The Lallantop

गूगल अकाउंट पर अब 5GB स्टोरेज ही फ्री मिलेगा, 15GB पाने के लिए बड़ी शर्त रख दी

Google ने अपनी स्टोरेज पॉलिसी में बदलाव किया है. 15GB मुफ़्त वाला स्टोरेज अब सिर्फ 5GB ही रह गया है. लेकिन 15GB पाने के लिए भी एक व्यवस्था की गई है. नई व्यवस्था फिलहाल नया अकाउंट ओपन करने के लिए है. पुराने अकाउंट के लिए फिलहाल ऐसी कोई बाध्यता नहीं है.

Advertisement
post-main-image
नए गूगल अकाउंट के साथ सिर्फ 5GB स्टोरेज मुफ़्त मिलेगा

सालों से जब भी आपने गूगल अकाउंट बनाया है तभी से गूगल बाबा आपको 15GB स्टोरेज मुफ़्त-मुफ़्त-मुफ़्त दे रहा है. ज्यादातर यूजर्स का काम इस फ्री वाले स्टोरेज से चल जाता है. मगर अब टेक दिग्गज ने अपनी पॉलिसी में थोड़े बदलाव किए हैं. गूगल अब आपको नए अकाउंट पर फ्री में सिर्फ 5GB स्टोरेज (Google accounts no longer get 15GB of free storage) ही देगा. वैसे ज्यादा चिंता करने वाली बात नहीं है. बचे हुए 10GB के लिए आपको गूगल अकाउंट से अपना मोबाइल नंबर लिंक करना होगा. फोन नंबर कैसे लिंक होगा. फोन नंबर लिंक क्यों करना होगा. फोन नंबर लिंक करने से क्या होगा. सब जान लीजिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
15GB के बदले में मोबाइल नंबर

अगर आज की तारीख में आप गूगल में नया अकाउंट बनाते हैं तो स्क्रीन पर लिखा होगा कि आपका अकाउंट 5GB फ्री स्टोरेज के साथ आता है. अगर फ्री में 15GB चाहिए तो अपने मोबाइल नंबर को अकाउंट से लिंक करो. जबकि पहले अकाउंट ओपन करने पर लिखा होता था कि आपका गूगल अकाउंट 15GB क्लाउड स्टोरेज के साथ मुफ़्त आता है. गूगल ने यह बदलाव बैकएंड पर मार्च के महीने में ही कर दिया था, मगर दिखना अब चालू हुआ है.

गूगल की नई पॉलिसी
गूगल की नई पॉलिसी 
Google वाले ऐसा क्यों करवा रहे? 

गूगल के मुताबिक मोबाइल नंबर लिंक करने का उद्देशय ये सुनिश्चित करना है कि 15GB फ्री स्टोरेज का इस्तेमाल एक ही अकाउंट से हो रहा है. फिलहाल के लिए पुराने अकाउंट को 15GB फ्री मिल रहा है और उनको मोबाइल नंबर लिंक करने की जरूरत नहीं. अब जो आपको मोबाइल नंबर लिंक करना है तो आपको गूगल अकाउंट की प्रोफ़ाइल फोटो पर क्लिक करना होगा. आप गूगल सर्च, जीमेल, क्रोम जैसे ऐप्स में जाकर ऐसा कर सकते हैं.

Advertisement

iPhone वालों के लिए बाद में बनाएंगे, पहले Google, gmail वाले storage बचाने का ये जुगाड़ देखें

यहां आपको Personal Info में मोबाइल नंबर का ऑप्शन दिखेगा. यहां आपका मोबाइल नंबर पहले से मौजूद हो सकता है, मगर उसे आपको ओटीपी से वेरीफाई करना होगा. कर लीजिए क्योंकि ये प्रोसेस अकाउंट रिकवर करने में भी काम आता है.  

अब गूगल ऐसा क्यों कर रहा वो भी जान लीजिए. कंपनी का कहना है कि मेमोरी और स्टोरेज हार्डवेयर की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. ऐसे में उसके लिए ये जरूरी हो जाता है कि एक गूगल अकाउंट का इस्तेमाल एक ही यूजर से हो. वैसे अगर आपके पास एक से ज्यादा मोबाइल नंबर हैं तो फिर...

Advertisement

वीडियो: 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' पर पलटे शी जिनपिंग, ट्रंप के सुर में मिलाए सुर?

Advertisement