहा कि कंपनी की यात्रा में उनका रोल काफी अहम रहा है.
इस ईमेल में नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को मिलने वाले सेवरेंस पैकेज यानी एक तरह के मुआवजे और दूसरे बेनेफिट्स की जानकारी भी दी गई है. छंटनी वाले ईमेल के साथ मेटा (Meta) के CEO मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने अपना संदेश भी कर्मचारियों के लिए भेजा है. उन्होंने नौकरी से जा रहे एंप्लॉई को ‘थैंक्यू’ तो बोला ही है. साथ ही कंपनी की भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की है.
मेटा के मालिक ने कहा कि जिन लोगों ने भी कंपनी और उसके मिशन को आगे बढ़ाने में योगदान दिया, उन्हें विदा करना हमेशा दुखद होता है. इसलिए वह इस बात पर काफी ध्यान दे रहे हैं कि उनकी विदाई की पूरी प्रक्रिया सही तरीके से हो.
ये भी पढ़ेंः 8000 लोगों को वर्क फ्रॉम होम पर भेजा, फिर सुबह 4 बजे नौकरी छीन ली
मेटा के भविष्य पर बात
जुकरबर्ग ने बताया कि मेटा कंपनी ‘पर्सनल सुपरइंटेलिजेंस’ यानी एक डिवेलप्ड AI को हर किसी तक पहुंचाने पर काम कर रही है. जुकरबर्ग ने आगे कहा कि मेटा हमेशा से लोगों को ज्यादा पावर और आजादी देने में भरोसा करता है. यही इस कंपनी की पहचान रही है. उन्होंने यह भी माना कि AI आज के समय की सबसे बड़ी और सबसे असरदार तकनीक है और जो भी कंपनियां इसमें आगे रहेंगी. वही दुनिया का भविष्य तय करेंगी.
मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि टैलेंटेड लोगों के लिए अच्छी जगह बने रहने के लिए मेटा कंपनी में बदलाव किया जा रहा है. ताकि यहां लोग कम नियम-कायदों और मैनेजमेंट की कम बाधाओं के साथ अपने विचारों पर काम कर सकें. जुकरबर्ग ने यह भी साफ किया कि कंपनी अपने कर्मचारियों को स्थिरता (Stability) भी देना चाहती है.
जुकरबर्ग ने बताया कि अब इस साल कंपनी में बड़े पैमाने पर कोई छंटनी नहीं होने की उम्मीद है. यह भी माना कि कंपनी अपने कर्मचारियों से बातचीत और जानकारी देने के मामले में उतनी स्पष्ट नहीं रही, जितना होना चाहिए था और वह इसे सुधारना चाहते हैं.
बता दें कि फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने अपने लगभग 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है.
वीडियो: यूपी में बिजली कटौती को लेकर कहां-कहां हंगामा हुआ?






















